पाक से आई 200 करोड़ की ड्रग्स पकड़ने पर 1 करोड़ की रिश्वत BSF जवान को ऑफर की गई थी

0
467

Demo Image Used




देश की सरहद पर हमेशा से नशे के सौदागर अपनी पकड़ बनाये हुए हैं, फिर चाहे वो कोई भी देश हो जैसे पंजाब, राजस्थान, जम्मूकश्मीर हर जगह अपनी छाप छोड़ जाते है। दरअसल BSF और पुलिस ने जम्मू कश्मीर में एक बार फिर सरहद पार से आ रहे नशे के बड़े काबिले को चुंगल में ले लिया।

संयुक्त कार्रवाई में ट्रक से किसी दूसरे देश जा रही 200 करोड़ की हेरोइन और ब्राउन शुगर हिरासत में ले ली है। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक बताया कि ट्रक ड्राइवर ने BSF जवान को 1 करोड़ देकर बात को दबाने के लिए कहा, लेकिन BSF जवान ने उसे लेने से साफ इंकार कर दिया।


BSF जवान ने बाद में Media से को बताया था

BSF जवान ने बाद में Media से बात करते हुए बताया कि उसे 1 करोड़ रुपए लेने के लिए कहा था, लेकिन BSF ने देश से बड़ा पैसा नही है। 1 करोड़ लेकर वो करोड़ों लोगो की जिंदगी और देश का भविष्य के साथ खिलवाड़ नही कर सकते है। यह घटना पिछले साल घटित हुई थी और मीडिया पर सुर्ख़ियों पर भी थी।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों और पुलिस की ओर से सीमा पार से आने वाले नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए टाइम टाइम पर अभियान चलाया जाता है। कुछ समय पहले बारामूला पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई के अंतर्गत भारत आ रहे एक ट्रक से 25 किलो नारकोटिक्स ड्रग्स को हिरासत में लिया था।



ड्रग्स क्रॉस बॉर्डर ट्रेड के ज़रिये POK से भारत लाई जा रही थी

यह ड्रग्स क्रॉस बॉर्डर ट्रेड के माध्यम से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से भारत लाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने उससे पूछताछ कि है। बीते दिनों भी पंजाब में पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया था। पुलिस ने दो तस्करों को हिरासत में लेकर उनके पास से एक किलो हेरोइन जब्त की थी। जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही थी।

सीमा पार से नशे के सौदागर नशे की स्मगलिंग के लिए नए-नए जुगाड़ तलाशते रहते हैं। कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि पाकिस्तानी स्मगलिंग नशे की खेप भारत पहुंचाने के लिए सिंचाई साधनों का उपयोग कर रहे हैं। बड़े पैकेट का इस्तेमाल ना करके छोटे पैकेट का उपयोग करके भारत भेजते है जिससे इनको पकड़ना मुश्किल हो जाता है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here