घर पर ‘कनखजूरे’ कर रहे परेशान, तो इससे छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें यह घरेलू उपाये

0
6169
Centipedes Kanakhajoora Problem
Home Remedy To Get Rid Of Centipedes At Your Home. How To Get Rid Of Kanakhajoora In Your Home Fast. How to get insects away from house.

Demo File Photo From Pixabay

Jabalpur: प्रकृति में बहुत से जीव जंतु होते है। कुछ छोटे कुछ बड़े, कुछ बहुत सूक्ष्म और जो छोटे होते है, वह उतने ही खतरनाक होते है। बारिश का मौसम आते ही यह घरों में दिखाई देने लगते है और बारिश में कई तरह के सूक्ष्म जीव पैदा होते है। ऐसे में इनका घर में होना लोगो को काफी परेशान करता है। इसी मौसम में कनखजूरे (Centipedes) भी घरों में दिखाई देने लगते है।

आपको बता दे की कनखजूरा (Centipede) काफी जहरीला कीट है, इसके काटने से भरी समस्या झेलनी पड़ सकती है और गलती से यह कान में चला जाये, तो इसका सीधा असर सुनने की शक्ति पर पड़ता है। इस कीट को ठंडक और नमी वाला स्थान ज्यादा पसंद होता है, तो ये अधिकतर सिंक के पाइप में बाथरूम में, मिट्टी और सड़े-गले पत्‍तों में, अँधेरी जगहों में पाए जाते है।

इसकी बनाबट काफी अलग होती है, इसमें 4 से ज्यादा पैर होते है। जो आसानी से कही भी बहुत मजबूती से चिपक जाते है। कनखजूरे का हानिकारक प्रभाव पड़ने से पहले ही आपको इससे निजात पा लेना चाहिये और इससे निजात पाना काफी आसान है। आप कुछ घरेलु उपाय का इस्तेमाल करके इनसे छुटकारा पा सकते है (Home Remedies To Get Rid of Centipedes), तो आइए हम बात करते है उन उपायों की।

कनखजूरे से छुटकारा पाने के लिए नमक और सिरके का उपयोग

कनखजूरों नमी वाले स्थान पर पैदा होते है। इसलिए अगर आप चाहते है कि यह आपके घर के अंदर न आए तो आप अपने घर की फर्श को गीला न रखें। फर्श को अच्छी तरह साफ और सूखा रखें। परंतु ऐसा हमेसा संभव नहीं होता। इसलिए अगर आप कनखजूरे से परेशान है, तो जान ले ये उपाय।

कनखजूरे को नमक (Salt) से बहुत परेशानी होती है। अगर कभी आपको कही भी कनखजूरा चिपक जाता है, तो नमक का ही उपयोग करें और अच्छी तरह से असरदार बनाने के लिए नमक के साथ सिरके का भी उपयोग कर सकते है। नमक और सिरके का लिक्विड बना कर आप एक स्‍प्रे बोतल में भर कर इसका उपयोग करे सकते हैं आप इस मिश्रण का उपयोग डेली फर्श पर पौछा लगाने में करे, इससे कनखजूरा (kanakhajoora
) घर में नहीं आ पाएगा।

मुश्किल जगहों पर छुपे कीड़े मा-रने के लिए बोरिक एसिड पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए

बोरिक एसिड पाउडर का उपयोग एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में करते है। इसके संपर्क में आते ही कीट मर जाते है। इस लिए जहाँ आपको कनखजूरे के होने की सम्भावना लगती है और आप वहां तक पहुचने में असमर्थ है, तो इस पाउडर का छिड़काव करें। यह पाउडर काफी जहरीला होता है। इस लिए बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें। बोरिक एसिड पाउडर (Boric Acid Powder) किसी भी कीटनाशक दवा स्टोर में आसानी से मिल जाता है।

पायसीकरणीय (Emulsifiable) प्रक्रिया से बनाया गया कीटनाशक

पायसीकरणीय कीटनाशक मार्केट में आसानी से उपलब्ध होता है। यह कीटनाशक सभी प्रकार के कीटों को मा-रने और उनको जड़ से खत्म करने के लिए पर्याप्त होता है। महीने में कम से कम 2 बार इस कीटनाशक का छिड़काव आपको अपने गार्डन में करवाना चाहिए।

अगर आपके घर में बहुत छोटे बच्चे नहीं है तो आप इस कीटनाशक को पोछा लगाने में भी उपयोग कर सकते है। घर की नालियों, सिंक, बेसिन के होल के पास रात के वक़्त नमक का छिड़काव भी कर सकते है। सामान्यतः कनखजूरे रात के अंधेरे में घूमने बाहर निकलते है। फिर जैसे ही नमक के संपर्क में आते है, तो मर जाते है।

कनखजूरे को अल्कोहल-आधारित कीटनाशक से मा-रे

एक स्प्रे बोतल में पानी और रबिंग अल्कोहल को बराबर मात्रा मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें। कनखजूरे को देखते ही स्प्रे कर दें। अल्कोहल के संपर्क में आते ही कनखजूरे के कठोर खोल नष्ट होना शुरू हो जाएगी और वह तुरंत मर जाएगा।

रात में बाहर घूम रहे कनखजूरे को मारने के लिए लाइट ट्रैप का जाल बनाए

एक बाल्टी में 75 प्रतिशत गर्म पानी और 25 प्रतिशत डिश सोप डालकर इसका घोल बनाए इस मिश्रण को झाग आने तक मिलाएँ। फिर बाल्टी को बाहर लैम्प लगाकर रख दें। जिससे ऊपरी भाग का झाग चमकता दिखाई पड़े।

इससे आकर्षित होकर कनखजूरे प्रकाश की ओर बढ़ेंगे और बाल्टी में गिर कर डूब जाएँगे। इस तरह आप कनखजूरे जैसे कीट से छुटकारा पा सकेंगे (So You Can Get Rid Of Kanakhajoora)। इससे आपके घर और रसोई में सफाई भी रहेगी और कीड़े मकोड़े भी नहीं आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here