
File Free Photo Used
Ahmedabad: जिंदगी में शॉर्टकट रास्ता बहुत जल्दी फलने फूलने लगता है। परंतु उसकी जड़े काफी कमजोर होती है। जो बहुत जल्द खत्म हो जाता है। बड़े बुजुर्गों ने कहा है की आपकी किस्मत का लिखा न कोई छीन सकता है और न ही उसे मिटा सकता है। बस समय का इंतज़ार करना होता है। जब उस चीज़ का समय आता है तो हर चीज़ बहुत आसानी से हो जाती है।
दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है, जो अपनी नोकरी छोड़ छोड़ कर एक बड़ा सा व्यवसाय खड़ा कर लेते है। वे लोग मेहनत करते है बिना फल की चिंता किये। व्यापार एक ऐसा काम है, जिसमे नुकसान तो है ही पर फायदा नुकसान से ज्यादा है।
लोग बचपन से लेकर जवानी तक पढ़ाई करते है वो इस लिए की वो एक अच्छी जॉब कर सके, परंतु कभी कभी लोग अपनी जॉब और कर रहे काम से संतुष्ठ नहीं होते, क्योकि उन्हें कुछ बेहतर की चाह होती है। इस लिए लोग निरंतर अपने आप को अपने लक्ष्य के लिए कर कार्य करने पर लगाए रखते है।
आज की पोस्ट में भी एक ऐसे ही व्यक्ति की कहानी है, जो अपनी नोकरी से बिलकुल भी खुश नहीं था, वो व्यापार करना चाहता था, इसलिए आज वो 22 करोड़ की कंपनी के मालिक है, चलिए उसके इस सफर को जानते है।
दीप कारला की सक्सेस स्टोरी
दीप कारला (Deep Kalra) काफी पढ़े लिखे इंसान है। इन्होंने बर्ष 1987 में सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद वे अहमदाबाद पहुचे और वहां के आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर डिग्री हासिल की।
पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद उन्होंने अपना कैरियर बैंकिंग सेक्टर में बनाने का सोचा और लगभग 3 साल तक एबीएन एमरो बैंक में जॉब भी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1995 में इस नौकरी को छोड़कर फिर ऑनलाइन सेवा के क्षेत्र में काम करने का विचार बनाया।
अमेरिका की कंपनी एएमएफ बोलिंग में 4 वर्ष तक काम किया
इसके बाद उन्होने अमेरिका की एक कंपनी एएमएफ बोलिंग से संपर्क किया और एएमएफ बॉलिंग इंक को भारत में स्थापित करने का जिम्मा लिया। दूसरी तरफ अमेरिकी कंपनी बॉलिंग एली के लिए भारत में काम करना और अपने काम के लिए इन्वेस्टमेंट जोड़ना थोड़ा कठिन था।
फिर भी दीप ने इस कंपनी में 4 वर्ष जॉब की। वे अपनी नोकरी से खुश नहीं थे इसी लिए उन्होंने नोकरी छोड़ने का सोच लिया था। अब उनके दिमाग में कंपनी के मालिक बनने का विचार चल रहा था वे अब खुद की कंपनी स्थापित करना चाहते थे।
वर्ष 2000 में ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम आरंभ किया
अपने लक्ष्य को लेकर दीप ने एक बार फिर से अपना काम शुरू किया। उन्होंने वर्ष 1999 में जेई कैपिटल से अपना सम्पर्क बनाया और उनसे इंटरनेट के माध्यम से बड़ा बिजनेस करने की की सलाह ली। इस वक्त इंटरनेट भारत में अपना विस्तार फैला रहा था।
ये जानकर दीप ने एक बार फिर नोकरी छोड़ दी। नोकरी छोड़ने के बाद दीप ने भारतीय पर्यटन उद्योग की जानकारी के लिए काफी रिसर्च की और इस नतीजे पर पहुचे की देश में कोई भी ऑनलाइन यात्रा टिकट सेवा नहीं है। तब उनके दिमाग की बत्ती जली।
Make my trip journey by deep Kalra #UXNow @uxnowevent pic.twitter.com/FfdQgTCoy2
— सोहन सुथार (@ModMonkSohan) February 16, 2019
अब उन्हें पक्का यकीन हो गया था कि अब वे इस दिशा में अपना काम बहुत अच्छे से कर सकेगी। फिर उन्होंने वर्ष 2000 में ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा का शुभारंभ किया इसके लिए उन्होंने ‘MakeMyTrip.com’ नाम से एक वेबसाइट भी लॉन्च की।
Make My Trip कंपनी के फायदे
MakeMyTrip.com से लोग अपनी यात्रा के लिए घर बैठे बैठे मोबाइल या अपने PC Computer से टिकट बुक कर सकते है। इस साइट से आप न केवल बस ट्रेन बुक कर सकते बल्कि फ्लाइट टिकट, होटल बुक भी बुक कर सकते है।
अब मेक-माई-ट्रिप के माध्यम से लोग बहुत ही आसानी से अपने हॉलिडे प्लान करके पूरा पैकेज ऑनलाइन ही बुक (Online Booking) कर सकते हैं। क्या आप जानते है कि मेक माई ट्रिप ट्रैवल कंपनी एक भारतीय कंपनी है और यह भारत के 47 शहरों में 51 बड़े रिटेल स्टोर को ऑपरेट कर रही है।
However big or small, make it a good business, make it a clean business , make it a business you are very proud of .
– Deep Kalra , Founder Make My Trip . pic.twitter.com/FkrprOffVx— Interviews.Com (@InterviewsCom) June 16, 2019
मेक माई ट्रिप ने बहुत कम वक्त में लोगो के बीच अपने आप को काफी पॉपुलर कर लिया है। शुरुआती दौर इस कंपनी के लिए थोड़े मुश्किल रहे, परंतु धीरे धीरे लोगों ने इस पर भरोसा किया और आज कंपनी आसमान की उचाईयों को छू रही है। इस कंपनी के जरिये काफी सारे लोगो को रोजगार मिला।



