लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी 15 अगस्त को कहा फहरा सकते है तिरंगा ? जानें

0
1854
Dhoni News
MS Dhoni to hoist tricolour in Ladakh on Independence Day. Lieutenant Colonel MS Dhoni likely to hoist Tricolour in Leh, Ladakh on 15 August.





कश्मीर घाटी से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा कि धोनी लेह लदाख में तिरंगा फहरा सकते है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लद्दाख के लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके महेंद्र सिंह धोनी इस टाइम टेरिटोरियल आर्मी के साथ जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात हैं। उनकी ट्रेनिंग की फ़ोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में देश की सेवा करने में कुछ काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का अवकाश ले रखा है। उन्होंने 30 जुलाई को ड्यूटी जॉइन की थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में रहेंगे। सेना के एक अधिकरी ने बताया है कि “महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं।



वह अपनी यूनिट के सदस्यों को प्रेरित करने में हर संभव प्रयास में लगे हुए हैं और कभी कभी सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल का भी आनन्द ले रहे हैं। वह कोर के साथ प्रशिक्षण भी कर रहे हैं। वह 15 अगस्त तक घाटी में ही तैनात रहेंगे।”

अभी अधिकारी ने भी ये बात स्पष्ट नही है कि धोनी 15 अगस्त को किस जगह पर तिरंगा फहराएंगे। World Cup में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद धोनी के रिटायमेंट की अटकलें लगाई जा रही थी। महेन्द्र सिंह धोनी ने दो महीने पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिये बोर्ड से छुट्टी मांगी थी।



जिसके लिए उनको बोर्ड से मंजूरी मिल गई थी। मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने सेना को जॉइन कर लिया। अपने बचपन के सपने को सच करने के लिए देश की सेवा में लग गए है। वह भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे पर नही खेल रहे है। उनकी कमी हर किसी क्रिकेटर को खल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here