यहाँ बुजुर्गों को खाने-पीने के लाले पड़े, तो ‘पुलिसवालों’ ने वृद्धाश्रम ही गोद ले मिसाल पेश की: Big Salute

0
570

Presentation Image

Dehradun/Uttrakhand: अब कोरोना वायरस COVID-19 का कहर पूरी दुनिया पर तेजी से बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया में लगभग 38 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहीं दुनिया में कोरोना से जान जाने का आंकड़ा 2 लाख 65 हजार को पार कर गया है। अकेले अमेरिका में पिछले 24 घंटों में करीब 2500 लोगों की जान गई है। आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में कुल 38,15,561 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दुनिया में कोरोना से प्राण गवाने वालों की संख्या 267,469 हो गई है।

रूस में पिछले 24 घंटों में 10,699 मामले सामने आए हैं। रूस में लगातार छटवे दिन 10 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर रूस में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,87,859 हो गई है। वहीँ पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान में एक दिन में रिकॉर्ड 1,764 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए, जिसको मिलाकर पाक में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 25,837 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 35 COVID-19 मरीजों की जान चली गई गई है, इन्हे मिलाकर पाक में जान जाने का आंकड़ा 594 हो गया है।

अब बात भारत की करें, तो पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3390 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों के प्राण जा चुके है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 56,342 हो गई है, जिनमें 37,916 सक्रिय हैं, 16,540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,886 लोगों की जान जा चुकी है।

पुलिस का अनोखा कारनामा बना मिसाल

वही देश के एक राज्य उत्तराखंड से दिल को छू जाने वाली खबर भी आई। उत्तराखंड पुलिस का एक मानवीय चेहरा आज देश को देखने को मिला है। यह पर एक वृद्धाश्रम को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गोद लेकर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की देखभाल का की जिम्मेदारी उठाई है।

खबर आई है की देहरदीन पुलिस ने वृद्धाश्रम में रह रहे 7 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया है और हर प्रकार की मदद का वादा किया है। आपको बता दें की देहरादून के प्रेमनगर में मोहनपुर क्षेत्र में समाजसेवी रघुवीर सिंह रावत के घर के पिछले भाग में साईं वृद्धाश्रम है।

आश्रम को चलाने वाली प्रेमलता रावत का स्वर्गवास हो गया था

इस आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की देखभाल रघुवीर सिंह की पत्नी प्रेमलता रावत कर रही थीं, परन्तु 10 अप्रैल को प्रेमलता रावत का स्वर्गवास हो गया, जिससे आश्रम अनाथ हो गया था और उन्हें खाने पीने के भी लाले पढ़ गए थे। फिर किसी ने प्रेमनगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को भोजन की जरूरत है।

पुलिस की ओर से इन बुजुर्गों की तमाम व्यवस्था

उसके बाद प्रेमनगर के एसओ धर्मेंद्र सिंह रौतेला थाने की पुलिस टीम के साथ उक्त आश्रम गए, तो यहां रह रहे 70 से 90 साल के बुजुर्गों को देख उन्होंने आश्रम को ही गोद लेने का मन बना लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की ओर से इन बुजुर्गों को खाने-पीने की तमाम व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा इनके देखभाल, स्वास्थ्य परीक्षण और उनकी हर आवश्यकता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

आपको बता दे की इस वृद्धाश्रम की शुरुआत वर्ष 1984 में ग्राम महिला कल्याण संस्थान के नाम से की गई थी। इसके बाद वर्ष 2004 से 2016 तक वृद्धाश्रम को सरकार ने आर्थिक सहायता दी। इसके बाद प्रेमलता रावत ने निजी खर्चे और सेवा पर वृद्धाश्रम का काम आगे बढ़ाया गया। अब पुलिस ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की जिम्मेदारी उठाई, तो सिनर्जी अस्पताल के चिकित्सक डॉ कमल कांत गर्ग और डॉ जितेंद्र वर्मा ने सभी बुजुर्गों को दवाएं और आगे भी उनके स्वास्थ्य परीक्षण की जिम्मेदारी स्वयं ले ली है।

देहरादून पुलिस सकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। पहले नेहरू कॉलोनी थाना के हर कर्मचारी ने एक-एक परिवार के पालन पोषण कीजिम्मेदारी उठाकर यह सिद्ध किया था कि पुलिस जनता के साथ उनकी भलाई के लिये कड़ी है और अब प्रेमनगर थाना पुलिस ने वृद्धाश्रम गोद लेकर पुलिस वालो की सकारात्मक सोच और कार्य को आगे बढ़ाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here