
Image Credits: Jalpan Bakers Mandla
Mandla/Jabalpur, Madhya Pradesh: देश में कोरोना वायरस के मामलों में बहुत ही तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जहाँ पूरी दुनिया को COVID-19 ने घुटने पर ला दिया है, वहीँ भारत में उतनी भयावह स्थिति नहीं बनी है। अमेरिका, इटली, स्पेन, फ्रांस और अब रूस जैसे विकसित देशों में कोरोना से अब तक हजारों लोगों के प्राण ले लिए है। हालांकि, भारत में स्थिति उस स्तर तक नहीं पहुंचेगी। केंद्र सरकार तो फिलहाल यही कह रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने पूरे देश को बुरे से बुरे हालात के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश में कई अन्य विकसित देशों की तरह बहुत खराब स्थिति का अनुमान नहीं लगा रहे हैं। भारत में उस तरह की स्थिति बनती नहीं दिख रही है। डॉ हर्षवर्धन ने मीडिया में बताया कि देश में कोरोना महामारी से होने वाली मृत्यु दर लगभग 3.3% बनी हुई है, जो कि पूरी दुनिया में सबसे कम दर में शामिल है।
उन्होंने बताया कि भारत में इस वायरस से उपचार के बाद ठीक होने की दर अर्थात रिकवरी रेट 29.9% तक इनक्रीस हो गई है। उन्होंने कहा कि ये बहुत अच्छे संकेतक हैं। भारत इस पर जल्द ही काबू कर लेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को बताया कि पिछले तीन दिन में, कोविड-19 का डबलिंग रेट लगभग 11 दिन का रहा है। वहीं, अगर पिछले 7 दिनों की बात करें तो डबलिंग रेट 9.9 दिन हो जाता है। हर्षवर्धन ने इन नतीजों को अच्छा बताया है।
वही मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना पर विजय हासिल करने वाले एक साथ 11 लोगों को शनिवार दोपहर बाद, मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद 11 योद्धाओं को सम्मानित भी किया गया। इन लोगो ने मेडिकल टीम और प्रशासन का पूरा सहयोग किया और निर्देशों का पालन करने हुए कोरोना पर जीत हासिल की।
जबलपुर में अब तक 121 कोरोना संक्रमित मरीज़ मिल चुके है। इसमें से 16 ठीक हो गए हैं और 4 के प्राण चले गए है। वहीँ जबलपुर से मात्र 90 किलो मीटर की दूरी पर मंडला (Mandla) जिले में एक भी कोरोना संक्रमण का मामला नहीं आया है। इसका मुख्य कारण मंडला के निवासियों की जागृखता है। यहाँ के निवासी इतने जागरूख और सचेत है की कोरोना ग्रीन जोन (एक भी कोरोना संक्रमित ना होना) होने के बाद भी मास्क लगाकर घर से निकल रहे हैं।
आपको बता दें की मंडला (Mandla) में भी कोरोना लॉक डाउन (Corona Lockdown) का पूर्ण रूप से पालन हो रहा है। यहाँ भी जरुरत के सामान की दुकाने और होम डिलीवरी के अलावा सब बंद है। यहाँ के लोग कोरोना की जंग में बखूबी साथ दे रहे है। ‘एक नंबर न्यूज़’ की टीम ने मंडला की इस सफलता के बारे में जानना चाहा तो हम हमें एक केक के बारे में पता चला। यह केक यहाँ कोरोना मास्क केक (Corona Mask Cake) के नाम से जाना जा रहा है। यह केक मंडला में खूब आर्डर किया जा रहा है।
Awesome Corona Mask Cake Made & Circulated By Jalpan Baker's At Mandla Madhya Pradesh. This Creative Idea is for Awareness about Corona Mask.#JalpanBakers #Mandla #MadhyaPradesh pic.twitter.com/xHoS7fNhaP
— Ek Number News (@EkNumberNews) May 9, 2020
Awesome Corona Mask Cake Made and Circulated By Jalpan Baker’s At Mandla Madhya Pradesh. This Creative Idea is for Awareness about Corona Mask. Mandla people are very aware and active against Corona Virus.
यह कोरोना मास्क केक जलपान बेकर्स एंड स्वीट्स (Jalpan Bakers And Sweets) नामक बेकरी शॉप (Bakery Shop Mandla) मंडला और आसपास के क्षेत्र में होम डिलीवरी (Home Delivery) पर आर्डर किया जा रहा है। आपको बता दें की मंडला के जलपान बेकर्स (Jalpal Bakers) पर वैसे तो पहले बहुत भीड़ लगा करती थी। यहाँ पर बेकरी के सारे आइटम से लेकर मिठाईया और फ़ास्ट फ़ूड (Fast Food) भी मिला करते थे, परन्तु अभी कोरोना लॉक डाउन के वक़्त होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में लोग फ़ास्ट फ़ूड और बेकरी प्रोडक्ट्स (Bakery Produsts) के अलावा केक (Cake) भी आर्डर कर रहे हैं। आज के समय में यह कोरोना मास्क केक (Corona Mask Cake) यहाँ बहुत पसंद किया जा रहा है।
हमारी “एक नंबर न्यूज़” की टीम को जलपान बेकर्स और इस केक के फाउंडर जलपान बेकर्स के संचालक मिस्टर जैन ने बताया की मंडला एक बहुत ही शांत और नर्मदा नदी (Narmada River) के घिरा हुआ प्राकृतिक शहर है। यहाँ के निवासी शहर की शांति और भाई चारे को बनाये हुए है। ऐसे में जब देश कोरोना संकट से जूझ रहा है, तो हमारा भी कर्तव्य बनता है की हम देश और सरकार का साथ इस कोरोना जंग में अपने-अपने हिसाब से दें।
एक शख्श कोरोना मास्क के प्रति जागरूक करने के लिए अपनी दुकान जलपान बेकर्स की तरफ से यह शानदार Corona Mask Cake लोगो को उपलब्ध करवा रहे हैं। बहुत उम्दा प्रयास।#CoronaMaskCake #Mandla #MadhyaPradesh #JalpanBakers pic.twitter.com/A5JgUbyxAf
— Nitin Uploader (@NitinUploader) May 9, 2020
आगे Jalpan Baker’s Mandla के संचालक ने बताया की उनकी दूकान के केक पूरे शहर में बहुत ही प्रसिद्ध है और दिन भर में अनेक केक के आर्डर (Cake Order) आते रहते हैं। ऐसे में जनता में कोरोना से बचाव के लिए मास्क के प्रति जगरुखता बढ़ने के लिए हमने यह कोरोना मास्क केक बनाया और देखते ही देखते इस केक की डिमांड इतनी बढ़ जाएगी, यह हमने नहीं सोचा था। सोशल मीडिया में भी इस केक की फोटो को बहुत पसंद किया जा रहा है।
आज देश को ऐसे ही जागरूख नागरिको और दुकानदारों की जरुरत है, जो पूरे देश को अपना परिवार समझकर संकट की घडी में सकारात्मक सोच और क्रिएटिव आईडिया के साथ सही सन्देश दे और समाज को भी जागरूख करने में बढ़चढ़ कर आगे आये। लॉक डाउन रहेगा इंडिया, कोरोना से जीतेगा इंडिया, तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया।




