
Patna: कहते हैं इंसान दिल से मेहनत करे तो कुछ भी हासिल कर सकता है ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है बिहार की रहने वाली श्रीजा ने, आपको बता दें कि 22 जुलाई को CBSE अर्थात सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकण्डरी एजुकेशन का 10वीं एवं 12वी 2022 के परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई और इस बार भी देश भर में लड़किया ही अव्वल आई है। जिसमे बिहार की रहने वाली श्रीजा (Shreeja) ने 99.4% अंक से राज्य में टॉप कर इतिहास रचा।
इस सफलता के पीछे का संघर्ष कितना बड़ा रहा होगा आप इस बात का अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते, श्रीजा (Bihar CBSC Topper Shreeja) के बचपन में ही माँ का साया सर से उठ गया था और पिता ने भी उस बिन माँ की बच्ची का ख्याल रखने की जगह घर से निकाल दिया। परन्तु इन विपरीत परिस्थिति में भी श्रीजा ने आज जो उपलब्धि हासिल की है उसे देख पूरा देश सिर्फ एक ही बात कह रहा “शाब्बाश बेटी”।
5 साल की उम्र में ही पिता ने घर से निकाला
जानकारी के अनुसार जब श्रीजा की उम्र महज 5 साल की थी, तब उसकी छोटी बहिन के जन्म के बाद ही माँ का देहांत हो गया, ये वो उम्र होती है जब बच्चे को ये भी ठीक से पता नहीं होता की किसी का मरना क्या होता है।
ऐसे में देखा गया है की माँ के न रहने पे पिता या पिता के न रहने पे माँ ही अपने बच्चों को माता पिता दोनों का प्यार देते हैं और कोशिश करते हैं की उन्हें किसी की कमी महसूस न हो, परन्तु यहाँ उल्टा हुआ पत्नी के देहांत के बाद पिता ने इस बिन माँ की बच्ची को उसकी नानी के घर छोड़ दिया।
नाना नानी ने उठायी ज़िम्मेदारी श्रीजा के पालन पोषण की
श्रीजा की नानी (Nani) के अनुसार उनके दामाद अर्थात श्रीजा के पिता ने जब दूसरी शादी का निर्णय लिया, तो श्रीजा को उनके पास छोड़ गए और कहते हैं नाना नानी (Maternal Grandparents) का प्यार माँ बाप से भी बढ़ के होता है वैसा ही हुआ श्रीजा के नाना सुबोध कुमार, नानी कृष्णा देवी और मामा चंदन, सौरभ ही श्रीजा और उसकी छोटी बहन की देखरेख कर रहे हैं।
Happy to share that two DAV BSEB (Bihar State Electricity Board) students–Shreeja and Shreyas Sparsh–have come out flying colours in 10th @cbseindia29 Board Exams, Patna Zone.
While Shreeja topped by scoring 99.4%, Shreyas is second topper with 99%.
Congrats & Best Wishes💐 pic.twitter.com/58Iu2nh1Z9
— Bihar State Power Holding Company Limited (@BiharEnergy) July 23, 2022
इतनी विषम परिस्थितियों के बावजूद समय को कोसने की जगह पूरा ध्यान दिया श्रीजा की परवरिश पे। श्रीजा की नानी कहती हैं श्रीजा ने उनका नाम रोशन किया आज ये जश्न किसी और दरवाजे पे हो रहा होता पर मेरे दरवाजे पे हो रहा है।
इस सफलता के बाद श्रीजा ने कहा सबसे इम्पोर्टेन्ट है गिर कर के खड़ा होना
एक इंटरव्यू के दौरान श्रीजा ने कहा की इस सफलता की राह में चैलेंजेज तो बहुत आये परन्तु घर में नाना नानी एवं मामा सभी का सपोर्ट बहुत स्ट्रांग था साथ ही स्कूल के टीचर्स ने पढाई की हर प्रॉब्लम्स पे सोलूशन्स दिए, वैसे तो श्रीजा का रिजल्ट हमेशा ही अच्छा रहा है, पर इस बार 10वीं में उसके अंक कुछ इस प्रकार हैं, साइंस में 100 नंबर, संस्कृत में 100 नंबर, मैथ्स में 99 नंबर, एसएससी में 99 नंबर एवं इंग्लिश में 99 अंक प्राप्त हुए।
इंटरनेट पे रिजल्ट वायरल होने पे पिता चाहते हैं मिलना
जैसे ही इंटरनेट पे श्रीजा का रिजल्ट वायरल हुआ, लोगो ने भर भर के बधाइयाँ भेजनी शुरू कर दी घर के सामने बधाई देने वालों का ताँता सा लग गया। कोई उससे सफलता का सीक्रेट जान न चाह रहा तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों के प्रोत्साहन के लिए टिप्स ले रहे ऐसे में श्रीजा के पिता भी अब उससे मिलना चाह रहे। हम श्रीजा के उज्जवल भविष्य के लिए All The Best कहते हैं।



