फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले के बेटे को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार, इस सीट से दिया टिकट।

0
722
Vijay Rajbhar BJP UP
Vijay Rajbhar, BJP's candidate for by-poll to Ghosi (UP) Assembly constituency: My father sells vegetables on the footpath near Munshi Pura, I will try my best to fulfill the expectations.

उत्तर प्रदेश में 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर रविवार को भाजपा ने अपने 10 प्रत्याशी की सूची जारी कर दी है। घोसी सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए सब्जी बेचने वाले के बेटे को उम्मीदवार घोषित किया है। घोसी सीट से भाजपा के घोषित उम्मीदवार का नाम है विजय राजभर।

भाजपा ने विजय राजभर को फागू चौहान के बेटे का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि समाज के आखिरी व्यक्ति को भी देश के उच्च Post और समाज की मुख्याधारा से जोड़ा जाए। इसी पर मुख्यधारा पर काम करते हुए भाजपा ने पहले तो घोसी सीट के विधायक फागू चौहान को बिहार राज्य का राज्यपाल घोषित किया।

विजय राजभर नगर अध्यक्ष के रूप में सक्रिय कार्य़कर्ता थे

इसके बाद इसी सीट पर हो रहे उपचुनाव में सब्जी बेचने वाले के बेटे को उम्मीदवार घोषित कर चुनावी मैदान में खड़ा कर दिया। भाजपा द्वारा जिस विजय राजभर को उम्मीदवार बनाया गया है, वो बीजेपी पार्टी के नगर अध्यक्ष के रूप में सक्रिय कार्य़कर्ता के तौर पर काम करते है।


विजय राजभर सभी पार्टी के समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। विजय राजभर ने नगर पालिका क्षेत्र के चुनाव में उम्मीदवार बनकर में एक बार सभासदी का चुनाव अपने ही सहादतपुरा क्षेत्र से लड़ा था। जिसमें विजयी हासिल हुई थी।

विजय के पिता नन्द लाल राजभर सब्जी की ठेला लगते हैं

इसके अतिरिक्त विजय के पिता नन्द लाल राजभर सब्जी की ठेला लगाकर कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। जब उन्हें इस बात की इन्फॉर्मेशन मिली कि उनके बेटे को विधायकी के लिए भाजपा पार्टी ने टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया है, तो वह बहुत प्रसन्न हुए। पिता ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए अपने बेटे को जीत का शुभकामनाएं दी।


अब आने वाले भविष्य के चुनावों में भाजपा ऐसे ही उम्मीदवार चुनाव मौदान में उतारेगी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। इनका मतलब यह है की जो काबिल होगा वही राजा बनेगा की तर्ज़ पर अब भारतीय जनता पार्टी अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने में तत्पर है। ऐसे में अब भारतीय राजनीती में वंशवाद और परिवारवाद की राजनीती पर पूर्ण विराम लग जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here