
Photo Credits: Twitter
Bhopal: जैसे बॉलीवुड में जॉनी लीवर एक बड़े कॉमेडियन हैं, ठीक वैसे ही दक्षिण भारत के कॉमेडियन ब्रह्मानंदम (Brahmanandam) काफी फेमस है। उनकी कॉमेडि हमेशा बहुत अच्छी होती है। वे अपने छोटे से रूम में जान फूक देते हैं। खास कर के तेलुगु फिल्मों में अभिनय करने वाले ब्रह्मानंदम को गिनीज बुक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है।
उन्हें भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए 2009 में पद्मश्री अवॉर्ड (Padma Shree Award) से भी नवाजा जा चुका है। वे अकेले ऐसे जीवित अभिनेता हैं, जिनकी फिल्मों की संख्या 1000 पार कर गई है। फिल्मों में हंसी मज़ाक करके वाले ब्रह्मानंदम हिन्दू देवी-देवताओं की पेंटिंग (Painting) बनाने में विशेष महारत रखते हैं।
आपको बता दें की हाल ही में फिल्म पुष्पा वाले तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने दो तस्वीरें साँझा की थी। एक में भगवान वेंकटेश्वर (Bhagwan Venkateswara) का फ्रेम किया हुआ सुन्दर चित्र, तो दूसरे में तस्वीर को कैलेंडर में लगी हुई थी। उन्होंने लिखा, की हमारे प्यारे साथी से मुझे अब तक का सबसे बहुमूल्य गिफ्ट मिला। कॉमेडी एक्टर ब्रह्मानंदम ने इस तस्वीर को 45 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद बनाया है।
अल्लू अर्जुन (Actor Allu Arjun) ने यह जानकारी दी कि इस पेंटिंग (Bhagwan Venkateswara Painting) को बनाने के लिए केवल पेंसिल का इस्तेमाल किया गया। इसे हाथों से बनाया गया, बिना किसी मशीन के उपयोग के इसे तैयार किया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ब्रह्मानंदम द्वारा बनाई गई कुछ और पेंटिंग भी आ गई। तब उनके इस हुनर के बारे में लोगो को पता चला। उनके द्वारा बनाये गए एक चित्र में भगवान् राम और हनुमान गले मिल रहे हैं। एक चित्र में ब्रह्मानंदम केवल धोती पहने हुए पेंटिंग बना रहे हैं। यह सभी तस्वीर वायरल हो गई हैं।
THE MOST PRICELESS GIFT I RECEIVED FROM OUR BELOVED
BRAHMANANDAM GARU.
45 DAYS OF WORK .
HAND DRAWN PENCIL SKETCH . THANK YOU 🙏🏽 pic.twitter.com/DNvGd3iv3B— Allu Arjun (@alluarjun) January 1, 2021
कॉमेडियन ब्रह्मानंदम (Comedian Brahmanandam) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) बहुत अच्छे दोस्त हैं। दर्शक भी इन दोनों की जोड़ी और जुगलबंदी को भी पसंद करते हैं। ब्रह्मानंदम का जन्म 1 फरवरी, 1956 को आन्ध्रप्रदेश के साटेनापल्ली जिले के मुपल्ला गांव में हुआ था। साउथ सिनेमा में ब्रह्मानंदम एकमात्र ऐसे स्टार्स है, जिन्हें नॉर्थ इंडिया की ऑडियंस भी उतना ही पसंद करती है जितना साउथ इंडिया (South India) की।
Brahmanandam Gaaru, one of the finest comedians in Telugu cinema, equally great artist. These 2 pencil sketches are so lovely. Especially the emotions in the Hanuman one so well depicted. pic.twitter.com/uWl0SsMrqe
— History Under Your Feet (@HistorifyToday) January 1, 2021
आपको बता दें की कॉमेडिन ब्रह्मानंदम (Brahmanandam Gaaru) किसी भी सुपरस्टार्स से भी ज्यादा फीस वसूलते हैं। आज करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक ब्रह्मानंदम का बचपन बहुत गरीबी में बीता था। उनके परिवार को एक रोटी के लिए भी बड़ी कठिनाई उठानी पढ़ती थी। ब्रह्मानंदम के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी और इसलिए उनके परिवार में केवल वही एक ऐसे हैं, जिन्होंने एमए तक की पढ़ाई की है।
Happy Birthday 🐐 Brahmanandam Gaaru pic.twitter.com/CunKMIOxBe
— Textbook Narcissist ⎊ (@IronMan_XVII) January 31, 2022
फिर उनके अच्छे दिन तब आये, जब तेलुगु फिल्मो (Telugu Films) के निर्देशक ने उन्हें फिल्म में काम दिया। ज्ञात हो की ब्रह्मानंदम पहले स्कूल टीचर थे, लेकिन एक्टिंग में इंटरेस्ट होने के कारण उन्होंने अपनी टीचर की नौकरी छोड़ दी। 1985 में ब्रह्मानंदम ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
तेलुगु डायरेक्टर जन्धयाला ने ब्रह्मानंदम को ‘मोद्दाबाई’ नाम के ड्रामा में एक्टिंग करते हुए पहली बार देखा था। उनकी एक्टिंग से वे इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने ‘चन्ताबाबाई’ नाम की फिल्म में ब्रह्मानंदम को छोटा सा रोल ऑफर कर दिया। इसके बाद ब्रम्हानंदम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक मीडिया वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़ आज ब्रह्मानंदम करीब 360 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।



