
Photo Credits: Twitter(@anandmahindra)
Mumbai: देश के जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) हमेशा सोशल मीडिया के अपने ट्विटर अकाउंट में एक्टिव रहते हैं। वे आये दिन कुछ ना कुछ इंटरेस्टिंग फोटो या वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वे कई लोगो की मदत भी करते हैं। ऐसे ही एक केस में उन्होंने दिल्ली में एक दिव्यांग (Handicap) शख्स की मदद करते हुए उन्हें महिंद्रा के एक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन (Electric Vehicle) पर नौकरी देने दिलवा दी है।
ऐसा करके उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। इस शक्श का नाम बिरजू (Birju Ram) राम है। बिरजू राम महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन की नजर में पहली बार कुछ दिन पहले दिसंबर 2021 में आए थे, जब उनका वीडियो महिंद्रा के पास पहुंचा था। बिरजू का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया था। उस समय, आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके उस शेष की पहचान बताने के लिए में मदद मांगी थी।
इसके साथ उन्होंने बताया था कि वे इस शख्स को महिंद्रा ग्रुप की इलेक्ट्रिक लास्ट माइल डिलीवरी सर्विस में नौकरी पर रखना चाहते हैं। आनंद महिंद्रा ने उस वक़्त बिरजू राम की वीडियो ट्विटर पर साँझा करते हुए लिखा था कि आज यह मुझे अपनी टाइमलाइन पर मिला।
उन्होंने कहा कि वह इस बात को नहीं जानते कि यह कितना पुराना है या यह कहां से है। लेकिन वह इस व्यक्ति से हैरान हैं, जिसने न केवल अपनी दिक्कतों का सामना किया है, बल्कि जो उसके पास है, उसके लिए शुक्रगार भी है। महिंद्रा ने अपने ट्वीट में महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड को टैग करके उन्हें लास्ट माइल डिलीवरी के लिए बिजनेस एसोसिएट बनाने के लिए भी कहा था।
अब कुछ दिनों बाद कल ही आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर बताया कि इस आदमी की पहचान बिरजू राम (Disabled Man Birju Ram) के तौर पर हो गई है। उसे कंपनी के ईवी चार्जिंग यार्ड्स में जॉब (Job in EV Charging Yards) पर रखा गया है। महिंद्रा ने ट्विटर पर जानकारी दी कि बहुत सी फॉलो अप वीडियोज आईं हैं और इस व्यक्ति के बारे में यूट्यूब पर कई नकारात्मक बातें भी की गई हैं।
उन्होंने महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड को धन्यवाद देते हुए लिखा की बिरजू राम को दिल्ली में अपने एक ईवी चार्जिंग यार्ड्स पर नौकरी पर रखा है। उन्होंने कहा कि हर कोई व्यक्ति को ब्रेक की जरूरत होती है। महिंद्रा ने दो फोटो भी पोस्ट की इसमें से एक फोटो में बिरजू राम का फूलों के गुलदस्ते के साथ स्वागत किया जा रहा है और दूसरे फोटो में दिख रहा है कि बिरजू राम अपनी मुंह में पेन पकड़कर कुछ पेपर पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। यह फोटो लोगो को भी बहुत पसंद आई हैं।
There have been many follow up videos and negative ‘revelations’ about this gentleman on YouTube But I want to thank Ram and @Mahindralog_MLL for employing Birju Ram at one of our EV charging yards in Delhi. EVERYONE deserves a break… https://t.co/pBpH6TpgnB pic.twitter.com/mJHYKvjzBZ
— anand mahindra (@anandmahindra) February 2, 2022
बता दें की इससे पहले जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमे एक शख्स के हाथ-पैर दोनों ही नहीं है (Man without hand and foot) और यह ई-रिक्शा (E-Rickshaw) चला रहा है। आनंद महिंद्रा के वीडियो पोस्ट करने और Job ऑफर देने के बाद वीडियो बनाने वाले व्यक्ति कृष्ण कुमार ने भी रिप्लाई देते हुए कहा की ‘सर, मैंने इस शख्स को दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली क्षेत्र में देखा था। वह कहां रहता है, यह नहीं मालूम है, लेकिन उसकी हिम्मत की तारीफ करना तो बनता है।’ वह एक मिसाल है।
वीडियो देखने के बाद लोगो ने भी इस शख्स भी बहुत तारीफ की और उससे मोटीवेट भी होये थे। वीडियो में क्लियर देखा जा सकता है कि किस प्रकार से एक शख्स हाथ-पैर ना होने के बाद भी ई-रिक्शा को इतना बढ़िया तरीके से चला रहा है। इस 1 मिनट 7 सेकेंड के वीडियो को बहुत पसंद किया गया था और अब उसी वीडियो की वजह से उसे महिंद्रा ग्रुप में जॉब भी मिल गई।



