
Begusarai: भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जो काम दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनी नहीं कर पाती है, वह भारत के महज़ एक शख्स कर देता है। भारत एक ऐसा देश है, जिसने पूरी दुनिया को कंप्यूटर इंजीनियर और आईटी प्रोफेसनल्स दिए हैं। दुनिया की सभी टेक कंपनियों में भारत के आईटी प्रोफेसनल्स काम करते हैं और कुछ भारतीय तो शीर्ष पदों पर आसीन है।
बिहार के एक छात्र ने विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल (Search Engine Google) की गलती खोज निकाली है। जब इस बिहारी स्टूडेंट ने गूगल को इस गलती की खबर दी, तो गूगल ने भी यह माना कि उसकी तरफ से बड़ी गलती हुई है। इस वजह से कोई भी ब्लैक हैट हैकर इसका फायदा उठा सकता है।
इसके बाद गूगल ने उस छात्र का नाम अपने रिसर्च करने वाले लोगो की सूची में डालते हुए उसे गूगल हाल ऑफ फेम अवार्ड से सम्मानित किया है। बता दें की उस बिहारी छात्र का नाम ऋतुराज चौधरी (Rituraj Choudhary) है। ऋतुराज बिहार के बेगूसराय (Begusarai) से आते है। अब उनकी पहचान एक गूगल बग हंटर (Google Bug Hunter) के तौर पर भी हो गई है।
हालिया समय में ऋतुराज IIIT मणिपुर में बीटेक कर रहे हैं और दूसरे साल के छात्र हैं। इसके अलावा वे साइबर सिक्योरिटी (Cyber Security) पर अलग से अपनी रिसर्च कर रहे हैं। गूगल ऋतुराज को 31 हजार डॉलर (2,323,388 लाख रुपए) से अधिक का इनाम देगी। उसकी बग हंटिंग (Bug Hunting) फिलहाल पी-2 के फेज में है। जैसे ही वह पी-0 पर पहुंचेगा, उसे इनाम की राशि प्राप्त हो जाएगी।

ऋतुराज चौधरी (Rituraj Choudhary IIT) ने हमारे एक सहयोगी पत्रकार को बताया कि गूगल सबसे बड़ा सर्च इंजन है, लेकिन उसके साइट पर ब्लैक हैट हैकर्स एक रुट से निशाना साध सकते थे। इस गलती को उन्होंने ढ़ूंढ कर गूगल को इसकी रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल उसमें सुधार कर रही है। इससे ज्यादा जानकारी अभी पब्लिक नहीं की जा सकती है।
Google Best tech company and search engine. pic.twitter.com/ENtXNxOEdq
— sanatanpath (@sanatanpath) February 2, 2022
आपको बता दें की ऋतुराज को बहुत पहले से ही साइबर सिक्योरिटी में इंटरेस्ट रहा हैं। शहर के संत जोसेफ पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करके वे कोटा चले गए। वहीं से इंटरमीडिएट की पढ़ाई भी पूरी की। अभी के समय में वे IIIT मणिपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक स्टूडेंट हैं।
बेगूसराय के छात्र ने तो गूगल को ही हिला डाला, खोजा ऐसा बग की कंपनी ने भी मानी गलती, दी खास जिम्मेदारी और इनाम में लाखों रु। pic.twitter.com/1G3B1cRNzI
— sanatanpath (@sanatanpath) February 2, 2022
आपको बता दें कि साइबर सिक्योरिटी को लेकर इंटरनेट से चलने वाले वेब साइट्स, एप्स और अन्न प्लेटफार्म पर सुरक्षा में कई बार ब्लैक हैट हैकर्स सेंधमारी करते हैं। कई बार कंपनियों का सारा डाटा चुरा कर उसे पब्लिक कर देती है। जिसके चलते सभी टेक कंपनियां बग को फिक्स करने के लिए एथिकल हैकर को अपनी साइट या अप्प में बग हंटिंग के लिए इन्विते करती है। जिसके तहत जो भी साइबर एक्सपर्ट उनकी साइट में बग या गलती खीज लेता है, उसे लाखों रुपये का इनाम दिया जाता है।



