ऐसा चूल्हा आया, जो मुफ्त में 3 वक्त का खाना पकाता है, सालों तक चलने वाले चूल्हे पर सब्सिडी भी मिलेगी

0
43742
Surya Nutan Chulha
Indian Oil IOCL launched indoor solar cooking stove called Surya Nutan Chulha price less than one year of LPG gas cylinder.

Photo Credits: Twitter(@HardeepSPuri)

Delhi: जब भी महगॉंई बढ़ती है, सबसे पहले राजमर्रा के जीवन में उपयोग की जाने वाली चीजों के दाम बढ़ते है। जिसकी शुरूआत हमारी रसोई से होती है। रसोई में उपयोग आने वाले सब्‍जी, गैस और तेल के दाम आसमान छू रहे है। कहा जाता है, कि इंसान पेट भरने के लिए ही काम करता है।

आज की महँगाई में इस पेट को भरना मुश्‍किल हो चुका है। क्‍योंकि जिस चूल्‍हे में पेट भरने के लिए खाना बनाया जाता है। उसके दाम 1000 रूपये से भी ऊपर पहुँच चुके है। गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) में हो रही बढ़ोत्‍तरी से हर आम नागरिक परेशान है। इस समस्‍या को देखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के द्वारा एक नया ऑप्‍शन प्रदान किया जा रहा है।

बिना धूप में रखे खाना बनाने वाला सौर चूल्‍हा

आईओसी ने एक ऐसे सौर चूल्‍हे को आम लोगों के लिए पेश किया है। जिसका उपयोग लोग घर में अंदर खाना पकाने में कर सकते है। जी हॉं एक ऐसा सौर चूल्‍हा जिसे बाहर धूप में ही रखा जाये यह जरूरी नहीं। इस गैस चूल्‍हे की खासियत यह है, कि इस चूल्‍हे को दिन में तो उपयोग कर ही सकते है। इसके साथ ही इसे रात में भी उपयोग किया जा सकता है।

आपको जानकारी के लिए बता दे कि यह सौर चूल्‍हा बाहर लगाये गये पैनल से चलता है। यह चूल्‍हा उन पैनलों से सोर ऊर्जा को संग्रहित कर लेता है। इसकी यही खासियत की वजह से घर पर बैठ कर आराम से 3 टाइम का खाना बनाया जा सकता है।

हरदीप सिंह पुरी जी ने कार्यक्रम में दी जानकारी

हमारे देश के पेट्रोलियम विभाग के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने अपने घर में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान इस चूल्‍हे के विषय में जानकारी दी। उनके कार्यक्रम मे उसी सौर चूल्‍हे पर खाने को बना कर परोसा गया।

इस चूल्‍हे के विषय में जानकारी देते हुए हरदीप सिंह कहते है, कि यह चूल्‍हा बहुत ही सस्‍ता है। इसे खरीदने से लेकर इसके रख-रखाव में ज्‍यादा खर्चा नहीं होता है। पुरी जी कहते है कि इस चूल्‍हे को एक पारंपरिक ईंधन के तौर पर उपयोग किया जा सकता है। आपको बता दे कि इस चूल्‍हे को आईओसी के द्वारा बनाया गया है।

चूल्‍हे में 3 वक्‍त का बनाया जा सकता है खाना

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (Indian Oil Corporation) के निदेशक मिस्‍टर एस एस वी रामकुमार जी ने इस चूल्‍हे के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस नये चूल्‍हे को विभाग के द्वारा ‘सूर्य नूतन’ (Surya Nutan) नाम से लॉल्‍च किया गया है। रामकुमार जी इसके बारे में जानकारी देते हुए आगे कहते है, कि यह चूल्‍हा सोलर कुकर से काफी अलग है। क्‍योंकि इस चूल्‍हे को सोलर कुकर की तरह धूप में रखने की जरूरत नहीं पड़ती है।

रामकुमार जी कहते है कि यह चूल्‍हा बहुत ही सस्‍ता और किफायती है। चार सदस्‍य वाले छोटे से परिवार के लिए इस चूल्‍हे में आसानी से 3 वक्‍त का खाना पकाया जा सकता है। छोटे परिवार के लिए यह चूल्‍हा बिल्‍कुल परफेक्‍ट है।

किस तरह करता है सूर्य नूतन काम

सूर्य नूतन (Surya Nutan Chulha) बहुत ही आसानी से घर पर खाना बनाने में गृहणियों कि मदद करता है। खाना बनाने के लिए इस चूल्‍हे को हमें सूर्य की रोशनी में रखने की आवश्‍यकता बिल्‍कुल भी नहीं होती है। यह चूल्‍हा हमारे घर पर छत में लगाई गई सोलर प्‍लेट (Solar Plate) से जुड़ा रहता है। यह केबल के माध्‍यम से प्‍लेट से जुडा रहता है।

सोलर प्‍लेट मे जो एनर्जी (Solar Energy) बनती है। उस एनर्जी को यह चूल्‍हा केबल के जरिये ले लेता है। इस तरह घर के अंदर इस चूल्‍हे को रखने पर भी यह आसानी से काम करता रहता है। आपको बता दे कि केबल के जरिये जो ऊर्जा आती है वह थर्मल बैटरी में संग्रहित हो जाती है। इसी वजह से रात के समय में भी सूर्य नूतन पर खाना पका लिया जाता है।

सूर्य नूतन की कीमत है बहुत ही कम

आईओसी ने सूर्य नूतन का अभी प्रारंभिक मॉडल प्रस्‍तुत किया है। इसका अभी कमर्शियल मॉडल प्रस्‍तुत होना बाकी है। इस चूल्‍हे को पूरे देश में लगभग 60 जगहो पर ट्रायल किया गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि इसकी कीमत अभी फिलहाल 18000 से लेकर 30000 रूपये तक रखी जायेगी।

सरकार की मन्‍शा है, कि अभी इस पर सब्सिडी दी जाये। सरकार इस पर सब्सिडी देगी तो इसकी कीमत घटकर 10000 से लेकर 12000 तक रह जायेगी। हमें उम्‍मीद है कि यह चूल्‍हा सूर्य नूतन जनता के हित में होगा। महँगाई की वजह से जो वजन आम लोगो की जेब पर पड़ रहा है, उसे कम करने में इससे मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here