
Bhopal: बेटी के जन्म के बाद से ही माता पिता को उसकी पढ़ाई और शादी की चिंता होने लगती है। सरकार द्वारा और बैंक के द्वारा ऐसी बहुत सी योजनाए चलाई जाती है, जिसमें इनवेस्ट करके आप अपनी बच्ची के भविष्य को सुरक्षित कर पाते हैं।
सुकन्या समृद्धि पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के द्वारा चालू की गई एक ऐसी योजना है जिसमे आप अपनी बिटिया के नाम पर बड़ा अमाउंट जमा कर सकते हैं। आप अपनी बच्ची की पढ़ाई या शादी में इस जमा राशि का प्रयोग कर सकते हैं। बैंक आपको अपनी बिटिया के नाम पर जमा किए गए पैसों पर 7.6 प्रतिशत तक का ब्याज देगा। केन्द्रीय सरकार के द्वारा समय-समय पर कोई न कोई योजनाएं बनाई जाती है।

ये योजनाएं खास तौर पर लड़कियों में हो रहे भेद-भाव को कम करने के लिए बनाई जाती हैं, ताकि वह आगे बढ़ सके। हर मां बाप अपनी बेटी की पढाई और शादी को लेकर चिंतित रहता है। ऐसे में इस योजना से उन सभी परिजनों को राहत मिलेगी। लोग इस योजना के बारे मे सुनकर काफी खुश है।
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है
PNB ने बताया की सुकन्या समृद्धि योजना बेटियो के आने वाले कल को संवारने के लिए सुरू किया गया है। इसमें आपको 15 वर्ष बाद पैसे दिए जायेंगे। इस योजना में आप 250 रूपये हर माह से लेकर साल मे 1.50 लाख तक पैसे जमा कर सकते हैं।

आप जीतने ज्यादा पेसे निवेश करेंगे। उतना ज्यादा फायदा मिलेगा। गवर्नमेंट ने पीएनबी (PNB) के ज़रिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) को लागू किया हैं। इस स्कीम के अन्दर आप अपनी एक या दो बेटी के नाम पर अलग-अलग अकाउंट खोल सकते हैं।
Twitter के जरिए PNB ने दी जानकारी
पीएनबी (PNB) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके बताया की Sukanya Samraddhi योजना के द्वारा आप अपनी बिटिया का आने वाला भविष्य सवार सकते हैं। लेकिन इसके लिए एक लंबी अवधि का समय लगेगा। आपको इसमे 15 वर्ष तक निवेश करना होगा। निवेश करने के बाद आपकी बिटिया के 21 की उम्र होने पर पेसा मिलेगा।
Account open करने के लिए कौन कौन से Document लगेंगे
इस योजना के अंतर्गत आपको एकाउंट खुलवाने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate), बेटी तथा माता पिता का आइडेंटिटी कार्ड (Identity Card), लिविंग सर्टिफिकेट (Living certificate) जहाँ आप करंट में रह रहे हैं। यह सब आवश्यक होगा। आप अपनी बिटिया का अकाउंट बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में भी ओपन कर सकते हैं।
15 वर्ष में 15 लाख रुपए मिलेंगे
यह योजना 250 से स्टार्ट होती है और 15 वर्ष तक नियमित रूप से चलती हैं। लेकिन यदि 3000 रुपए महिने के हिसाब से कोई Account Open करता है तब 7.6 प्रतिशत के ब्याज की दर से लगभग 9,00000 होते हैं। पर यही पैसा आपकी बेटी के 21 वर्ष की उम्र होने तक 15,00000 (15 Lakh Rupee) हो जायेंगे।

इतने पेसे में आपकी बेटी की शिक्षा और शादी दोनों ही हो जाएगी। ‘पंजाब नेशनल बैंक’ ने या फिर बोला जाए कि हमारी केन्द्रीय सरकार ने और भी कई योजनाएं लागू की है। जिसमे इन्वेस्ट करने से आपका फ़ायदा होगा।
आइए जानते है और कौन कौन सी योजनाएं हैं बच्चो के लिए
केन्द्रीय सरकार द्वारा बच्चो के बेहतरीन भविष्य के लिए और भी कई योजनाएं लागू की हैं। जिनमें से बालिका समृद्धि योजना, CBSE उड़ान योजना, बेटी बचाओ बेटी बचाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, धन लक्ष्मी योजना इनका नाम सबसे उपर है।
बहुत से राज्य सरकार के द्वारा भी कई योजनाएं बनाई गई हैं। जैसे मध्य प्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना, कर्नाटक की भाग्यश्री योजना, हरियाणा की लाडली स्कीम, महाराष्ट्र की माझी कन्या भाग्यश्री योजना, पश्चिम बंगाल में कन्याश्री प्रकल्प योजना इल्यादि ये सभी योजनाएं बेटियो को प्रोत्साहन देने के लिए है। यह सब योजनाए इसलिए है कि उन्हें आगे पढ़ने लिखने मे जिन दिक्कतो का सामना करना पड़ता है वो न करना पड़े।



