
Fatehpur: चाहे यूपीएससी हो या फिर इंटमीडिएट हमने देखा कि लड़कियॉ, लड़को कि तुलना में अधिक सफल रही। लड़कियॉं हर क्षेत्र में अव्वल आ रही है, इसमें कोई शक नहीं है। किसी भी परीक्षा का परीणाम आते ही उम्मीदवारों की बहुत सी मॉटीवेशनल स्टोरी हमारे सामने आ जाती है। लड़कियॉं अपना कद हर क्षेत्र में बढ़ा रही है। यह हमने हर क्षेत्र में देखा है।
काफी समय के इंतजार के बाद में यूपी बोर्ड (UP Board) के दसवी मेट्रिक आौर बारहवी के परिणाम शनिवार को घोषित किए गये। इन परिक्षाओं के परिणाम आते ही रिजल्ट में हमने देखा कि यूपीएससी की ही तरह यूपी के मेट्रिक और इंटर एक्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी। यहॉं पर भी लड़कियों ने अपना दबदबा बनाये रखा। जिस चीज के लिए लड़कियॉं अब जानी जा रही है उन्होंने वह कायम रखा।
यूपी के दसवी बारहवी रिजल्ट हुए घोषित
जब शनिवार को उत्तरप्रदेश राज्य के दसवी और बारहवी के रिजल्ट आये तो हर कोई खुशी से झूम ऊठा। क्योंकि इस बार की परीक्षा में दसवी कक्षा में 88.18 प्रतिशत छात्रों ने और वहीं बारहवी में 85.33 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की। यह परिणाम यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर आते ही लोग खुशी से झूम ऊठे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार का परिणाम हर वर्ष की तुलना में ज्यादा रहा।
इस परीक्षा परिणाम की खास बात यह रही कि यूपीएससी की तरह इस परीक्षा में भी लड़की टॉप पर रही। बारहवी में फतेहपुर की दिव्यांसी (Divyanshi from Fatehpur) ने पहला स्थान हासिल कर लड़कियों के प्रति रूढि़वादी सोच रखने वाले लोगों का मुँह बंद कर दिया।
दसवी बोर्ड में फतेहपुर से दिव्यांशी बनी टॉपर
मेट्रिक में बात की जाये तो दसवी बोर्ड परीक्षा में प्रिंस पटेल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही बात कि जाये बारहवी की तो लड़की ने बाजी मार कर कमाल कर दिया। बारहवी में फतेहपुर की रहने वाली दिव्यांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
दिव्यांशाी (UP Topper Divyanshi) ने यूपी बोर्ड के इंटर एक्जाम में टॉप किया। आपको बता दे कि इस बार यूपी के बारहवी परीक्षा में लगभग 22 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। उसी में दिव्यांशाी ने टॉप कर इतिहास रच दिया है। 22 लाख उम्मीदवारों में यह उपलब्धि हासिल करना गर्व की बात है।
परिणाम आने के बाद दिव्यांशी का स्कूल और परिवार दोनों ही अपनी बच्ची पर नाज कर रहे है। आपको बता दे कि दिव्यांशाी जय मॉं एसडीएम कॉलेज फतेहपुर राधा नगर की छात्रा है। दिव्यांशी ने इस परीक्षा में 96.40 फीसदी अंक प्राप्त किए है। उन्हें 500 टॉटल अंक में से 477 अंक प्राप्त हुए है। जिसके साथ ही वह यूपी इंटर एक्जाम में टॉपर बन गई।
गणित में 100 में से 100 अंक
दिव्यांशी ने सभी विषयों में बहुत अच्छे अंक हासिल किए है। दिव्यांशी गणित विषय की स्टूडेंट है। उन्होंने गणित सब्जेक्ट में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। वही फिजिक्स और केमिस्ट्री दोनों में 99, 99 अंक हासिल किए। वही बात की जाये भाषा की तो हिन्दी में दिव्यांशी ने 100 में 93 वही अंग्रेजी में दिव्यांशी ने 86 मार्क्स हासिल किए।
इसके साथ ही दिव्यांशी ने टॉटल 447 अंक हसिल किए। जब रिजल्ट आया तो दिव्यांशी ओर उसके परिवार के सदस्य खुशी से झूम गये। दिव्यांशी अपने इस परिणाम की कामयाबी को अपने माता पिता और बहन के नाम करती है। वह कहती है कि उनका सपोर्ट ही है जिस वजह से वह इतने अंक प्राप्त कर पाई।
