Presentation File Image
Delhi: भारत अब पाकिस्तान पर पूरा दवाब बनाने पर आमदा देखे दे रहा है। भारत की मोदी सरकार POK (पाकिस्तान के अवैध कब्ज़े वाला कश्मीर) पर बहुत ही एक्शन मूड में दिखाई दे रहे है। भारत ने पाकिस्तान को सीधे तौर पर समझा दिया है कि गिलगित-बाल्टिस्तान उसका अभिन्न अंग है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर सब-डिविजन को अब ‘जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद’ कहना स्टार्ट कर दिया है।
आपको मालुम हो की कश्मीर का हिस्सा गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद दोनों पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। मंगलवार को IMD ने नॉर्थवेस्ट इंडिया के लिए जो अनुमान जारी किए, उसमें गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को भी दर्शाया गया है। यह भारत की ओर से एक ठोस और सही कदम बताया जा रहा है।
खबर आई है की IMD की ओर से अपने बुलेटिन में गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को शामिल करना आरम्भ कर दिया है। IMD के डायरेक्टर-जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि ‘IMD पूरे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए वेदर बुलेटिन (मौसम का हाल) जारी करता रहा है। हम बुलेटिन में गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद का उल्लेख इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि ये क्षेत्र भारत का हिस्सा है।’ इसी महीने की शुरुआत में भारत ने साफ कहा था कि पाकिस्तान का इन इलाकों पर कोई अधिकार नहीं है।
News by IMD: Forecast lists PoK, Gilgit-Baltistan.
The change in name started to get reflected from Tuesday in the daily forecast for northwest India, issued by IMD from New Delhi. pic.twitter.com/NRrH2eFdk5— Ek Number News (@EkNumberNews) May 7, 2020
India Met Department has started referring to its meteorological sub-division of Jammu and Kashmir as “Jammu-Kashmir, Ladakh, Gilgit-Baltistan and Muzaffarabad (PoK)”. IMD weather forecast now includes all these territories of India under illegal occupation by Pakistan.
भारत ने पाकिस्तान से कहा था कि संसद से 1994 में पास एक प्रस्ताव के अनुसार जम्मू-कश्मीर पर स्थिति साफ है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के हालिया कदम केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों पर उसके ‘अवैध कब्जे’ को छुपा नहीं सकते हैं। पिछले कई सालों से इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया, शोषण किया गया और उन्हें स्वतंत्रता से वंचित’ भी रखा गया।
आपको बता दें की अभी हाल ही में भारत ने पाकिस्तान से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को खाली करने को कहा था। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि पाकिस्तान को बता दिया गया है कि गिलगित और बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan) समेत पूरा जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) और लद्दाख (Ladakh) भारत का अभिन्न हिस्सा हैं। पाकिस्तान को अपने अवैध कब्जे से इन क्षेत्रों को तत्काल खाली कर देना चाहिए।
New by IMD: Forecast lists PoK, Gilgit-Baltistan. 😀 I know of a govt officer who knocked on several doors asking for this for almost 10 years. DD didn’t, private channels refused, govts changed, he retired. Must be smiling somewhere today. https://t.co/tvI21Wk5bn
— Smita Prakash (@smitaprakash) May 7, 2020
भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान में आम चुनाव कराने के पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय के आदेश पर इस्लामाबाद के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को बता दिया गया है कि गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न भाग है और पाकिस्तान को अपने अवैध कब्जे से इन स्थानों को तुरंत खाली करना होगा।
पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने हाल के अपने आदेश में, 2018 के गवरमेंट ऑफ गिलगित बाल्टिस्तान ऑर्डर में संशोधन की इजाजत दे दी, ताकि क्षेत्र में आम चुनाव कराए जा सकें। जबकि यह तो भारत का हिस्सा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारत ने पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनयिक को आपत्ति पत्र जारी किया और तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के आदेश पर पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। यह भारतीय भूमि है।
आपको बता दें की बयान में कहा गया है, यह स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि भारत का केंद्र शासित प्रदेश पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जिसमें गिलगित और बाल्टिस्तान भी शामिल हैं, वह पूरी तरह से कानूनी और अपरिवर्तनीय विलय के तहत भारत का अभिन्न अंग हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार या उसकी न्यायपालिका को उन क्षेत्रों पर दखल अंदाज़ी करने का अधिकार नहीं हैं जो उसने ‘अवैध तरीके से और जबरन कब्जाए’ हुए हैं।
We want POK-GILGIT-BALTISTAN IN INDIA#ReturnPOK pic.twitter.com/9tMpCNwdnF
— Natasha (@BirmhanVivek) May 4, 2020
इस बयान में कहा गया है कि भारत इस तरह के कदमों को पूरी तरह से खारिज करता है और भारतीय जम्मू-कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों की स्थिति में बदलाव लाने के जारी प्रयासों पर आपत्ति जताता है। ऐसे में पाक द्वारा चुनाव करवाना बेतुका है।
Pakistan has to vacate PoK, Gilgit-Baltistan, Said by India. India Slams Pakistan’s Attempts To “Bring Material Change” In PoK. India has lodged a strong protest to Pakistan against the order by the Supreme Court of Pakistan to bring changes in POK regions Gilgit and Baltistan.





