शरीर से जुड़े दोनों भाइयों सोहना-मोहना की खुली किस्मत, लगी नौकरी, माता पिता ने छोड़ दिया था

0
975
Sohna Mohna job
Conjoined twin brothers Sohna and Mohna from Pingalwara Amritsar get Job in PSPCL now. Conjoined twins Sohna-Mohna are train as electricians.

Photo Credits: Social Media

Amritsar: किसी भी इंसान की कद-काठी और बनावट किसी के भी हाँथ में नहीं है। जो भी जन्म से जैसा पैदा हुआ है, उसे वैसा भी अपनाना चाहिए। ऐसे ही दो भाइयों की कहानी (Story) पंजाब से आई है। आज वे हम सभी के सामने एक प्रेरणादाई उदहारण है। अमृतसर के रहने वाले दो भाई सोहणा और मोहणा का शरीर जन्म से ही जुड़ा हुआ है। इनके पैदा होती ही उनके माता पिता ने पाने बहचको को छोड़ दिया था। अब कहानी कुछ और ही मोड़ ले चुकी है।

जन्म से ही शरीर से जुड़े (Conjoined twins Sohna-Mohna) होने के बाद डॉक्टरों ने कहा था कि दोनों ज्यादा समय तक बच नहीं पाएंगे। उनके माता-पिता ने भी उन्हें छोड़ दिया थ। लेकिन अमृतसर स्थित NGO ने उनकी परवरिश की। अब वे बड़े भी हो गए और अपने पैरों पर खड़े भी हो गए हैं।

अब जो हुआ, उसे जानकर हैरानी और ख़ुशी दोनों ही होती हैं। सोहना की बिजली विभाग (PSPCL) में सरकारी नौकरी (Government Job) लग गई है। इस नौकरी में उसके शरीर से जुड़ा भाई मोहणा साथ देगा। सोहणा ने पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) में काम शुरू कर दिया है। उसका ऑफिस डेंटल कालेज Pingalwara Amritsar के नजदीक स्थित बिजलीघर में है। यहां वह रेगुलर टी मैट (मेंटेंनेस कर्मचारी) के रूप में काम कर रहा है। हाल ही में 11 दिसंबर 2021 को पावरकाम कंपनी ने उसे नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोहणा को प्रति माह 20 हजार रुपये की सैलरी मिलेगी। दोनों ने इसी साल जुलाई में इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा पूरा किया था और फिर उन्होंने कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन भरा था। दोनों (Sohna-Mohna) ही कुशल इलेक्ट्रीशियन हैं। अब सवाल यह था की दोनों में से नौकरी किसे दी जाये, इसे लेकर कंपनी के अफसरों को कन्फूसिओं थी। दोनों आपस में जुड़े है और दोनों के पास डिप्लोमा है और दोनों ही योग्य है।

ऐसे में कंपनी मैनेजमेंट ने आखिरी डीसीजन लेते हुए सोहणा को नौकरी (Sohna get job) दी और मोहना उन्हें साथ रहेगा। नौकरी मिलने के बाद सोहणा ने बताया कि पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नौकरी देने का आश्वासन दिया था।

PSPCL के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर ने एप्लीकेशन फॉर्म आने के बाद CM चरणजीत सिंह चन्नी से चर्चा भी की थी। अब ऐसा भी बताया गया है कि कंपनी में काम करने के 2 साल बाद सोहणा का प्रमोशन होगा और सैलरी भी बढ़ जाएगी।

जानकारी हो की 14 जून, 2003 को दिल्ली के सुचेता कृपलानी अस्पताल में सोहणा-मोहणा का जन्म हुआ था। वे शरीर से जुड़े (Joint Body Kids) हुए थे और डॉक्टर ने भी उनके बचने की संभावना पर सवाल उठा दिया था, तो ऐसे में मां कामिनी और पिता सुरजीत कुमार ने दोनों को घर ले जाने से इंकार कर दिया था। फिर अमृतसर स्थित पिंगलवाड़ा ने इन्हें पालने का बीड़ा उठाया। बीबी इंद्रजीत कौर ने दोनों का नामकरण किया और बहुत प्यार ही दिया।

ज्ञात हो की सोहना मोहना सीने के नीचे से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उनके सिर, छाती, दिल, फेफड़े और रीढ़ अलग-अलग हैं। वहीं किडनी, लीवर और ब्लैडर सहित शरीर के बाकी अंग एक इंसान जैसे हैं। दोनों के अलग-अलग आधार कार्ड बने हैं। डेली के कामकाज दोनों साथ मिलकर ही करते हैं। डाक्टरों के मुताबिक ऐसे केस दो लाख में एक देखने को मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here