प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमेरिका के ह्यूस्टन में एक बड़ा प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 50 हजार से अधिक नागरिको के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रोग्राम को सुनने के लिए अमेरिका में होड़ लग गई है।सभी कोई इसमे शामिल होना चाहता है। इस प्रोग्राम के लिए 50 हजार पब्लिक Registration करा चुके हैं, जबकि 8 हजार से अधिक नागरिक वेटिंग की कतार में हैं।
सूत्रों की खबरों के मुताविक यह POP के बाद अमेरिका में किसी विदेशी नेता के लिए आयोजित सबसे बड़ा प्रोग्राम हैं। यह “Howdy Modi” प्रोग्राम 22 सितंबर को अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन में आयोजित किया जा रहा। इसमें 50 से अधिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी सांसद भी शामिल होंगे।
POP के बाद अमेरिका में यह किसी भी विदेशी लीडर के लिए सबसे बड़ा प्रोग्राम का आयोजन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिर से विजयी होकर सत्ता में आने के बाद अमेरिका में यह पहला प्रोग्राम हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के लिए मैडिसन स्क्वायर गार्डन और कैलिफोर्निया के सिलिकॉन वैली प्रोग्राम का आयोजन किया गया था।
It was an honor to meet and interact with PM @narendramodi .. the last week has been an experience. Having seen the amazing work that the volunteers of Team #HowdyModi have put in .. and after all that the energy in the building is incredible. pic.twitter.com/EpoT8AYLur
— Aadit Kapadia આદિત કાપડિયા (@ask0704) September 22, 2019
“Howdy Modi” प्रोग्राम में मैडिसन स्क्वायर गार्डन और सिलिकॉन वैली में जितने नागरिक शामिल हुए थे, उससे कई गुना ज्यादा लोग आज इस प्रोग्राम को सुनने के लिए एकत्रित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के लिए सिलिकॉन वैली में एक प्रोग्राम का आयोजन किया था, जिसम 20 हजार नागरिको ने भाग लिया था।
ह्यूस्टन में आयोजित “Howdy Modi” प्रोग्राम का थीम “शेयर्ड ड्रीम्स एंड ब्राइट फ्यूचर इंडिया अमेरिका स्टोरी” है। इस प्रोग्राम में अधिक संख्या में भारतीय समुदाय के भाग लेने की आशंका जताई जा रही है। ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के नागरिको की संख्या बहुत है।




