दाग लगे हुए पुराने स्विच बोर्ड को आसानी से साफ़ करने का तरीका जानें, लोग बोलेंगे, नया लगवाया क्या

0
2173
Switch Board
How to clean switch board in Hindi. Easy tips to clean light switches without getting shocked. Home switch board cleaning tips and tricks.

Presentation Photo

Jabalpur: हमारे घरों में लगे स्विच बोर्ड बार बार उपयोग करने की वजह से गंदे हो जाते है। हमारी आदत होती है, कि चाहे हम बाहर से आये या फिर किचन में खाना बनाये। गंदे हाथो से स्विच बोर्ड (Switch Board) को हाथ लगा देते है। घर की सभी चीजों कि साथ सफाई तो हम बहुत अच्‍छे से करते है। लेकिन स्विच बोर्ड की और हमारा ध्‍यान नहीं जाता।

अगर आपके घर के भी स्विच बोर्ड गंदे हो गये है और आप भी उन्‍हें साफ करना चाहते है। तो हम आपकों घरों में आसानी से मिलने वाली चीजों की मदद से पुराने स्विच बोर्डों (Old Switch Boards) को नये जैसे कैसे चमकाते है, इसके बारे में बताऍंगे। अगर हमारे बताये गये टिप्‍स (Cleaning Tips) आप अपनाते है, तो बिना मेहनत के चुटकी में आप गंदे बोर्डों को साफ कर पाएंगे। क्‍या है वह घरेलू छोटे मोटे टिप्‍स आइये जानते है।

सफाई से पहले सावधानी है जरूरी

स्विच बोर्ड को साफ करने (To Clean Electric Switch Board) से पहले हमें कुछ सावधानी रखना बहुत आवश्‍यक है, नहीं तो हमें करंट लग सकता है। स्विच बोर्ड को साफ करने से पहले इलेक्‍ट्रिक सप्‍लाई को बंद करना बहुत ही जरूरी है, नहीं तो हमें करंट लगने का खतरा बना रहता है।

Swtich Board Cleaning Tips
Photo From Ek Number News Office

इसके साथ ही जब भी आप स्विच बोर्ड साफ करें, तो रबर के चप्‍पल जरूर इस्‍तेमाल करें। ध्‍यान दे कि कभी भी स्विच बोर्ड को साफ करते समय कोई भी लिक्‍विड स्‍प्रे यूज ना करें। हाथों में ग्‍लव्‍स पहनना भी बहुत जरूरी है। किन किन घरेलू चीजों की मदद से किया जा सकता है, स्विच बोर्ड को साफ आइये जानते है।

नेल पॉलिश रिमूवर

नेल पेंट रिमूव करने के लिए हम नेल पॉलिश रिमूवर (Nail Polish Remover) का इस्‍तेमाल करते है। यह हमारे घर में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इसे थिनर भी कहा जाता है। बोर्ड को साफ करने में यह बहुत सहायक है। इसे इस्‍तेमाल करने के लिए कॉटन पर थिनर को लेते है। फिर इस कॉटन को स्विच के ऊपर धीरे धीरे रगड़ते है। अच्‍छे से रगडने के बाद हम देखते है, कि थोड़ी ही देर में स्विचबोर्ड पूरी तरह क्‍लीन हो चुका है।

टूथपेस्‍ट (Toothpaste)

आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी की टूथपेस्‍ट का इस्‍तेमाल किस तरह गंदगी को साफ करने में कर सकते है। लेकिन यह सच है, कि हमारे घरों में आसानी से उपलब्‍ध टूथपेस्‍ट की मदद से स्विचबोर्ड को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके लिए बिना जेल वाला टूथपेस्‍ट कॉटन के कपड़े में लेकर स्विचबोर्ड पर रगड़ते है। अच्‍छे से रगड़ने के बाद हम देखेंगे कि स्विचबोर्ड मिरर की तरह चमकने लगता है।

शेविंग क्रीम (Shaving Cream)

स्विचबोर्ड को साफ करने के लिए शेविंग क्रीम का भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। शेविंग क्रीम को स्विच बोर्ड पर लगाकर लगभग 1 मिनट रखने के बाद टूथ ब्रश या फिर किसी कपड़े से रगड़ने से स्विच बोर्ड में लगी सारी गंदगी साफ हो जाती है। यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है।

नींबू तथा नमक (Lemon And Salt)

नींबू और नमक का इस्‍तेमाल घर के टाईल्‍स तथा गंदे बर्तनों को चमकाने में जिस तरह किया जाता है, उसी तरह स्विचबोर्ड को चमकाने में भी इसका इस्‍तेमाल किया जाता है। नींबू को काटकर उसमें नमक लगाकर स्विचबोर्ड में रगड़ने से स्विचबोर्ड की सारी गंदगी साफ हो जाती है। 2 मिनट तक नींबू रगड़ने के बाद सूती कपड़े से स्विच को पोंछ ले। गंदगी साफ हो जायेगी।

बैकिंग सोडा और नींबू (Baking Soda And Lemon)

स्‍विच बोर्ड को साफ करने में बैकिंग सोडा और नींबू का साथ में इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नींबू के रस तथा बैकिंग सोडा को मिक्‍स करते है। फिर इसे टूथब्रश में लेकर स्विच बोर्ड में रगड़ते है। रगड़ने के बाद हम देखते है, कि बोर्ड में लगे सारे दाग घब्‍बे बहुत ही आसानी से साफ हो गये है।

यह थे कुछ आसान टिप्‍स जिनकी मदद से आप घरों के पुराने स्विच को बहुत ही आसानी से मिनटों में साफ कर सकते है। आशा करते है कि आपको यह छोटे मोटे बहुत ही आसान टिप्‍स पसंद आये होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here