
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में अपनी फील्डिंग से धमाल मचा दिया। उन्होंने लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर एक हाथ से कैच लेकर देख ऑडियंस आश्चर्य में पड़ गई। नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले गए।
मुकाबले में खिलाडी हरमनप्रीत के इस कैच के चलते वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर का शतक अधूरा रह गया। गेंद 6 रन के लिए बाउंड्री में जा रही थी लेकिन हरमनप्रीत कौर के एक्शन फिल्मों जैसे कारनामे के चलते विंडीज टीम की कप्तान की उम्मीदें चकनाचूर हो रह गई। उनके कैच ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के वर्ल्ड कप 2019 में लिए गए कैच को भी पीछे छोड़ दिया।
वेस्टइंडीज की टीम जोरदार प्रदर्शन में दिखाई पड़ रही थीं और 91 गेंदों में 8 चौकों व 2 छक्कों की Help से 94 रन ही बना पाई थीं। जिस गेंद में वह आउट हुईं उससे एक गेंद पहले ही उन्होंने एकता बिष्ट की गेंद पर छक्का लगाया था, उस वक्त गेंद हरमनप्रीत कौर के सिर के ऊपर से निकल गई थी।
ऐसे में उन्होंने लगातार दूसरा छक्का लगाने का प्रयास किया। लेकिन हरमनप्रीत ने उनका छक्का पूरा नही होने दिया। 30 साल की भारतीय क्रिकेटर ने एकदम सही वक्त पर जंप लगाई और बेस्ट परफेक्शन के साथ गेंद को एक हाथ से पकड़कर कैच ले लिया। कैच पकड़ने के बाद भी उन्होंने पूरा जोर लगाया कि वह बाउंड्री में न गिर जाएं। उनकी जंप देखने लायक थी और कैच लेने के बाद वह तुरंत उठ गई।
First up the outrageous catch that quickly escalated to 'YOU CAN'T DO THIS, HARMANPREET!' sort of amazing.#WIWvINDW first ODI, Antigua, November 2019pic.twitter.com/4CxUYAr06T
— Annesha Ghosh (@ghosh_annesha) November 2, 2019
हरमनप्रीत कौर के फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन के बाद भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मिताली राज की टीम इंडिया को तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में महज एक रन से पराजय का सामना करना पड़ा। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 225 रन का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 50 ओवर में 224 रनों पर ही पवेलियन चली गई।



