
File Photo Credits: Twitter
Ahmedabad: इस देश में बहुत ऐसी महिला IPS और IAS अधिकारी हैं, जो लोगो के लिए मिसाल हैं। देश के उच्च पदों पर आसीन होने वाली महिला अफसरों के बड़े ठाट बाठ होते हैं और उनकी लाइफ स्टाइल बड़ी ही लक्सरी होती है। इसके उलट एक ऐसी भी महिला IPS अफसर (Lady IPS Officer) है, जिसे उनके पारम्परिक परिधान में देखने पर वे किसी साधारण से गांव की एक सामान्य सी महिला दिखाई देती है, लेकिन जब लोगो को बता चलता है की वह एक लेडी IPS अफसर है, तो लोग हैरान रह जाते हैं।
गुजरात कैडर की दबंग आईपीएस अधिकारी सरोज कुमारी (IPS Saroj Kumari) के घर ख़ुशी डबल होकर आई, जब सरोज कुमारी ने एक साथ दो जुड़वा (Twins) बच्चों को जन्म दिया। जन्मे बच्चों में एक बेटा और एक बेटी है। इस खुशखबरी की जानकारी स्वयं महिला आईपीएस अफसर सरोज कुमारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह शेयर करके दी थी।
IPS अफसर सरोज कुमारी ने अपने दोनों जन्मे बच्चों की फोटो साँझा करते हुए कहा था की भगवान ने आशीर्वाद स्वरूप बेटा-बेटी दिए हैं। महिला IPS द्वारा साँझा की गई अपनी पहली संतान की यह फोटो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद की जा रही है। अनेक लोग उन्हें बधाइयाँ दिए है।
बच्चों को जन्म के बाद अपनी पारंपरिक ग्रामीण वेशभूषा में नज़र आई
बता दें की राजस्थान की बेटी (Daughter Of Rajasthan) इस वक़्त गुजरात पुलिस में कार्यरत हैं। आईपीएस सरोज कुमारी की छवि भी एक ईमानदार और अनुशासन वाली असफर की है। हैरान करने वाली बात यह है की पुलिस की खाकी वर्दी में दिखने वाली यह महिला आईपीएस अपने बच्चों के जन्म के बाद अपने गाँव गई और सभी का आशीर्वाद लिया। वह बच्चों को जन्म देने के बाद अपनी पारंपरिक ग्रामीण महिलाओं की वेशभूषा लहंगा चूनरी, माथे में बिंदी और गहने पहने दिखाई दी। यह तस्वीर भी वायरल है।
Congratulations to Gujarat Cadre IPS Saroj Kumari And Daughter of Budania Village Chirawa Jhunjhunu Rajasthan
आईपीएस सरोज कुमारी के घर आई दोहरी खुशी pic.twitter.com/tBYt09jHzr— Vishwanath Saini 🇮🇳 (@SainiVishwanath) October 23, 2021
बता दें की आईपीएस सरोज कुमारी की शादी दिल्ली के डॉक्टर मनीष सैनी से हुई थी। डॉ मनीष सैनी और आईपीएस सरोज कुमारी ने साल 2019 जून में शादी कर ली थी। सरोज कुमारी के पति डॉक्टर मनीष सैनी ने भी अपने बच्चे होने पर ख़ुशी ज़ाहिर की है। गुजरात पुलिस (Gujarat Police) की आईपीएस अधिकारी सरोज कुमारी ने अपने ज़बरदस्त काम से अपनी पहचान बनाई है।
आईपीएस सरोज कुमार के जीवन के बारे में
आईपीएस सरोज कुमारी का जन्म राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा उपखंड के गांव बुडानिया में बनवारी लाल मेघवाल व सेवा देवी के घर हुआ है। वह सूरत डीसीपी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वह बोटाद जिले में एसपी भी रह चुकी हैं।
आईपीएस सरोज कुमारी के बारे में बात करें, तो उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत संघर्ष (Struggle) किया है और उन लोगों के लिए एक मिसाल है, जो सरकारी स्कूलों की बधाई में कमतर आंकते है। सरोज कुमारी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव बुडानिया के सरकारी स्कूल से पूरी की है।
माउंट एवरेस्ट फतह करने के मिशन में शामिल हुई
सरोज ने अपना IPS बनने का सपना पूरा किया। सरोज साल 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, इसके साथ ही वह इकलौती आईपीएस अधिकारी हैं, जो माउंट एवरेस्ट फतह करने के मिशन में शामिल हुई थी।
Saroj Kumari IPS appointed Deputy Commissioner of Police [Headquarter & Administration] of Vadodara city vice shri Manish singh IPS.#vadodara #ips #gujaratpolice pic.twitter.com/ArKoJMWQg6
— vadodara sanskari nagari (@vsanskarinagari) October 4, 2019
बेटे साल महिला IPS अफसर सरोज कुमारी को महामारी और आपदा के दौरान अपने किए गए कार्यों और ड्यूटी के लिए महिला योद्धा का अवार्ड भी दिया जा गया है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदत करने और खाना देने के लिए साथी महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पुलिस रसोई आरम्भ की थी। उस वक़्त सरोज की टीम द्वारा लॉकडाउन में डेली 600 लोगों तक खाना देने का काम किया गया था।
Saroj Kumari IPS During #VadodaraRains Rescue Operation 🙌 Respect for @GujaratPolice 🙏 [Image: @igeekyayush] pic.twitter.com/mFDGO0j30s
— Amit Panchal (@AmitHPanchal) August 1, 2019
इससे पहले जान उन्हें पहचान मिली थी तब वडोदरा में भारी बारिश के दौरान लोगों को रेस्क्यू करते हुए भी इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी। आईपीएस सरोज कुमारी उनके गांव (Village) से पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं। ऐसे में पूरे गाँव में उनका बड़ा सम्मान है।



