बड़ी खबर, 15 अगस्त के दिन गृहमंत्री अमित शाह तिरंगा फहराने कश्मीर जा सकते हैं ?

0
595
Amit Shah
Home Minister Amit Shah will host Tricolour in Kashmir. Amit Shah may go to Kashmir on 15 August for this time. Indian Flag wll host in whole Kashmir





कश्मीर से अनुच्छेद 370 हट चुकी है। धीरे धीरे हर स्तर पर स्थिति सामान्य हो रही है। आज सड़कों पर लोग बिना किसी डर के पैदल चल रहे है, चहल पहल दिख रही है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने ऐलान कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर के सभी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जायेगा है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों को 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का ऐलान किया है,कोई भी क्षेत्र नही छूटना चाहिए।

खबरो के मुताविक कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के पंचायत स्तर पर तिरंगा झंडा फहराने के समारोह में भाग ले सकते हैं। धारा 370 और 35A के हटने के बाद से राज्य में सामान्य स्थिति बनाने में बीजेपी हर सम्भव प्रयास कर रही है।



जमीनी स्तर पर लोगों से सीधे बातचीत करते हुए संपर्क बनाया जा रहा है और उन्हें अनुच्छेद 370 हटने से होने वाले लाभों की इन्फॉर्मेशन दी जा रही है। बीजेपी पार्टी ने जम्मू संभाग में पंचायत स्तर पर तिरंगा फहराने की पूरी प्लाइनिंग भी कर ली है। इन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी शामिल हो सकते हैं।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकते है। गृहमंत्री अमित शाह प्रोग्राम में शामिल होने के साथ साथ राज्य की स्थिति का जायजा भी ले सकते हैं। खबरो के अनुसार बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश और चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बताया कि वह किसी सीमावर्ती क्षेत्र की पंचायत में तिरंगा फहराने के समारोह में हिस्सा लेंगे। अभी ये स्पष्ट नही हुआ है कि वो कश्मीर जाकर तिरंगा फहराएंगे या नही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here