इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ UPSC के पहले ही प्रयास में 5वी रेंक पाकर बनी IAS अफसर, अपनाई यह Tips

0
29513
Srushti Deshmukh UPSC
Srushti Jayant Deshmukh UPSC Crack Story in Hindi. Meet Srushti Deshmukh, who cleared UPSC exams in first attempt, prepared for IAS by watching TV.

File Photo Credits: Twitter

Bhopal: यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) देश की सबसे कठिन और मुश्किल परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा को प्रतिभागी अपनी रणनीति और मेहनत के बल-बूते से पास करते हैं। अच्छी रणनीति और कुछ अलग सीखने की इच्छा रखने वाले प्रतिभागी इस परीक्षा में सफल (Success) हो पाते हैं। आज हम आपको आईएएस सृष्टि देशमुख (IAS Srushti Deshmukh) के बारे मै बताते है।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) की रहने वाली सृष्टि देशमुख (Srushti Deshmukh) एक मीडिल क्लास फैमिली से बिलोंग करती हैं। उनके पिता का नाम जयंत देखमुख और माता का नाम सुनीता देशमुख है। पिता एक मामूली कंपनी में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं। वहीं, माता एक स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी।

परिवार का पढ़ाई में रुझान पहले से ही था। इसलिए सृष्टि को पढ़ाने में माता पिता ने हर मुमकिन कोशिश की। शुरुआती पढ़ाई भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से ही हुई। बचपन से वो पढ़ाई में अच्छी थी। उन्होंने 12वीं क्लास में 93 फीसद अंक प्राप्त किए थे। 12 वी की पढ़ाई के बाद उन्होंने भोपाल से ही इंजीनियरिंग की।

सृष्टि ने हमें बताया था कि जब वो इंजीनियरिंग (Engineering) की पढ़ाई कर रही थीं तभी उनके दिमाग में यूपीएससी परीक्षा में सफलता (Success in UPSC Exam) प्राप्त होने के बाद सिविल सेवा करने का विचार आया। वो कहती हैं कि उन्हें इंजीनियरिंग के बाद एक सामान्य जीवन जीना नहीं था।

इंजीनियरिंग के तीसरे साल की पढ़ाई के साथ साथ वो यूपीएससी की तैयारी में पूरी तरह से लग गई थी। साल 2018 में केमिकल इंजीनियरिंग की परीक्षा के साथ ही यूपीएससी की परीक्षा भी दे दी। कमाल कि बात ये हैं कि उन्हें दोनों परीक्षाओं में सफलता प्राप्त हो गई।

https://twitter.com/Fierce_Girl__/status/1365898128419774465

सृष्टि इंटरनेट को पढ़ाई के लिए एक वरदान के तौर पर मानती हैं। इसके साथ ही वो ये भी कहती हैं कि इंटरनेट काफी भटकाऊ भी है। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में लगन ओर मेहनत से पढ़ाई करना बहुत जरूरी होता है। इंटरनेट के सोशल नेटवर्किंग साइट् ध्यान भटका सकते हैं। इसलिए कोशिश करें की कम से कम इनको उपयोग करें। पढ़ाई में कही दिक्कत आ रही है, तो आप इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। सृष्टि ने अपनी पूरी यूपीएससी की तैयारी इंटरनेट से नोटिस बनाकर ही है।

पढ़ाई के दौरान उन्होंने सोशल नेटर्वकिंग अकाउंट को तो बिलकुल ही बंद कर दिया था। व्हॉट्सएप, फेसबुक और टि्वटर जैसे प्लेटफार्म को अपने स्मार्टफोन से डिलीट कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने दोस्तों के साथ घूमना, पार्टी करना, सेर सपाटा आदि भी पूरी तरह से बंद कर दिया था। तैयारी के दौरान वो सोचती थी कि अगर वो अच्छी तरह से पढ़ाई कर लेती हैं तो आगे चलकर वो बहुत कुछ अच्छा कर सकती हैं।

परीक्षा की तैयारी को लेकर वो कहती हैं

यूपीएससी का सिलेबस (UPSC Syllabus) काफी अलग काप्रकार होता है। अलग अलग विषयों के लिए बहुत सारी किताबों को पढ़ना होता है। वो कहती हैं कि कोशिश करें सीमित पढ़ाई हो करें। रणनीति बनाकर तैयारी करने से कम मेहनत में सफलता प्राप्त हो जाती है।

सृष्टि ने पिछले कुछ सालों के सवालों के आधार पर मेहनत की। इन सवालों को बार बार लिखकर बहुत बार प्रैक्टिस की। इसके अलावा एनसीआरटी की किताबों से पढ़ाई कर उनकी मदद से भी तैयार कर लिए थे।

कड़ी मेहनत से 5वीं रैंक हासिल कर बनी टॉपर

सृष्टि देशमुख (Srushti Deshmukh UPSC) की कड़ी मेहनत, लगन और अलग रणनीति की मदद से उन्हें यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो गई। साल 2018 में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में कठिन परीक्षा पास कर ली। इस परीक्षा में उन्हें 5वीं रैंक हासिल हुई। बता दें कि साल 2018 में महिलाओं में भी पहले स्थान पर रहीं। उनकी इस सफलता से माता पिता बहुत खुश हुए। उन्हें साल 2019 में मध्य प्रदेश कैडर भी मिला। फिलहाल वो मध्य प्रदेश में ही कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here