इंदौर की यह जगह अपने स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है, आधी रात से सुबह 4 बजे तक व्यंजन का मेला लगता है

0
4609
Food Market Indore
Street Food Market Photo.

Indore: दोस्तों तरह-तरह के फूड खाना किसे पसंद नही, स्ट्रीट फूड का क्रेज तो इस कदर लोगो पे छाया है कि, इसका लुत्फ उठाने लोग न तो दूरी की फिक्र करते हैं ना ही समय का। इंटरनेट पे आज कई तरह के फूड चैनल भी चलते हैं इनके व्यूज करोड़ों में होते हैं।

कई लोग तो मजाक में अक्सर बोलते पाए जाते हैं कि “हम तो खाने के लिए जीते हैं” इसलिए हम बहुत खुशकिस्मत हैं दोस्तों क्योंकि हमारे भारत देश में तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। हमारे देश में उत्तर भारत, दक्षिण भारत, मध्य भारत, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल जितने तरह के राज्य हैं, उतने तरह के व्यंजन और पकवान उपलब्ध है।

Fast Food Burger

यहाँ ऐसे ऐसे पकवान मिलते हैं, जिन्हे खाकर आपकी आत्मा तृप्त हो जाए। तो जब बात खाने की हो तो हम मालवा में स्थित इंदौर शहर को कैसे भूल सकते हैं। यदि आप खाने के शौकीन हैं, तो यकीन मानिए इंदौर का राजवाड़ा आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। यह एक ऐतिहासिक स्ट्रीट फूड मार्केट है, जो आधी रात से शुरू होकर सुबह 4 या 5 बजे तक चालू रहता है।

इंदौर स्वच्छता अभियान में देश का नंबर वन शहर

इंदौर शहर (Indore City) मध्य प्रदेश का आर्थिक राजधानी भी कहा जा सकता है। यहां 5000 से अधिक फार्मास्यूटिकल्स कंपनी है एवं कपड़ों का बहुत बड़ा बाजार माना जाता है। इंदौर अपने खाने पीने के लिए भी देश भर में प्रसिद्ध है। यहां के विभिन्न प्रकार के व्यंजन का लुत्फ उठाने के लिए लोग कई शहरों से आते हैं।

देश में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को इंदौर शहर के लोगों ने बहुत ही उम्दा ढंग से अपनाया। जिसका नतीजा यह हुआ कि आज इंदौर स्वच्छता की दौड़ में भारत का नंबर वन शहर माना जाता है और पिछले कई सालों से यह अपनी पोजीशन को बरकरार रखने में सफल हुआ है। जिस वजह से यह शहर और भी सुंदर प्रतीत होता है।

18 वीं शताब्दी में स्थापित हुआ था राजवाड़ा

इंदौर एक ऐतिहासिक शहर है। जो सदियों से होलकर राजवंश का राजधानी रहा। देवी अहिल्याबाई को कौन नहीं जानता इन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर से लेकर बनारस के काशी विश्वनाथ तक के मंदिरों का जीर्ण उद्धार कर भक्तों के लिए उत्तम स्थान बनाया।

उन्होंने में ही 18 वीं शताब्दी में राजवाड़ा (Rajwada) की स्थापना की थी। जो इंदौर के हृदय स्थल में स्थापित है। यहां व्यंजनों का एक अनूठा मेला लगता है जिसे हम स्ट्रीट फूड के नाम से भी जानते हैं। अगर आप इंदौर आए और राजवाड़ा स्थित सराफा ना जाए तो मान लीजिए आपका इंदौर आना असफल हुआ।

राजवाड़ा जाए तो यह व्यंजन चखना कभी ना भूले

राजवाड़ा का सराफा स्ट्रीट फूड मार्केट (Sarafa Street Food Market Indore) रात को करीब 9 बजे शुरू हो जाता है और जैसे-जैसे रात गहराती है इस स्ट्रीट फूड का आनंद भी बढ़ता जाता है। शौकीन लोग सुबह 5 बजे तक आते हैं, यहां के व्यंजनों का लुफ्त उठाने।

अगर आप सराफा जाते हैं, तो कि यह 10 व्यंजन जरूर टेस्ट करें, जिनका टेस्ट आपको पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा, ये हैं गराडू, जलेबा, भुट्टे का किस, मटका कुल्फी, दही बड़ा, आलू टिक्की, पोटेटो चिप्स चाट, कोकोनट क्रश, इंडियन चाइनीस, मूंग के भजिए इत्यादि।

इनके अलावा कुछ नमकीन एवं पेय पदार्थ भी सराफा के प्रसिद्ध है। दोस्तों खाने के दौरान अपने हाजमे का ख्याल जरूर रखें, ऐसा ना हो स्वाद स्वाद में इमोशनल ईटिंग के चलते आपको हाजमोला की जरूरत पड़ जाए।

राजवाड़ा के करीब कई ऐतिहासिक स्थल स्थित है

इंदौर एक ऐतिहासिक शहर है यहां सराफा में स्ट्रीट फूड का मजा लेने के अलावा आप घूम सकते हैं। राजवाड़ा, लाल बाग पैलेस, शीश महल। इनके अलावा इंदौर का खजराना गणेश मंदिर भी बहुत प्रसिद्ध है जिसके दर्शनों के लिए रोज दूर-दूर से हजारों भक्त आते है।

इंदौर में राजस्थानी कल्चर के अंतर्गत डिवेलप किया गया नखराली ढाणी भी आपके लिए स्वाद और आनंद का एक नया अनुभव हो सकता है। कुल मिलाकर दोस्तों यदि आप इंदौर का सफर करते हैं, तो स्वाद के मामले में आप यहां से ऐसी यादें ले जाने वाले हैं, जो जिंदगी भर आप नहीं भूल सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here