इस तरीके से आप घर पर ही आसानी से पुदीना ऊगा सकते हैं, इस पौधे के हरे पत्ते बहुत फायदेमंद हैं

0
3708
Pudeena Mint plant
Pudeena Mint plant growing tips. How to grow Mint Plant at Home. Ghar par Pudeena ka paudha lagane ka tarika.

File Free Photo Used

Bhopal: देश से लेकर विदेशों में पुदीना (Mint) का उपयोग किचिन में होता आ रहा है। साथ ही बहुत से लोग पोदीने का इस्तेमाल तरह तरह के फ्रेशनर स्प्रे बनाने में भी करते है। पुदीना गैस की समस्या का रामबाण इलाज है। अक्सर इसका इस्तेमाल गर्मियो के मौसम में ज्यादा होता है।

लोग शाम के या सुबह के स्नेक्स के साथ पुदीना की चटनी बेहद पसंद करते है और बड़ी बड़ी होटलों में भी पुदीने से बनी चटनी और डिश को गार्निशिंग करने के लिये उपयोग किया जाता है। पुदीना (Pudeena) मार्केट में भी मिलता है। परंतु घर में उगने वाले पुदीने के पत्तो की बात ही अलग है।

बड़े बड़े शहर के मोलो में भी यह पुदीना मिल जाता है। परंतु कुछ जगहों में ये नहीं मिल पाता। इसलिए बहुत से लोग इसे अपने घर के बगीचे में या फिर किसी गमले में लगा लेते है और यह आसानी से उग भी जाता है। पुदीने के रेगुलर इस्तेमाल से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते है। आप चाहे तो इसे अपने घर में भी आसानी से उगा सकते है कुछ आसान तरीको से। आइये जानते है क्या है वे आसान तरीके।

घर में ही पुदीने का पेड़ लगाने का तरीका

पुदीना का पौधा (Mint Plant) आप उसकी एक छोटी सी कलम से भी लगा सकती हैं। इसे उगाने के बहुत ही आसान तरीके है। सिर्फ 20 दिन में आपका पौधा रेडी हो जाएगा। भारतीय डिशिस (Indian Food Dishes) में पुदीना का उपयोग बहुत ही साधारण है।

Pudeena Mint Plant tips

पुदीने की खुशबू मात्र से ही खाने का स्वाद इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि कोई उसे खाने से रोक ही नहीं सकता। बहुत से लोग इसे अपने घरो पर भी लगाते है जिससे उन्हे ज्यादा इधर उधर भटकना न पड़े। आप जानते है कि धनिया जैसे ही पुदीने को भी घर पर लगाया जा सकता है।

बहुत से तरीके है, इसे लगाने के जैसे बीज की मदद से, पुदीने की कलम से। मार्केट में आसानी से इसके बीज मिल जाते है। और यदि आप इसकी कलम की मदद से लगाना चाहते है तो मार्किट से खरीदे हुए पुदीने की डाली से पत्ते निकाल कर डाली को एक तरह रख ले।

इन डालियों को मिट्टी में लगा कर आसानी से पेड़ उगा सकते है। इसके लिए हमें ज्यादा मेहनत की जरूरी नहीं होती। इसे धनिया की तरह ही आसानी से उगाया जा सकता है। डालियों को मिटटी में लगाने के बाद पानी और धूप की जरूरत होती है।

पुदीने की कलम थोड़ी मोटी होना जरुरी है

यदि आप चाहती है कि आप पुदीने की कलम से पौधा बनाए। तो इसके लिए आपको मोटी कलम की जरुरत होती है और उस कलम का रंग डार्क होना जरुरी है, यानि कलम पुरानी होनी चाहिए।

यदि आप मार्किट से लाए पुदीने से उसकी कलम का उपयोग कर रहे है। तो आपको ख्याल रखना है कि वो डाली कठोर हो। मार्केट से लाए हुए पुदीने की डाली को कुछ समय के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद मिटटी में लगाए। यदि संभव हो तो डाली में 2 4 पत्तियां लगी रहने दीजिये।

मिट्टी में नमी की मात्रा अच्छी होनी जरूरी है

पुदीना के पेड़ के लिए किसी खास मिटटी की जरुरत नहीं होती। परंतु आप चाहे तो मिट्टी में कुछ मात्रा में ऑर्गैनिक खाद मिला सकते है। इसके लिए आप गोबर या तो अंडों के छिलके को मिट्टी में मिला दें। कलम को मिट्टी में लगाने के बाद शुरुआत में मिट्टी में अधिक पानी ना डालें और कलम को मिट्टी के अंदर करीब दो से डेढ़ इंच मिट्टी के अंदर गड़ाए।

आपको सिर्फ इस बात का ध्यान रखना है कि मिट्टी में सिर्फ नमी रहे। ज्यादा पानी से कलम गल जाएगी। जब इसमें पत्ते आने लगें, तो धीरे-धीरे पानी की मात्रा बढ़ाएं। शुरुआत में इसे रोजाना सिर्फ 1 घंटे ही धूप में रखें। वहीं पत्ते आने के बाद आप इसे 1 या 2 घंटे धूप में रख सकती हैं।

पुदीना के पेड़ को लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

यदि आपने पुदीना की कलम लगाई है, तो ख्याल रखे की उस कलम के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नही करना है। आपको 20 दिन तक सिर्फ वेट करना है, आपको अपने आप फर्क दिखने लग जाएगा। 20 से 25 दिनों में कलम से जड़ निकल जाएगी और कही कही शाखा दिखने लग जाएगी।

एक कलम की मदद से काफी सारे पेड़ बनाए जा सकते है, आपको सिर्फ इस पौधे की डालियों की थोड़ी थोड़ी छंटाई करनी होगी। यदि आप इस पुदीने के पेड़ को किसी पॉट में लगाना चाहते हो तो पुदीने के ऊपरी भाग की थोड़ी सी कटाई कर दें आपका पेड़ पुरेपॉट में फेल जाएगा। यदि पत्ते किसी कारण से सूख रहे हैं, तो आप राख डाले या फिर हींग के पानी का स्प्रे करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here