अगर आपके घर में मार्बल का फर्श या सीढ़ियां हैं, तो उन्हें चमकाते हुए साफ़ करने के आसान तरीके जानें

0
88514
Marble Floor Cleaning Tips
How to clean marble floor at home in Hindi. East way to clean marble floors and Cleaning Hacks. Clean marble floors of dust, dirt, and stains.

Presentation Photo

Bhopal: राजा-महाराजाओं के जमाने से लेकर आज तक सभी लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मार्बल (Marble) का इस्तेमाल करते हैं। जिससे घर की चमक चार गुना बढ़ जाती है। मार्बल के फर्श सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि मजबूत और टिकाऊ होने की वजह से भी घर और ऑफिस में इस्तेमाल किए जाते हैं। नेचरल मार्बल किसी और बिल्डिंग मटीरियल के मुकाबले बहुत महंगा होता है।

पहले के समय में लोगो के घरों में नार्मल फर्श (Normal Flooring) हुआ करते थे। जिससे सफाई करना बहुत आसान हुआ करता था। दाग लग भी जाते थे, तो ज्यादा समझ नहीं आता था। परंतु आधुनिक काल में हर घर में टाइल्स या मार्बल लगा हुआ है। इसमें छोटा सा भी दाग बहुत गन्दा दिखाई पड़ता है।

हम सफाई के ज्यादा उत्पाद नहीं जानते और डरते भी है कि कही कोई गलत चीज़ का इस्तेमाल हो गया, तो कोई दाग परमानेंट न बन जाए। गंदा बेरंग फर्श सजे घर की शान को भी ख़राब कर देता है। इसलिए फर्श की साफ-सफाई में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। साफ-सुथरा फर्श घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही उसमें पल रहे जीवाणु को नष्ट करता है और रोगों से रक्षा करता है। इसलिए फर्श की साफ सफाई करना बहुत जरुरी है।

हर कोई चाहता है कि उनका घर हमेसा साफ और स्वच्छ हो और उनके मार्वल चमकते (Marble Flooring Clean) रहे। इसलिए साफ सफाई में लगे रहते है और जब त्यौहार का सीजन हो तो और ज्यादा सफाई होती है। तो आज इस पोस्ट में हम बात करेंगे, किस तरह साफ सफाई को आसान बना सकते है। आपको आज ऐसे 7 टिप्स देंगे जो आपके लिए काफी हेल्पफुल रहेगी।

1 गुनगुने पानी (Lukewarm Water) का पौछा

अपने घर के मार्बल पर रोजाना गुनगुने पानी का पोछा लगाना चाहिए और पानी ज्यादा गन्दा ना हो पाए। उसे बदल लेना चाहिए। एक-दो कमरे का पोछा लगा कर पानी बदल दीजिये। क्योंकि पुरे घर में एक ही पानी का इस्तेमाल होता है, तो डस्ट ज्यादा एकत्रित हो जाती है। जिससे धूल साफ नहीं होती बल्कि मार्बल पर जम जाती है। जिससे मार्बल दिन व दिन काला पड़ते जाता है, इस लिये ऐसा नही करना चाहिए।

2 बैकिंग पाउडर से करे साफ

बैकिंग पाउडर (Baking Powder) एक बहुत अच्छा क्लीनर साबित हुआ, इसके लिए एक बाउल पानी में एक टेबलस्पून बेकिंग पाउडर डाल कर घोल लें और एक साफ कपड़ा को इस घोल से भिगोएं और फर्श पर लगे जिददी दाग और जूते-चप्पलों के निशान पर थोड़ी देर रगड़े। थोड़े समय में ही दाग हट जाएंगे। इसके बाद साफ पानी से पोछा लगाएं।

3. डिटर्जेंट (Detergent) से करे फर्श को साफ

अगर आपके घर के फर्श पर मार्बल (Marble Floor) लगा है और जिद्दी दाग लग गए है, तो आप एक बाल्टी पानी में दो चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डाल कर पोछा लगाए आपका फर्श बहुत आसानी से साफ हो जाएगा है।

4. फर्श पर लगे गोंद के दाग निकाले

बहुत से घरों में छोटे बच्चे और पढ़ने बाले बच्चे होते है। वह कोई ड्रॉइंग या फिर कुछ क्रिएटिव करते वक़्त गोंद फर्श पर गिरा देते है जिससे उस पर धूल जम जाती है। तो वह देखने में काफी गन्दा लगता है। इसके लिए आप गोंद लगे फर्श पर बर्फ रगड़ें। फिर थोड़ी देर के बाद प्लास्टिक की चम्मच से गोंद को खुरच दें। निशान हट जाता है।

5. सफाई के लिए करे स्पॉन्ज का इस्तेमाल

मार्बल को साफ करने के लिए नर्म कपड़े या स्पॉन्ज का ही उपयोग करना चाहिए। क्योंकि मार्बल काफी नाजुक होता है। अगर उस पर कठोर ब्रश से रगड़ा जाता है, तो मार्बल खुरदरा हो जाता है।

6. नीबू से करे सफाई

नीबू (Lemon) एक प्राकृतिक ब्लीचिंग की तरह कार्य करता है। इसके लिए एक बकेट पानी में चार नीम्बू का रस मिला लीजिये और उस पानी से पोछा लगा लें। इससे फर्श की गंदगी साफ़ होने के साथ साथ घर में फ्रेशनेस भी आ जाती है।

7. हाइड्रोजन पराक्साइड से करे फर्श साफ

हाइड्रोजन पेरोक्साइड (Hydrogen Peroxide) एक रासायनिक यौगिक है। इसका उपयोग ऑक्सीडाइज़र, ब्लीचिंग एजेंट और एंटीसेप्टिक के रूप में किया जाता है। मार्बल में लगे दाग को साफ करने के लिए हाइड्रोजन पराक्साइड को कपड़ा में लगा कर दाग पर रख दें। कुछ समय के लिए ऐसे ही रख दें, फिर साफ पानी का पोछा लगा दें।

सफ़ेद चॉक पाउडर (White Chalk Powder) से करे साफ

मार्बल फ़र्श को फिर से चमकाने के लिए बॉक्स भरकर सफ़ेद चॉक को पीस कर बारीक़ पाउडर बनाएं ले। उसे साफ़, सूखे मार्बल पर छिड़कें दे। माइक्रो फाइबर कपड़े से उसे गोलाकार रूप से चमकाते हुए पोंछें। अब चॉक पावडर को मुलायम या स्पंजी गीले कपड़े से पोंछें, ताकि अवशेष पूरी तरह हट जाए। अब उसे सूखे कपड़े से साफ़ करें। फ़र्श फिर से नये जैसा चमकने लगेगा।

इन आसान और सस्ती टिप्स से अपने घर को चमका सकते है और समय की बचत भी कर सकते है तो केसी लगी आपको हमारी यह टिप्स है, जरूर बताइये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here