
Demo File Photo
Sarangkheda: घोड़ो की दौड़ तो तेज रफ्तार के साथ ही होती है। लेकिन उन सबके बीच एक ऐसा घोड़ा है, जिसकी कीमत लाखो में नही करोड़ो में है। जी हां हम गाड़ी, बंगला नही एक घोड़े की बात कर रहे है। जिसकी कीमत सुन सभी आश्चर्य में पड़ जाते है कि इसमें ऐसा है क्या जो उसे करोड़ो में बेचता है।
ये घोड़ा खरीदना किसी अमीर शख्स के बस में ही हो सकता है। क्योंकि यह महंगा (Costly Horse) है कि इसकी कीमत में तो बड़ी कारे आ जाएंगी। यह घोड़ा इतना मशहूर हो गया है कि इसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते है। ये घोड़ा आया था महाराष्ट्र के सारंगखेड़ा (Sarangkheda, Maharashtra) में चेतक उत्सव चल रहा था। वहा पर ये घोड़ा आया था।
इस घोड़े का नाम भी उसी की तरह है शान। घोड़े (Marwari Horse Shaan) का मालिक तारा सिंह है। जब तारा सिंह से बात की, तो उन्होंने बताया कि शान मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा (Marwari Horse) है। तारा सिंह पंजाब के अमृतसर के निवासी है।
तारा सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक शान अभी देश में घुड़दौड़ का चैंपियन है। इसकी दौड़ एक एक्सप्रेस ट्रेन (Express Train) की गति के बराबर है। इसकी अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।
सारंगखेड़ा में आयोजित चेतक उत्सव (Chetak Utsav) में सभी देश के लोगो ने अपने घोड़े के टेलेंट को दिखाने के लिए इस मेले में शामिल करने लाये थे। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से करीब 500 घोड़े उत्सव में शामिल हुए। लेकिन इन 500 घोड़ो में एक ऐसा घोड़ा था, जिसको देखने के लिए लोग लंबी लाइन में खड़े थे।
यह मारवाड़ी घोड़ा शान है जो एक्सप्रेस ट्रेन से भी तेज दौड़ता है। इस हिंदुस्तानी घोड़े के।मालिक पंजाब के तारा सिंह जी है। pic.twitter.com/qdhZSnsbUh
— sanatanpath (@sanatanpath) December 28, 2019
शान घोड़ा उस मेले में बहुत अधिक सुर्खियों में बना रहा। इस घोड़े की कीमत 10 करोड़ लगाई गई है। शान घोड़े की उम्र पांच साल है और इसकी ऊंचाई 5 फीट से अधिक है। यह अब तक पांच बार घुड़दौड़ की रेस में शामिल हुआ है और हर बार का चैंपियन रह चुका है। यह शान घोड़ा एक बार पटियाला में, दो बार मुक्तसर मेले में, एक बार जोधपुर व एक बार पुष्कर राजस्थान के मेले में चैंपियन का खिताब जीत चुका है।
तारा सिंह ने बताया कि शान को प्रतिदिन करीब 100 ग्राम देसी घी खिलाया जाता है। सामान्य भोजन में चने और जौ के दाने खाता है। शान प्रतिदिन 500 रुपए का चारा खाता है। शान घोड़े सभी घोड़ो से अलग है इसकी रफ्तार के सब दीवाने है। इसकी रफ्तार ट्रेन से भी तेज हो जाती है।



