
Ludhiana: दोस्तों हमारे देश में बच्चे से लेकर बूढ़े तक क्रिकेट के शौकीन हैं। खास करके जबसे आईपीएल जैसे टूर्नामेंट हमारे देश में होने लगे हैं तब से क्रिकेट की दीवानगी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में वनडे मैच के लिए पूरा दिन या फिर टेस्ट मैच के 5 दिन निकालना हर किसी के लिए संभव नहीं है।
ऐसे में 3 घंटे के आईपीएल मैच का फॉर्मेट बहुत लोकप्रिय हो गया है। चूंकि आईपीएल के अंतर्गत देश के अलग अलग राज्य की अपनी एक टीम होती है। इसलिए अब देश के बहुत से युवा खिलाड़ियों को अपने जौहर दिखाने का मौका मिल रहा है। रणजी ट्रॉफी जैसे खेलों में जो खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म करते हैं, उन्हें आसानी से आईपीएल टीम में खेलने का मौका मिल जाता है।
इसी तरह कुछ साल पहले अर्शदीप सिंह को आईपीएल टीम (IPL Team) में चुना गया था। उनके रणजी के परफॉर्मेंस के आधार पर और अब खबर आ रही है कि, अर्शदीप के बेस्ट फ्रेंड बलतेज सिंह (Baltej Singh) को भी आईपीएल की टिकट मिल सकती है।

उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में अपनी धारदार बॉलिंग से गुजरात टीम की गिल्ली उड़ा दी। क्रिटिक्स तो यह भी कह रहे हैं कि, अर्शदीप का बेस्ट फ्रेंड (Arshdeep Singh Best Friend) ही अब उन्हें टक्कर देने वाला है।
आखिर कौन है बलतेज सिंह जिनकी हो रही चर्चा
दोस्तों जानकारी के अनुसार बलतेज सिंह लुधियाना पंजाब (Punjab) के रहने वाले हैं जिनका जन्म 1990 में हुआ था। यह पंजाब की टीम की तरफ से पिछले कुछ सालों से क्रिकेट खेलते आए हैं। एक बेहतरीन बॉलर हैं।
Congratulations To Newly Married Couple International Cricketer Baltej Singh IPL & Mandeep Kaur #Yesterday Night Show #Thnx To Baltej Singh IPL Bro Invited Me For Live Performance #Fully Crowded Show #International Cricketer Arshdeep Singh Also Very Enjoyed ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/xwhCbxgZIL
— Angrej Ali (@AngrejAli1) December 4, 2022
इन्होंने 2016 में कंट्री क्रिकेट के जरिए अपना डेब्यू किया था। 32 वर्षीय इस गेंदबाज के बॉल की धार इतनी तेज है की जम्मू कश्मीर की टीम से लेकर गुजरात की टीम तक को धूल चटा कर रखी है।
रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ बरपा दिया कहर
बलतेज सिंह ने अपनी गेंदबाजी का लोहा रणजी ट्रॉफी में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा हर टीम से मनवा लिया। गुजरात के खिलाफ तो इनका प्रदर्शन बहुत ही जोरदार रहा। जिसमें मात्र 28 रन देकर गुजरात के 7 खिलाड़ियों को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया। बलतेज की बॉलिंग का ही कमाल था की पूरी गुजरात टीम मात्र 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
रिकॉर्ड के अनुसार 16 ओवर डालने के दौरान बलतेज ने 7 ओवर मेडन डाले और इस दौरान 7 विकेट भी लिए, मात्र 28 रन दे के। स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों ने जोरदार तालियों से बलतेज के इस परफॉर्मेंस कोई अप्रिशिएट किया।
2023 के आईपीएल में मौका मिल सकता है इस हुनरबाज को
बलतेज सिंह पिछले कुछ महीनों में रणजी ट्रॉफी के दौरान खेले गए मैचों में एक ऑलराउंडर की तरह उभर के निकले हैं। खासकर जम्मू कश्मीर और हाल ही में गुजरात टीम को जबरदस्त तरीके से आउट करने की वजह से देशभर के क्रिकेट सिलेक्टर्स की नजर में यह आ चुके हैं।
जिस वजह से कयास लगाए जा रहे हैं की 2023 मार्च में आईपीएल का सोलवा सीजन शुरू होने वाला है और हो सकता है कि इस बार बलतेज को आईपीएल का यह सीजन खेलने का न्योता मिल जाए। वैसे पंजाब राज्य की अपनी टीम है जिसे प्रीति जिंटा ओन करती है। तो अंदाजा यहीं लगाया जा रहा है कि नेक्स्ट आईपीएल में हमें पंजाब टीम से एक नए गेंदबाज के रूप में बलतेज देखने मिल सकते हैं।
अर्श दीप इन वजह से रहे फेमस और अब आ गया है इनका कंपटीटर
आपको बताना चाहेंगे अर्शदीप सिंह इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में एक लेफ्ट हैंड के मीडियम फास्ट बॉलर है। वैसे यह स्विंग बॉल डालने के माहिर हैं, परंतु कभी-कभी इनकी बॉल 130 किलोमीटर की रफ्तार तक चली जाती है। वैसे ये आज भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हैं, परंतु आईपीएल में भी इनका परफारमेंस जोरदार रहा है।
इन्होंने अब तक अपने आईपीएल के कैरियर में 40 विकेट ले चुके हैं। बलतेज सिंह इनके अच्छे दोस्त माने जाते हैं और अब ऐसा माना जा रहा है कि जल्दी आईपीएल की कंपटीशन में हर्षदीप के अगेंस्ट बलतेज सिंह को देखा जा रहा है।



