दुनिया की सर्वाधिक शक्तिशाली सेनाओं में भारत का झंडा लहराया, पाक टॉप 10 में भी नहीं आ पाया

0
741

पूरी दुनिया में सबसे ताकतवर वही देश माना जाता है जिसके पास सबसे ज़ादा शक्तिशाली सेना हो। पूरे विश्व में उसी देश का बोल बाला होता है जिसका रक्षा बजट उच्च स्तर का हो। ऐसे में कोई अन्न देश भी ताकतवर सेना वाले देश पर आक्रमण करने की हिमाकत नहीं कर पता है। किसी देश के लिए जितना जरुरी विकाश है, उतना ही जरुरी सेना संपन्न होना भी है।

आज भारतीय सेना का दबदवा पूरे विश्व में है और भारत का लोहा पूरी दुनिया मान चुकी है। दुनिया की सर्वाधिक शक्तिशाली सेनाओं में भारतीय सेना ने चौथे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। पाकिस्तानी सेना सर्वाधिक शक्तिाशाली सेनाओं की लिस्ट में पंद्रहवें स्थान पर अपनी जगह बना पाई है।

यह रिपोर्ट पाकिस्तानी मीडिया में न भी आई

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक यह बात सामने आई है कि “ग्लोबल फायरपावर्स 2019” की सैन्य शक्ति से संबंधित रिपोर्ट में यह हुआ है। इसमें जानकारी दी गई है कि विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली सेनाओं में पहले स्थान पर अमेरिका की सेना को स्थान मिला है। दूसरे नंबर पर रूस व तीसरे नंबर पर चीन ने अपनी जगह बनाई है। भारत का नम्बर चौथा है।
Indian Army World ranking

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि ग्लोबल फायरपावर ने इस लिस्ट में 137 देशों की सेनाओं ने भाग लिया है। इनकी रैंकिंग इनके पास उपस्थित सैनिकों और हथियारों की संख्या मात्र से नहीं आंकी गई है बल्कि इस बात को देखकर निर्णय किया गया है कि सेना की कुल श्रमशक्ति कितनी है, उस राज्य की जनसंख्या, हथियार कितने तरह के मौजूद हैं, विकास व भूगोल के संदर्भ में सैन्य शक्ति का क्या पैमाना है।

परमाणु हथियार संपन्न देशों को प्राथमिकता नहीं

रैंकिंग में परमाणु हथियार संपन्न देशों को बोनस अंक भी दिए गए हैं, लेकिन आखिरी रैंकिंग में इन अंकों को सम्लित नहीं किया गया है। विभिन्न पैमानों के आधार पर सर्वाधिक 25 शक्तिशाली सेनाओं को लिस्ट में स्थान दिया गया है। रैंकिंग के मुताबिक भारत के पास Total 3462500 सैन्य कर्मी उपस्थित हैं। इसके साथ 4184 लड़ाकू टैंक और कुल 2082 विमान हैं। कुल 295 नौसेना संपत्तियां और एक विमानवाहक पोत मौजूद हैं।

भारत का रक्षा बजट पाकिस्तान से कही ज़ादा

भारत का Total रक्षा बजट 55.2 अरब डॉलर का दर्ज किया है। रैंकिंग के मुताबिक, पाकिस्तान के पास कुल 1204000 सैन्य कर्मी उपस्थित हैं। सेना के पास Total 1342 विमान मौजूद हैं जिनमें 348 लड़ाकू विमान शामिल हैं। देश का रक्षा बजट सात अरब डॉलर दर्ज किया है।

ग्लोबल फायरपावर के मुताबिक विश्व की पंद्रह शक्तिशाली सेनाओं में रैंकिग के आधार पर उनके नाम अमेरिका, रूस, चीन, भारत, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, युनाइटेड किंग्डम, तुर्की, जर्मनी, इटली, मिस्र, ब्राजील, ईरान और पाकिस्तान उपस्थित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here