सिर्फ दिव्यांशी ही नहीं परिवार में बड़ी बेटी भी थी टॉपर
आपको बता दे कि दिव्यांशी के परिवार में ऐसा नहीं है, कि वही इतनी होनहार है। दिव्यांशी की बड़ी बहन भी टॉपर रह चुकी है। कुछ वर्ष पहले के बोर्ड एक्जाम में दिव्यांशी की बड़ी बहन ने टॉप किया था।
दिव्यांशी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया की उनकी बहन पलक और उन्होने दोनों ने इंटरमीडिएट साथ में किया है। उनकी बहन पलक साइंस विषय से पढ़ी है और स्नातक में भी वही सब्जेक्ट लेकर पढ़ना चाहती है। दिव्यांशी के खुद के सपने की बात की जाये तो दिव्यांशी पढ लिखकर प्रोफेसर बनना चाहती है।
दिव्यांशी का परिवार
दिव्यांशी के परिवार की बात की जाये, तो बड़ी बहन पलक के अलावा दिव्यांशी के 2 ओर छोटी बहन और एक भाई है। जिसमें से छोटी बहनों का नाम दिव्या और दीप्ती है। वहीं भाई का नाम जय है। दिव्यांशी की मॉं का नाम जावित्री है। जो की गृहणी है। दिव्यांशी देश के पूर्व प्रसिडेंट डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श अपना रोल मॉडल मानती है।
वह कहती है कि अगर सफलता प्राप्त करनी हो तो सिर्फ 3 शब्दों को ध्यान में रखना चाहिए। वह तीन शब्द लगन, मेहनत और समय पालन है। वह कहती है कि अगर इन शब्दों को अपने जहन में रख लिया जाये। तो बड़ी से बड़ी कठिनाइयॉं भी दूर होकर सफलता में सहायक बन जाती है। यही सफलता के तीन मूल मंत्र है। दिव्यांशी नकल का शख्त विरोध करती है। मेधावी छात्र दिव्यांशी कहती है, कि शिक्षा के बेहतर परिणाम के लिए परीक्षा को नकल विहीन होना बहुत ही आवश्यक है।
अन्य टॉपर्स जिन्होंने टॉप 10 में जगह बनाई
दिव्यांशी के अलावा यूपी के और भी छात्र है, जिन्होंने इस परीक्षा में अच्छे अंक लाकर अपने माता पिता का सर गर्व से ऊँचा किया है। फतेहपुर की दिव्यांशी इस परीक्षा में प्रथम स्थान पर रही। तो वही अंशिका यादव इस परीक्षा में दूसरे पायदान पर रही। वही बाराबंकी के योगेश भी दूसरे स्थान पर रहे। दोनों ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
Prayagraj |UP State Board of High School & Intermediate Education declared class 12 results. Divyanshi from Fatehpur with 95.4% stood 1st,Ashika Yadav from Prayagraj with 95% was 2nd&Yogesh Pratap from Barabanki with 95% was 3rd: Sarita Tiwari, Director, Secondary Education(18.6) pic.twitter.com/N4PoGNdCMR
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 18, 2022
वही तीसरे स्थान पर फतेहपुर के बालकृष्ण रहे। जिन्होंने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इन्हें 500 अंक में से 471 अंक हासिल हुए। आपको बता दे यूपी की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में टॉप 10 में कुल 25 छात्र अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे है।
The Uttar Pradesh Board has declared results for classes 12 and 10. Divyanshi from Fatehpur topped the Class 12 exams with 95.4% marks. Kanpur's Prince Patel bagged the top rank with 97.67% marks in class 10. pic.twitter.com/GdzKR1aVYC
— Hindustan Times (@htTweets) June 18, 2022
दसवे छात्र ने 92.20 अंक प्राप्त किए जिसके साथ ही वह टॉप टेन में जगह बना पाने में सफल रहा। हमारी टीम इन सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई देती है। यह बच्चे आगे बढ़े और खूब तरक्की करें बस यही हमारी अभिलाषा है।



