उद्योगपति ने 90 गरीब परिवार को अनोखा उपहार देकर बेटी की शादी का सबसे बड़ा उपहार दिया।

0
479
Aurangabad's Businessman Gave 90 Home In His Daughter marriage. Businessman Uses Money Saved for Daughter’s Wedding in Building 90 Homes for the Poor.

भारत मे बेटियों की शादी में जोरदार तैयारी की जाती है। बेटी के परिवार वाले अपने सभी रिश्तेदारों को बुलाते है सभी परिवारजन बेटी को आशीर्वाद देते है, लेकिन इसी कड़ी के बीच एक शख्स ऐसे है जिन्होंने अपनी बेटी के दहेज में पैसा ना देकर बेटी को अनोखा उपहार दिया।

यह उपहार पैसे नही गरीब परिवार के लोगो का आशीर्वाद है। पिता के पास बहुत पैसा था। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में दहेज देने के लिए बहुत पैसा इक्कठा किया, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को दहेज के रूप में 90 गरीब परिवार को आशियाना दिया।

जिस दिन बेटी का जन्म होता है माता पिता उसी दिन से बेटी की शादी के लिए पैसा जोड़ना शुरू कर देते है। ये प्रथा आज से नही कई सदियों से चली आ रही है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के रहने वाले उद्योग पति मनोज मुनोत ने ऐसी ही मिसाल पेश की।उन्होंने अपनी बेटी श्रेया की शादी के लिए उसके जन्म से ही पैसा जोड़ना शुरू कर दिया था।

उन्होंने बेटी की शादी के पैसे को व्यर्थ खर्च ना करके एक अनोखी पहल में खर्च किये। उनके दोस्त ने उनको इस नेक काम करने की सलाह दी थी। जिस सलाह को मनोज ने मान कर नेक काम किया। 90 गरीब परिवार को रहने के लिए छत दी।

मनोज ने अपनी बेटी की शादी में 70 लाख से अधिक पैसा खर्च करने का प्लान बनाया था, लेकिन फिर उन्होंने 90 गरीब परिवार को घर बनवाकर दिए और अपनी बेटी की शादी बहुत ही सिंपल तरीके से की।

मनोज ने लासुर स्थित अपनी 60 एकड़ की जमीन पर 2 एकड़ जमीन पर गरीब लोगों के लिए घर बनवाये। बेटी श्रेया ने अपनी शादी सामान्य तरीके से करने की बात को लेकर बहुत खुश थी। उन्होंने 90 गरीब परिवार को घर देने की बात को अपनी शादी का सबसे खास उपहार माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here