भारतीय वायु सेना के वीर Abhinandan एक बार फिर Fighter Plane उड़ाने के लिए तैयार हैं

0
402
Abhinandan Varthman
Wing Commander Abhinandan Fit to Fly Fighter Jets Again after Clearing Medical Tests, Confirm Sources. Abhinandan Varthman is Fit For Fly.





पाकिस्तान के F-16 विमान को नेस्तनाबूद करने वाले अभिनंदन फिर उड़ान भरने के लिए तैयार हो गए है। जिसके लिए उन्होंने टेस्ट पास कर लिया है।
बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान के F-16 को मार गिराने वाले भारतीय जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन ने बंगलूरू स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन के Test को पास कर लिया है।

एक अधिकारी ने इन्फॉर्मेशन दी है कि अब अभिनन्दन अगले पखवाड़े तक फिर से मिग-21 लड़ाकू विमान उड़ा सकने के लिये तैयार हो गए है। वर्तमान ने मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान से जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान के F-16 विमान को डॉगफाइट में 27 फरवरी को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर मार गिराया था। इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन के पास किसी पायलट की फिटनेस का टेस्ट कर उसे सही प्रमाणित करने का सम्पूर्ण अधिकार है।

इसने विंग कमांडर ने सभी टेस्ट पास कर लिए है अब वो उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से फिट बताये जा रहे है। विंग कमांडर अभिनन्दन वर्तमान उस लड़ाकू बेड़े का एक पार्ट थे जिन्हें पाकिस्तान वायुसेना के F-16 विमान का पलटवार करने के लिए 27 फरवरी, 2019 में जम्मू-कश्मीर भेजा गया था।



इससे एक दिन पूर्व 26 फरवरी की आधी रात को वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित सभी आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबुद कर दिया था। वायुसेना ने खैबर पख्तूख्वां के बालाकोट में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए मिराज 2000 लड़ाकू विमान का उपयोग किया था।

अगले दिन पाकिस्तान ने इस कार्रवाही को अंजाम देने का हर सम्भव प्रयास किया और अपने लड़ाकू विमानों को नियंत्रण सीमा के पास स्थित भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को अपना निशाना बनाने के लिए रवाना कर दिया। वह अपने मंसूबों में सफलता प्राप्त करने में पूरी तरह असफल रहा और उसे भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब मिला।



विंग कमांडर अभिनंदन ने अपने मिग-21 विमान से पाकिस्तान के F-16 विमान को नेस्तनाबूद कर मार गिराया था। F-16 का को अमेरिका ने बनाया था और यह मिग-21 के मुकाबले ज्यादा सक्रिय है। F-16 को मार गिराने के बाद अभिनन्दन वर्तमान को अपने विमान से कूदना पड़ा और वह गलती से पाक अधिकृत कश्मीर में कूद गए। जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया था।

अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने के बाद पाकिस्तान को बिना किसी शर्त के उन्हें रिहा करना पड़ा और तकरीबन 60 घंटों के भीतर ही अभिनंदन अपने स्वदेश वापस लौट आए थे। वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है “कुछ लिखित कार्रवाई है जो विंग कमांडर अभिनंदन को उड़ान भरने से पहले पूरी करनी है और उन्हें एक Short Refresh Course करना होगा क्योंकि वह पिछले कुछ महीनों से विमान नहीं उड़ा रहे थे।



हम पूरा भरोसा जाता रहे हैं कि वह अगले पखवाड़े तक फिर से उड़ान भरने के लिए पूरी तरह सक्षम हो जाएंगे।” वहीं वायुसेना ने अभिनंदन के लिए वीर चक्र की मांग की है। कहा जा रहा है कि 15 अगस्त को इसे लेकर घोषणा हो सकती है। उनको उनकी कामयाबी के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here