Amit Shah File Photo
Delhi: भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और किसी भी बीमारी से ग्रषित नहीं हैं। शाह ने ट्वीट कर कहा है कि पिछले कई दिनों से लोग सोशल मीडिया के माध्यम मेरे स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैला रहे थे। अमित शाह ने ट्वीट कर सभी अफवाहों का हो सिरे से नकार दिया है। अमित शाह ने कहा कि लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी दुआ मांगी थी।
इन सभी बांतों पर अमित शाह ने ट्विटर के ज़रिये सन्देश देने हुए कहा की पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई बेतुकी अफवाह फैलाई हैं। यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी दुआ मांगी है।
देश इस समय कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा और देश के गृह मंत्री होने के नाते देर रात तक अपने कार्यों में बिजी रहने के कारण मैंने इस सब पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया। जब यह मामला मेरे संज्ञान में आया, तो मैंने सोचा कि सभी लोग अपनी काल्पनिक सोच का आनंद लेते रहें, इसलिये मैंने कोई स्पष्टता नहीं की।
परन्तु मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओ और मेरे शुभचिंतकों ने विगत 2 दिनों से काफी चिंता व्यक्त की और उनकी चिंता को मैं नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता था। इसलिए मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं, कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है।
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार ऐसा मानना है कि इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को और अधिक मज़बूत करती हैं। इसलिए मैं ऐसे सभी लोगों से आशा करता हूं कि वो यह व्यर्थ की बातें छोड़कर मुझे मेरा कार्य करने देंगे और स्वयं भी अपने काम करेंगे।
मेरे शुभचिन्तक और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ का मेरे हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए उनका आभार व्यक्त हूं और जिन लोगों ने यह अफवाएं फैलाई है उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है। आपका भी धन्यवाद।
मेरे स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी लोगों को मेरा संदेश। pic.twitter.com/F72Xtoqmg9
— Amit Shah (@AmitShah) May 9, 2020
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में अमानवीय टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। किसी के स्वास्थ्य के बारे में इस तरह की भ्रामक बातें फैलाना, उन लोगों की मनोस्थिति को दर्शाता है। मैं इसकी कड़ी भर्त्सना करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि ऐसे लोगों को सदबुद्धि दे।
अमित शाह बिछले कुछ दिनों से व्यस्त होने के चलते कही दिखाई नहीं दे रहे थे, तो कुछ विरोधी शाह के नाम पर अफवाह फैलाने में लगे थे और उनकी तबियत को लेकर भी तरह तरह की बातें कर रहे थे। आज अमित शाह ने एक ट्वीट के माध्यम से सभी को जवाब देते हुए शांत करवा दिया।





