
Jabalpur: दुनिया के सबसे अमीर लोगों (World Richest Persons) की श्रेणी में जैक मा (Jack Ma) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वो चीन के सबसे अमीर बिज़नेस मैन होने के साथ ही दुनिया के 20वे सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं, उनके टोटल एसेट की वैल्यू आज 29.7 बिलियन डॉलर्स के करीब है। पर वो हमेशा से इतने अमीर और सफल नही थे, एक समय ऐसा भी था जब वो अपनी पढ़ाई और अंग्रेजी भाषा की ट्यूशन फीस तक नही दे पाते थे।
आपको बताना चाहेंगे कि 55 वर्षीय जैक मा का जन्म पुर्वी चीन के एक गरीब परिवार में हुआ। जैक ने बचपन से ही बहुत सारे फेलियर का सामना किया। कॉलेज का एंट्रेंस एग्जाम भी क्रैक नही कर पाए थे,3 बार लगातार फेल हुए। जॉब के लिये हर कंपनी में इंटरव्यू से ही रिजेक्ट कर दिए गए।

अपनी पत्नी और एक दोस्त से 20000 डॉलर्स उधार ले के शुरू किया व्यापार। आज अलीबाबा डॉट कॉम (Alibaba Dot Com) के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) सफल बिज़नेस मैन, वर्ल्ड फोर्ब्स मैगज़ीन के कवर पे आने वाले एंटरप्रेन्योर हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जैक मा ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे 9 सूत्र हैं।
आइये जानते हैं वो 9 सूत्र
1. बड़े सपने देखें Dream Big: अपने सपनो और लक्ष्यों को हमेशा बड़ा रखें। अलीबाबा डॉट कॉम चलाने के दौरान शुरू के कई वर्ष असफल रहे, लेकिन उन्होंने हमेशा कहा कि एक दिन हम देश की सबसे बडी शॉपिंग वेबसाइट बनेंगे और लगातार खुद को बड़े सपने के प्रति मोटीवेट करते रहे।
2. आशावादी बनें: कहते हैं एक पेड़ से हज़ारों माचिस की तीलियाँ बन सकती हैं, लेकिन पूरा जंगल जलाने के लिये सिर्फ एक तीली काफी है, ऐसे ही नेगेटिविटी एक बार दिमाग मे आ जाये, तो बड़े से बड़ा विद्वान भी हार सकता है, इसलिये खुद को हमेशा पॉजिटिव और आशावादी बनाये रखें।
3. खुद पर भरोसा रखें: दुनिया में सिर्फ और सिर्फ एक ही व्यक्ति आपको सफल बना सकता है, जिसे आईने में आप रोज देखते हैं। Always believe in yourself.
4. अस्वीकृत को स्वीकार करें, Accept the Rejection: जैक मा को अपने कैरियर के दौरान 30 नौकरियों में रिजेक्ट किया गया यहां तक कि KFC जैसी साधारण सी जॉब के लिये भी पूरे 24 लोगों में सिर्फ इन्हें ही रेजेक्ट किया गया, रिजेक्शन को स्वीकार करें जो कमी रह गयी उसपे काम करें।
5. ग़लतियाँ करें, Make Mistakes: गलतियों को बोझ बनाने के बजाये उससे सीख लें और आगे बढ़े, जैक मा कहते हैं मैं किसी दिन किताब लिखना चाहूंगा अलीबाबा की 1001 गलतियों पे।
6. प्रतिस्पर्धा की चिंता न करें: हमारे सबसे बड़े कॉम्पटीटर हम खुद हैं। दूसरे क्या कर रहें हैं इसकी जगह खुद को और अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाएं।
Alibaba was honored to host #Malaysia Prime Minister Mahathir Mohamad in Hangzhou, where founder Jack Ma, CEO Daniel Zhang and other top executives showed the visiting delegation how technology can benefit people’s lives, the economy and society at large. @chedetofficial pic.twitter.com/xrBnCmt4Hc
— Alibaba Group (@AlibabaGroup) August 18, 2018
7. लोगों को सशक्त बनाइये: अपने पार्टनर्स, एम्प्लॉयी टीम आदि को सफल बनाने के लिये काम करें ये जितने मजबूत होंगे आपकी सफलता भी उतनी बड़ी होगी।
8. आलोचनाओं से बचें: जैक मा ने जब अली-पे (Ali Pay) शुरू किया, तो लोगों ने बहुत आलोचना की जबकि 500 मिलियन यूज़र्स हैं आज।
9. अपने लक्ष्य/सपने के प्रति जुनूनी हों: अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा जुनूनी रहें, कहा गया है कि जिद करो दुनिया बदलो। दोस्तों यदि आप भी बड़े सपने देखते हैं तो इन 9 सूत्रों को अपने जीवन मे अपना लें, हर कदम सफलता आपकी।



