
Gurugram: दुनिया में कुछ ऐसे देशी ब्रांड्स है, जो की भारत की देन हैं। भारतियों ने देश के अलावा भहर विदेशों में भी देशी ब्रांड्स को काफी फेमस बना दिया है। पूरी दुनिया के लोग इन प्रोडक्ट्स को काफी पसंद भी करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही बिज़नेस ब्रांड की कहानी बताते जा रहगे हैं, जो भारत के अलावा लंदन में भी अपनी छाप छोड़ गया।
लंदन में अपनी अच्छी खासी जॉब छोड़कर भारतवंशी कबीरजीत सिंह (Kabir Jeet Singh) ने हरियाणा के गुरुग्राम में जब ‘बर्गर सिंह स्टार्टअप’ (Burger Singh Startup) शुरू किया था, तो उन्होंने इस बात की कल्पना भी है की थी की एक दिन वह खुद करोड़ो के टर्नओवर वाली कंपनी के मालिक होंगे। यहाँ तक के उनको एंजेल इन्वेस्टर्स से 43 करोड़ का इन्वेस्टमेंट भी हासिल हो गया। आज भारत में ‘बर्गर सिंह’ ब्रांड के 26 और लंदन में 2 आउटलेट्स सफलता पूर्वक चल रहे हैं।
भारतीय अंदाज़ में पिज्जा बर्गर लोगो को बहुत पसंद आया। जब भारत के अलावा दुनिया भर के मार्किट बाजार की हालत ख़राब हो रही है, तो हमारे देश में फूड स्टार्टअप्स (Food Startup) की लाइन लग रही थी। क्या हैं की अपने देश में खाने के बहुत शौकीन लोग हैं। इन फूड स्टार्टअप्स को देश के लोगो ने बहुत पसंद किया।
इसी कड़ी में 36 वर्षीय कबीर जीत सिंह का स्टार्टअप ‘बर्गर सिंह’ भी लोगो में छा गया। कबीर जीत सिंह 100 परसेंट इंडियन बर्गर ब्रांड (Indian Burger Brand) होने का दावा करते हैं। वे देसी स्टाइल के बर्गर खिलाने का दावा करने वाले कबीरजीत सिंह का स्टार्टअप बर्गर सिंह को लोगो ने फेमस कर दिया।
गुरुग्राम में ग्राहकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद कबीर जीत सिंह ने अब पाव भाजी, चना बर्गर, मुर्ग मखनी जैसे तरह तरह की फ़ूड डिशेस मार्किट में उतार दी है। फिर उनके फूड आइटम्स पर इन्वेस्टर्स का ध्यान गया, तो, सीरीज ए में उनको एंजेल इन्वेस्टर्स से 43 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट हासिल हो गया।
इस फ़ूड चैन स्टार्टअप की कहानी भी बहुत प्रेरणादायक (Inspirational) है। बर्गर सिंह के मालिक (Burger Singh Owner) कबीर जीत सिंह एक अख़बार को बताते हैं कि ब्रिटेन में पढ़ाई करते समय कबीर एक बर्गर शॉप में पार्ट टाइम नौकरी करते थे। जॉब का टाइम खत्म होने के बाद उनको हर रोज़ एक बर्गर (Burger) मजदूरी की पेमेंट के साथ फ्री मिल जाता था। उस बर्गर को खा-खा कर उसके टेस्ट से वे बोर हो गये थे।
tag your main squeeze below pic.twitter.com/wunOvS1UCf
— Burger King (@BurgerKing) November 26, 2021
ऐसे में वे खुद का कुछ नया काम करने के बारे में विचार कर रह थे। कुछ दिन बाद वह बर्गर और पैटीज में इंडियन स्वाद देने के बारे में विचार करने लगे और आईडिया (Idea) खोजने लगे। उनके बनाये बर्गर में काफी अलग स्वाद था। उनके दोस्त मस्ती मस्ती में उन्हें बर्गर सिंह कहने लगे। बस फिर क्या था, भारत में गुरुग्राम ने उन्होंने इसी नाम से अपना फ़ूड स्टार्टअप शुरू कर दिया।
i’m team nuggets hbu? pic.twitter.com/BidwrHaMg5
— Burger King (@BurgerKing) November 24, 2021
कबीर जीत सिंह ने साल 2012 में भारत लौटकर फिरसे कहीं नौकरी की और फिर अपना काम शुरू करने के इरादे से एक अपार्टमेंट किराये पर ले लिया। उन्होंने अपने मित्रों से करीब एक करोड़ रुपए इकठ्ठा करके एक दोस्त नितिन राणा के साथ बर्गर सिंह नाम से ही नवंबर 2014 में अपना स्टार्टअप शुरू किया। अब बर्गर सिंह ब्रांड के पूरे देश में 26 आउटलेट और लंदन में 2 आउटलेट है।




