
Photo Credits: Twitter(@mars_stu)
Delhi: अंतरिक्ष की बात सुनते ही हमारे दिल की धड़कन तेज हो जाती है और मन रोमांच से भर उठता है, क्योंकि अंतरिक्ष (Space) के अंदर न जाने कितने राज छुपे हैं कोई पता नई कर सका यहां तक कि वैज्ञानिक जितना खोज करते हैं ऐसा लगता है और ज्यादा सस्पेंस बनता जाता है।
इसी सिलसिले में दुनिया भर के देश इस समय मंगल ग्रह (Mars) पे खोज करने में जुटे हुए हैं। जिसमे अमेरिका के नासा ने भी अपना एक क्यूरोसिटी रोवर नाम का रोबोट मंगल ग्रह पे भेजा है और उसकी दी गयी फोटोज और जानकारी का अवलोकन करने पे ऐसा प्रतित होता है कि यहां एक मकबरे जैसा दरवाजा (Tomb Doorway) है।
मंगल ग्रह पे वैज्ञानिकों को मिला दरवाजा
जानकारी के अनुसार 7 मई 2022 को क्यूरोसिटी रोवर के मंगल ग्रह पे खोज के दौरान पहाड़ों के बीच एक चोकोर रास्ते जैसा कुछ आकृति दिखी, जो आगे पहाड़ पे चोकोर दरवाजे की तरह नज़र आ रहा है, जैसे पहाड़ पे काटकर बनाया गया हो, ये रास्ता क्या है और इसके अंदर क्या हो सकता है ये खोज जारी है, UFO एक्सपर्ट की रिसर्च के अनुसार ये मिस्र में स्थित प्राचीन मकबरे जैसा ही प्रतीत हो रहा।
दरवाजे के पीछे क्या है
नासा के वैज्ञानिक अभी इसके शोध में व्यस्त हैं वही एक UFO एक्सपर्ट स्कॉर्ट सी. वारींग यूएफओ साइटिंग्स डेली नाम से यु ट्यूब में ब्लॉग्स बनाते हैं, उन्होंने इसपे एक गीगा पेन टेक्नोलॉजी की मदद मंगल ग्रह की जमीन का वीडियो बनाते हुए कहा कि इसमें एक नहीं, बल्कि 6 ऐसी आकृति दिखाई दे रही, जो दरवाजे की तरह हैं और सबसे कमाल की बात की उसकी लंबाई चौड़ाई एक दम समान रूप से है, जैसे किसी मिस्र के मकबरे (Egyptian Tomb) में बनाई जाती हैं।
क्या मंगल ग्रह पे रहते हैं एलियन
स्कॉर्ट सी वारींग के अनुसार उन्हें दरवाजे के अलावा कई आकृतियां और दिखाई दे रहीं हैं, जैसे किसी बैल के पंख जो मुड़े हो, मूंगा, सांप और कोई लंबी सी वस्तु और अन्य कई आकृति, इनके अध्ययन के बाद स्कॉर्ट सी वारींग का कहना है कि मंगल ग्रह पे निश्चित तौर पे जीवन है या पहले किसी सदी में यहाँ प्राणी रहा करते थे।
वहीं दरवाजे की ऊंचाई करीब 12 इंच है इससे अनुमान लगा रहे कि शायद यहां के जीवों को ऊंचाई ज्यादा नही रही होगी वो करीब 6 से 8 इंच ऊंचे हो सकते हैं, इस बारे में रोज उन्हें नये आकड़े मिल रहे जिन्हें हम उनके यु टयूब चैनल यूएफओ साइटिंग्स डेली में देख सकते हैं।
मंगल ग्रह के जीवन पे नासा एवं वैज्ञानिकों का नज़रिया
नासा ने मंगल पे जीवन मिलने की बात को सिरे से नकार दिया है उनका कहना है कि हो सकता है कि ये अवशेष पुराने किसी समय के हो परन्तु आज कोई भी जीवित सभ्यता मंगल पे नही है।
No @MarsCuriosity *hasn't* found a "secret door" on Mars leading to a martian chamber, tomb or shopping mall. It's just a fracture in the ancient rock, barely big enough for a cat to squeeze through. You can even see the back if you zoom in. NASA/JPL-Caltech/MSSS/fredk/S Atkinson pic.twitter.com/JEVWxgn93f
— Stuart Atkinson (@mars_stu) May 14, 2022
वही ब्रिटिश मूल के भू-वैज्ञानिक नील हौजसन ने अपने रिसर्च में कहा कि ये फोटोज निश्चय ही बहुत रोमांचक हैं, परंतु ये दरवाजे या चोकोर शेप में बने रास्ते मिट्टी के क्षरण या मौसम के बदलाव की वजह से भी बन सकते हैं, जो इत्तेफाकन हमारे यहां मौजूद मकबरे की तरह दिखाई दे रहे। दोस्तों ऐसे ही अनुमान और रिसर्च से ही एक दिन जरूर हमे सफलता मिलेगी, नासा की पूरी टीम को बधाई।



