टेंपो चालक की बिटिया स्टेट टॉपर बनी, परिवार की गरीबी दूर करने का सपना लेकर ऐसे पढाई कर रही

0
1265
Bhumi Kumari Topper
Auto driver daughter Bhumi Kumari became Bihar Board 12th Topper. She has secured second position in state in the Inter Commerce examination.

Patna: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे अच्छे से अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और देश में उनका नाम रोशन करें, परंतु हर बार परिस्थितियां अनुकूल नहीं हो पाती हैं। भारत के कई राज्यों में ढेरों ऐसी फैमिली है जो अपने बच्चों के लिए उनके हिसाब से बेहतरीन से बेहतरीन एजुकेशन लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार कुछ कारणों के चलते वे उस प्रकार की शिक्षा नहीं ले पाते जिस प्रकार की भी चाहते हैं।

अक्सर देखा गया है कि कुछ गरीब परिवार के बच्चे भी काफी होनहार और क्रिएटिव होते हैं। संसाधनों के अभाव से उन बच्चों पर कोई असर नहीं पड़ता। लोगों का मानना है कि यदि मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित होकर किया गया कार्य हमेशा पूरा होता है और उसका फल काफी ज्यादा बेहतरीन होता है। आज हम एक ऐसे परिवार की बेटी की बात करेंगे, जिनके पिता टेंपो चालक (Tempo Driver) है और बेटी ने स्टेट टॉप (State Top) किया। जाने भूमि की सफलता की कहानी।

बिहार की दूसरी स्टेट टॉपर भूमि

हर वर्ष सभी राज्यों में बोर्ड परीक्षा का आयोजन होता है और कुछ समय बाद रिजल्ट की घोषणा होते ही टॉपर्स की लिस्ट सामने आने लगती है। कुछ ही समय पहले बिहार बोर्ड परीक्षा (Bihar Board Exam) का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें कॉमर्स संकाय की एक बालिका जिसका नाम भूमि (Bhumi Kumari) है। उसने पूरे बिहार राज्य में दूसरे स्थान प्राप्त किया है। उनकी सफलता से बिहार राज्य और उनके माता-पिता बेहद खुश हैं।

आपको बता दें भूमि एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, उनके पिता टेंपो चालक है, जो ड्राइविंग करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। इसीलिए भी भूमि की सफलता काफी बड़ी है उन्होंने संसाधनों के अभाव के चलते इस सफलता को अर्जित किया है।

टेंपो चालक की बेटी ने किया टॉप

दोस्तों आपको बता दें भूमि के पिता मनोज कुमार पेशे से एक टेंपो चालक है। वे काफी ज्यादा आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। वह सुबह से शाम ऑटो चलाते और जो पैसा कमाते उसमें अपनी बेटी की पढ़ाई के साथ-साथ घर का खर्चा भी चलाते थे।

भूमि के पिता का कहना है कि उनकी बेटी काफी होनहार है, इसीलिए वे अपनी बच्ची को अच्छे से अच्छा एजुकेशन देना चाहते थे, परंतु आर्थिक तंगीओं के कारण वे इतना अच्छा एजुकेशन नहीं दे सके।

फिर भी उनकी बेटी ने बिहार राज्य में टॉप करके अपने माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। भूमि का कहना है कि उनके पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया है उन्होंने घर के खर्चों पर रोक लगाकर उनकी पढ़ाई पर पैसा खर्च किया है।

माता पिता के साथ गुरुजनों का किया धन्यवाद

भूमि अपने इंटरव्यू में कहती है कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता और गुरुजनों का हाथ है। माता-पिता ने उन्हें मेंटली सपोर्ट किया और उनके शिक्षकों ने उन्हें सही मार्ग प्रशस्त किया। भूमि विशेश्वर रामेश्वर बालिका विद्यालय की विद्यार्थी है। उनकी सफलता से इस स्कूल का भी काफी ज्यादा नाम रोशन हुआ है।

भूमि के माता-पिता का तो खुशी से ठिकाना ही नहीं रहा। अपनी सफलता पर तो वह में भी काफी खुश है, वे कहती हैं कि कोचिंग संस्थान और अपने माता-पिता और भाई के कारण आज वे इस मुकाम पर पहुंची हैं। मैं अपने बड़े भाई के बारे में कहते हैं कि उनके बड़े भाई ने उनका पग पग पर साथ दिया है जब वे डिमोटिवेट होती थी, तो उनका भाई ही था जो उन्हें मोटिवेट करता।

पिता का स्टेटमेंट

भूमि के पिता मनोज कुमार एक इंटरव्यू में कहते हैं कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए खूब मेहनत की है कभी भी उन्हें किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी। शिक्षा के मामले में तो वह हमेशा गंभीर ही रहे हैं। उनका कहना है कि उनके दोनों बच्चे काफी होनहार और परिस्थितियों को समझने वाले हैं।

उनके बच्चों ने अपने पिता की लाचारी को समझते हुए खूब मेहनत की और यह सफलता हासिल की। वे अपने बच्चों से बेहद खुश हैं। भूमि का कहना है कि वे बड़े होकर अपने माता पिता की गरीबी को दूर करना चाहती है इसके लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे। हम भूमि के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here