कड़ी पत्‍ता का पौधा घर पर ही लगाने और उगाने का यह आसान तरीका सीख लें, खाना स्वादिष्ट बनेगा

0
2018
Grow Curry Leaves
How To Grow Curry Leaves At Home In Hindi. Kari patta ghar mein kaise lagaen. kari patte ka paudha ugane ki vidhi.

Jabalpur: कड़ी पत्‍ते को हमारे किचन में काफी उपयोग किया जाता है। इससे खाने का जायका कितना बढ़ता है, यह हर किसी को पता है। इससे खाने का जायका तो बढ़ता ही है, इसके साथ ही यह हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिये भी काफी ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है।

यह कई बीमारियों को हमसे दूर रखता है तथा बालो को भी स्‍वस्‍थ्‍य रखता है। बहुत सी ऐसी रेसिपी है, जिसमें कड़ी पत्‍ता उपयोग किया जाता है। खासकर साउथ इंडियन रेसिपी जेसे इडली, डोसा इत्‍यादि में।

Curry Leaves
Curry Leaves Means Kadi Patta File Photo.

फ्रेश कड़ी पत्‍ता (Curry Leaves) रेसिपी में डालना अच्‍छा माना जाता है। यही कारण है कि जब भी ऐसी रेसिपी जिसमे कड़ी पत्‍ता कि आवश्‍यकता हो उसके लिये हम फ्रेश कड़ी पत्‍ता ही खरीदकर या फिर घर से तोड़कर उसमें डालते है।

कभी-कभी ऐसी सिचुएशन आ जाती है कि फ्रेश कड़ी पत्‍ता (Kari Patta) हमें नही मिल पाता है। जिससे हमारी रेसिपी खराब हो जाती है। उसका जायका उतना अच्छा नही रह जाता। इसलिए आज हम आपको कड़ी पत्‍ता उगाने की ऐसी विधि की जानकारी देने वाले है। जिससे फ्रेश कड़ी पत्‍ता उगाकर इसका उपयोग करके आप अपनी रेसिपी को स्‍वादिष्‍ट बना सकते है।

इस तरह बीज से उगाये कड़ी पत्‍ता

कड़ी पत्‍ता को घर में बीज (Seeds) की सहायता से या फिर फ्रेश कलम काटकर भी उगा सकते है। चाहे तो आप बाजार से पौध खरीदकर भी इसे घर में लगा सकते है। यही तरीके है जिससे घर मे कड़ी पत्‍ता उगाया जा सकता (Grow Curry Leaves At Home) है।

अगर आप बीज से बड़ी पत्‍ता का पौधा उगाना चाहते है, तो सबसे पहले ग्‍लास में पानी में बीज को डालकर चेक कर सकते है। कौन सा बीज लगाने लायक है यह आपको पता लग जायेगा। फिर इसे 5 से 6 घंटे ऐसे ही डुबोये रहने देंगे। फिर इस बीज को घर के गमले में लगा दे।

जब एक साथ बीज ग्रो करते है, तो अच्‍छी करी पत्‍ता वाला पौधा उगता है। इसे उगाने के लिये जिस मिट्टी का इस्‍तेमाल होता है, उसमें खाद के लिये सूखा गोबर या थोड़ी सी रेत इस्‍तेमाल करे। क्‍योंकि इससे पौधा अच्‍छे से उगता है।

20 दिन में आने लगती है पत्तियॉं

जब आप इसे लगा देंगे, तो सात से 8 दिन बाद देखेंगे कि जो बीज जो आपने लगाये है। वह जर्मिनेट हो चुके है। इसपर थोड़ा-थोडा खाद डालते रहे। कुछ दिन बाद इस पर कुछ भी ना डाले।

बस पानी डालकर ही आप इसे उगा सकते है। 20 दिन में आपके द्वारा लगाया गये, बीज में हल्‍की-हल्‍की पत्‍ती आने लग जाती है। जब पत्‍ती आ जाये तो 2 हफ्ते में एक बार खाद तथा पानी इसमें डाल सकते है।

एक महीने मे फ्रेश पौधा बनकर हो जायेगा तेयार

लगभग एक से डेढ महीने के बाद में आप देखेंगे कि आपके द्वारा लगाया गया, बीज बहुत ही अच्‍छी तरह से पोधे में बदल गया है। अब इसे आप गमले सहित ऐसी जगह पर रखे, जहॉं पर हल्‍की घूप तथा हवा आये।

गर्मी में धूप ज्‍यादा हो तो इसे छाव में ही रख दे और कोशिश करे कि रोज इसमें पानी दे। फिर कुछ भी करने की आपको आवश्‍यकता नही होगी। इसके बाद हर समय आपको ताजी ताजी हरी पत्तिया मिलती रहेगी।

पौधा उग जाने के बाद में हर बार अच्‍छे से इसकी कटिंग करते रहे। पत्‍ते सूखने पर काट दे। बीज की जगह अगर आप कलम का भी पोधा उगाने में उपयोग करते है, तो यही प्रोसेस अपनानी होगी। पानी की इसे ज्‍यादा आवश्‍यकता नही होती है। खाद 1 से 2 सप्‍ताह में डाल सकते है।

1 महीने के ही कम सयम में बहुत ही सुन्‍दर हरी पत्तियॉं आपको मिलने लगेगी। उम्‍मीद है कड़ी पत्‍ता उगाने की यह टिप्‍स (Kadi Patta Growing Tips) आपको पसंद आई होगी। अपनी छत पर पौधा उगाने के लिये इन सभी टिप्‍स को फोलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here