हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में बसे यह शानदार होम स्टे, आपके ट्रिप को बहुत ही अध्भुत बना देंगे

0
8373
Homestays in Himachal
Best 5 Home Stay in Himachal Pradesh in Hindi. If You Search homestays in Himachal Pradesh, Visit here. Awesome Homestays in Himachal.

Delhi: आपको भारत में हर प्रकार के पहाड़ी इलाके देखने मिल जाएंगे, आपको कहीं विदेश जाने की आवश्यकता नहीं। यहीं पर स्वीट्जरलैंड और अफ्रीका जैसे देशों के नजारे देखे जा सकते हैं, तो साइबेरिया और सहारा भी शामिल है।

भारत में घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। एक और धार्मिक स्थल है, तो दूसरी और प्राकृतिक से भरपूर सुन्दर्यता। एक और रोमांचक स्थल है, तो दूसरी ओर रोमांटिक स्थान। जब भी कभी बाहर किसी ट्रिप पर जाने की बात होती है तो सबसे पहले वहां रुकने का ख्याल आता है।

अगर ट्रिप प्लान (Trip Plan) किया है, तो एन्जॉयमेंट के लिए किया है। ऐसे में कम्फर्ट न मिले, तो एन्जॉयमेंट का मजा किरकिरा हो जाता है। मुड़ खराब हो जाता है। डेस्टिनेशन के फाइनल हो जाने के बाद लोगो के लिए सबसे जरुरी चीज़ होती है की वो उस जगह की खोज करे जहाँ वे आराम से रुक सके।

वह उन जगहों को खोजते है, जहाँ घर जैसा माहौल और सुरक्षा मिल सके, वँहा कुछ समय शांति से बिता सके। बाहर बिना किसी चिंता के घूम सके और गर्मी के मौसम में ज्यादातर यात्री हिमालय की तरफ़ यात्रा करते है। हिमालय का ठंडा मौसम और वहां की खूबसूरती लोगो के दिल में कुछ इस तरह घर करती है कि लोग वहां से वापस आना ही नहीं चाहते।

जब लोग हिमालय में स्टे करना चाहते है, तो उनको हिमालय के पहाड़ो में ही स्टे की सुविधा मिलनी चाहिए। होम स्टे के बढ़ते फैशन से लोगो को घर के सुख की आदत हो जाती है, तो आइए जानते है की जन्नत जैसी जगहों के महल को यानि उन जगहों के स्टे व्यवस्था के बारे में।

एप्पल फार्म स्टे, कोठकी

एप्पल फार्म स्टे (The Apple Farm Stay), कोठकी होम स्टे कोठकी हिल्स (Kotkhai Hills) पर सी लेवल से 8 हजार फीट ऊंचाई पर है। सन 1920 में इसे बनाया गया था। जो की एप्पल के बगीचों से घिरा हुआ है। इसलिए आस पास के बगीचों से एप्पल का स्वाद लिया जा सकता है।

यहां पर लगा फर्नीचर भी पहाड़ी तरीके से बनाया गया है, जो टूरिस्ट्स के आनंद को बढ़ाती है। यहां के स्पेशल पहाड़ी व्यंजन के भी मजे कर सकते है। एप्पल फार्म स्टे, कोठकी से पब्बर वेली पास है। जिसके नज़ारे आप रूम की बालकनी से भी देख सकते है और ट्रेकिंग के लिए भी जा सकते है।

मीना बाग, रत्नागिरी

मीना बाग (MeenaBagh) हिमाचल के शिमला (Shimla) का एक हिस्सा है। यह एक हिमालयी कॉर्टज़ (Himalayan Cottage) है। यदि आप बच्चों के साथ ट्रिप पर जा रहे है, तो यह आपके लिए बहुत अच्छी जगह है और यहां पर एप्पल फार्म भी हो सकते हैं और कुछ एनिमल फार्म भी। जिससे बच्चों को काफी अच्छा लगता है।

यह एरिया पहाड़ी माहौल से भरा हुआ है और यहाँ ऑर्गेनिक फूड ज्यादा दिखाई देते है। यहां के जंगलों में वॉक की जा सकती है और हाटू पीक में ट्रेकिंग कर सकते है। यहाँ पर काफी सारे अलग अलग प्रजाति के पक्षी भी होते है। यह जगह पक्षियों के शौकीनो के लिए भी विशेष हैं।

जैस्मीन काॅटेज, कसौली

जैस्मीन कॉटेज कसौली (Jasmine’s Cottage Kasauli) सभी आधुनिक सुविधाओं और आराम से सुसज्जित है। विभिन्न सुसज्जित कमरे उपलब्ध कराता है। यदि आप शांति और सुकून से जंगल और एकांत में एक आरामदायक छुट्टी मनाना चाहते हैं, तो घर से दूर एक आदर्श घर है, जो सभी अनुभव को स्पेशल बनाता है। यह स्थान काफी खूबसूरत है और यंहा अतिथियों को भागवान समझा जाता है। यहाँ हर छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखा जाता है।

गोन फिशिंग कोटेजेस, तीर्थन

गोन फिशिंग कोटेजेस (Gone Fishing Cottages) कलवारी धारा के तट पर स्थित कॉटेज है, जो मछली पकड़ने के लिए फेमस है। यह धारा से लगभग 500 मीटर नीचे तीर्थन नदी के साथ मिलती है। यह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के इको-ज़ोन में स्थित हैं, जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। यहां से पहाड़ों का बहुत सुंदर दृश्य देखने मिलता है और होम स्टे के आस पास अधिक मात्रा में देवदार के पेड़ मिलेंगे।

नग्गरविले, नग्गर

नग्गर (Naggar) भारत के हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुल्लू (Kullu) जिले में स्थित एक पुराना गांव है। जो ब्यास नदी के बाएं किनारे पर 1,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गांव के बीच स्थित इस होम स्टे में हिमाचली कल्चर दिखाई देता है। यहां एक किचन गार्डन है, जहां से टूरिस्ट ताजी सब्जियां तोड़ सकते हैं। यहां से शाम के समय वादियों का खूबसूरत नजारा देखने मिलता है, जो शाम को बहुत खास बना देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here