इस राज्य के 12 वर्षीय बच्चे ने 33 अखबारों का इस्तेमाल कर ट्रेन का ऐसा मॉडल बनाया की तारीफ होने लगी

0
16127
Adwaith Krishna train
Adwaith Krishna 12 year old boy from Kerala has unleashed his creative streak and has made a captivating train model using newspapers.

Delhi: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है, जहां देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। सोशल मीडिया को हम एक बहुत बड़ा जाल कह सकते हैं। लोगों को सोशल मीडिया ने एक ऐसा प्लेटफार्म दिया है, जहां वे अपने गुण को प्रदर्शित कर नाम कमा सकते। लाखों लोग ऐसे हैं, जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके नाम और शोहरत कमा रहे हैं।

दोस्तों एक कलाकार को केवल एक मंच की जरूरत होती है, अपनी कला के प्रदर्शन के लिए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उन्हें यह प्लेटफार्म नसीब हुआ है। आए दिन सोशल मीडिया पर तरह तरह की खबरें वीडियोस और फोटोस अपलोड होती हैं। कुछ फोटोस मनोरंजन के उद्देश्य से डाली जाती है, तो कुछ ऐसी होती है जो लोगों को बहुत कुछ सिखा जाती हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक 12 वर्षीय बालक ने 33 अखबारों का इस्तेमाल कर एक ट्रेन का मॉडल तैयार किया है, जिसे देख लोग भी उस बच्चे को जीनियस कह रहे हैं। आइए जाने उस बच्चे के बारे में।

कौन है यह बालक

केरल (Kerala) राज्य के अंतर्गत आने वाले त्रिशूर इलाके का रहने वाला 12 वर्षीय बालक जिसका नाम अद्वैत कृष्णा (Adwaith Krishna) है। यह बालक अभी कक्षा सातवीं का विद्यार्थी है। दोस्तों इस बच्चे ने साबित किया कि हुनर और कलाबाज के लिए उम्र की कोई जरूरत नहीं होती। जरूरी नहीं होता कि जीवन में अनुभव किसी को क्लावाज या होनहार बना सकता है।

बताया जा रहा है कि लोग डाउन के दौरान इस बच्चे ने 33 अखबारों का इस्तेमाल कर एक लंबी ट्रेन का निर्माण किया है। इस बालक ने इस ट्रेन के मॉडल (Newspaper Train Model) को इतनी सावधानी से बनाया है कि छोटे से छोटे गलतियों को भी उसने अपने ध्यान में रखा है। 12 वर्ष की उम्र में इस प्रकार के कारनामे को अंजाम देने वाला यह बालक लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल हो रही है वीडियोस

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अद्वैत को ट्रेन बनाते हुए देख सकते हैं। आपको बता दें या वीडियो सोशल मीडिया के ट्विटर प्लेटफार्म पर शेर की गई है। जिसे रेल मंत्रालय के द्वारा शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बच्चे ने ट्रेन का निर्माण 3 दिनों के भीतर कर लिया।

Adwaith Krishna train model
Adwaith Krishna train model photo credits Ministry of Railways on Twitter.

इस ट्रेन मॉडल को बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री कुछ ज्यादा खासी नहीं है। इस बच्चे ने ट्रेन मॉडल बनाने मैं 33 अखबार 10 A4 साइज की सीट और चिपकाने के लिए गोंद का इस्तेमाल किया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अद्वैत किस प्रकार इस ट्रेन मॉडल का निर्माण कर रहा है।

बच्चे की क्रिएटिविटी देख लोग हो गए हैरान

दोस्तों इस बच्चे ने ट्रेन का मॉडल लॉकडाउन के वक्त बनाया है। लगता उनकी वक्त जब देश पूरी तरह बंद हो गया था और सारे लोग घर के अंदर कैद हो गए थे। कुछ लोगों ने इस वक्त का बहुत ही बेहतरीन फायदा उठाया।

कुछ लोगों ने बेहतरीन तरीके से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की तो कुछ लोगों ने अपने हुनर को दिखाने की तैयारी की अद्वैत ने भी लॉकडाउन के समय अपने अंदर के हुनर को अखबार पेपर की मदद से बाहर उकेरा है। दोस्तों इस बच्चे ने इस ट्रेन के मॉडल को बनाने में सिलहट का पूरा ध्यान रखा है जिससे उनका यह मॉडल और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है।

कर रहे हैं जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अभी तक 46000 लोगों के द्वारा देखा जा चुका। जिनमें हजारों की संख्या में लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। साथ ही लोग जमकर अद्वैत की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अद्वैत बचपन से ही जीनियस हो गए हैं।

कुछ लोग 12 वर्ष के इस बच्चे की कलाकारी को देख हैरान रह गए। काफी सारे लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अद्वैत के उज्जवल भविष्य की कामनाएं भी की है और उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद भी दिया। हम भी अद्वैत कृष्णा की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और वह हमेशा अपने ऐसे ही कार्यों से देश में अपना अच्छा नाम कमाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here