सोनू सूद ने पटना की ग्रेजुएट चाय वाली का स्टॉल वापस दिलवाया, नगर निगम ने हटा दिया था, रियल हीरो बने

0
2448
Graduate Chai Wali
Sonu Sood helps Patna Graduate Chai Wali. Sonu Sood helps Bihar's ‘Graduate Chaiwali’ after her tea stall is seized by Patna authorities.

Patna: पटना में निवास करने वाली फेमस ग्रेजुएट चाय वाली का नाम तो अपने जरूर से सीना होगा। उसके बहुत से वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हुए है। अभी हाल ही में Graduate Chai वाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जिसमे Graduate Chai वाली ने बताया था की नगर निगम ने उसके चाय के स्टॉल (Tea Stall) को हटा दिया था। अपनी स्टॉल के हट जाने के कारण Graduate चाय वाली ने सरकार, समाज तथा प्रशासन को जमकर बाते सुनाई थी।

Graduate चाय वाली कि नगर निगम ने हटाई स्टॉल सोनू सूद ने की मदद

ऐसे मे कोई भी Graduate चाय वाली कि मदद के लिए नहीं आया था। ऐसे मे अब खबर से मसीहा सोनू सूद जो कि अक्सर ही जरुरतमंद की मदद के लिए आगे आते है। उन्होंने पटना की इस ग्रेजुएट चाय वाली लड़की यानी कि प्रियंका गुप्ता (Priyanka Gupta) की सहायता की हैं।

सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने द्वारा की गई इस मदद की ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रियंका गुप्ता यानी कि ग्रेजुएट चाय वाली जिनका स्टॉल नगर निगम द्वारा हटा दिया गया था।

उनका स्टॉल आज वापस दिलवाया गया।अब उनका यह स्टॉल कोई भी नहीं हटाएगा। वही उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वह पटना आकर प्रियंका ग्रेजुएट चाय वाली के स्टॉल आकर उसके हाथ की चाय पियेंगे।

कुछ समय पहले वीडियो शेयर कर प्रियंका ने प्रशासन पर उठाए थे सवाल

अभी अपने देखा होगा कि नवंबर 2022 में बिहार के पटना की मशहूर प्रियंका गुप्ता जिन्हें ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से हम सभी जानते है। उसका एक वीडियो जो कि काफी दर्द भरा था वह वायरल हुआ था। बिहार राज्य की राजधानी पटना में स्थित जो विमेन्स कॉलेज है।

उस स्टॉल के सामने में प्रियंका गुप्ता यानी कि ग्रेजुएट चाय वाली कि टी की स्टॉल थी। इस जगह पर विजय देवरकोंडा और कई कलाकार ने चाय पी है। वीडियो बनाकर प्रियंका ने अपनी स्टॉल उठने पर सरकार तथा पुरे प्रशासन पर बहुत सारे सवाल उठाए थे।

वीडियो में यह कहीं थी बाते, फिर दोबारा स्टॉल के लिए मिली जगह

इस वीडियो में Graduate चाय वाली ने कहा था कि हम शायद अपनी हद भूल गए थे। मुझे यह सब कुछ पता नहीं था। मुझे तो यह लगा था कि मे बिहार में डिफ़्रेंट कर रही हूं। इसलिए आप सभी भी मेरा सपोर्ट कर रहे थे। लेकिन अब मुझे लगता है कि मे अपनी हद भूल गई थी।

उन्होंने आगे कहा की यह तो बिहार है। यहां पर तो केवल लड़कियों की औकात किचन तक ही सिमट कर रहती हैं और ऐसा होना भी चाहिए। क्योंकि लड़िकयों को कभी भी आगे नहीं बढ़ा चाहिए उनका हक नहीं होता आगे बढ़ने का। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो Graduate चाय वाली को नगर निगम ने फिर से नई जगह दिलाई। इस बात की सूचना खुद Graduate चाय वाली प्रियंका ने दी थी।

सोनू सूद ने प्रियंका की मदद की, ट्विटर पर Share कर जानकारी दी

हम अक्सर ही यह बात कह्ते है कि जिनका कोई भी नहीं है, उनके लिए हमेशा सोनू सूद है। इस कथन को फिर से हमारे सुपरहीरो सोनू सूद ने सही कर दिखाया है। सोनू सूद जी ने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि ‘प्रियंका Graduate चाय वाली के लिये चाय दुकान की व्यवस्था फिर से कर दी है। अब उनकी दुकान को कोई भी नहीं हटाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही बिहार आकर प्रियंका के हाथ की चाय पियेंगे। सहायता मिलने के बाद मे अब प्रियंका ने खुद का बिज़नेस का बढ़ाने की भी घोषणा कर दी है। उसने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह जल्द ही 29 नवंबर को बिहार मे ही गोपालगंज में अपना एक नया स्टॉल खोलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here