PM मोदी ने धारा 370 हटाकर लद्दाख को दी सौगात, लद्दाख का लेह भारत का सबसे बड़ा जिला बना।

0
793
Leh District

Lek, Ladakh: अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेश घोषित किये जा चुके है। इसके साथ ही भारत को अपना सबसे बड़ा जिला हासिल हो गया है। उस जिले का नाम लेह है। भारत के नए Map के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की तुलना में लद्दाख का क्षेत्रफल बड़ा है, लेकिन उसके पास सिर्फ दो जिले हैं।

इनमें लेह और करगिल सम्लित हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से आंका जाए तो लेह अब भारत का सबसे बड़ा जिला घोषित हो गया है। हालांकि, लेह का एक भाग पाकिस्तान और एक भाग चीन के कब्जे में है। इसके पहले क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ कहलाया जाता है।लेकिन भारत के नए नक्शे के मुताबिक अब भारत का सबसे बड़ा जिला लेह कहलाया जाएगा।

गृह मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, 1947 के पहले जम्मू-कश्मीर राज्य में 14 जिले थे। ये जिले थे कठुआ, रियासी, जम्मू, ऊधमपुर, पुंछ, लद्दाख, बारामूला, चिल्हास, गिलगित, मीरपुर, अनन्तनाग, मुज़फ़्फ़राबाद, लेह और गिलगित वजारत, ट्राइबल टेरिटॉरी।

2019 तक आते-आते जम्मू और कश्मीर की राज्य सरकार ने इन 14 ज़िलों के क्षेत्रों को पुनर्गठित करके 28 ज़िले बना दिए थे। बनाय गए नए जिलों के नाम हैं, कुपवाड़ा, बांदीपुर, पुलवामा, गांदरबल, श्रीनगर, राजौरी, बड़गाम, शोपियां, डोडा, कुलगाम, रामबन, किश्तवाड़, साम्बा और कारगिल। रिपोर्ट के मुताबिक भारत का नया Map सर्वेअर जनरल ऑफ़ इंडिया ने डिज़ाइन किया है। इसके मुताबिक, अब भारत में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश का गठन हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here