कम ज़मीन में ही इस चीज़ की खेती करों और लाखो कमाओ, सरकार 30 प्रतिशत की सब्सिडी देगी

0
692
Tej Patta farming tips
Bay leaf farming business tips in hindi. Tej Patte ki kheti kaise karein. Tej Patta farming is profitable business in low cost and minimun farming land.

Demo Photo

Bhopal: अब समय बदल गया है और लोगो के मन में नौकरी या व्यवसाय को लेकर अंतर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। अब लोग नौकरी के स्थान पर कुछ अपना बिजनेस करने की तरफ पढ़ रहे हैं। ऐसे में खेती को लोग एक अच्छे और साफ़ व्यवसाय के रूप में लेने लगे हैं।

पहले खेती करने की इमेज को एक गरीब किसान के तौर पर देखा जाता था। परन्तु हकीकत में ऐसा नहीं है। खेती किसानी एक उत्तम व्यवसाय है, बस सही तरीके से करना आना चाहिए। इस लेख में आपको ऐसे खेती बिज़नेस आईडिया (Farming Business Idea) के बारे में बता रहे है, जिसे एक बार शुरू करने के बाद आप इसी से हर महीने लाखो की कमाई कर पाएंगे।

अब लोग और युवा कुछ बिज़नेस कहने का मन बनाते है, परन्तु पैसो की कमी और बिजनेस आईडिया ना होने के चलते कुछ नहीं कर पाते है। अब अगर खेती कहने का भी मन बनाया है की गांव में या हाईवे रोड के पास थोड़ी सी पुश्तैनी ज़मीन पड़ी है। अब सवाल यह है की किस चीज़ की खेती की जाये, जिससे मोटा मुनाफा कमा सकें।

आपको ध्यान रहे की कुछ ऐसी चीज़ें हैं, जिनकी मांग कभी ख़त्म नहीं होती है। पूरे साल कुछ चीज़ें भारी डिमांड में बानी रहती हैं। अगर आप ऐसी किसी चीज़ की खेती या बिज़नेस करें, तो आपको अच्छा फायदा जरूर होगा और भारी अच्छा पैसा कमा सकते है। ऐसे में बस आपको थोड़ा दिमाग लगाना है और सही दिशा में काम करना है।

यह बिज़नेस आईडिया है तेज़पत्ता (Tej Patta) का है, जो खाने को पकाने के पहले तेल में डाला जाता है। तेज़पत्ता की खेती से आप आसानी बड़ी कमाई कर सकते है। तेज़पत्ता को इंग्लिश में “बे लीफ” (Bay Leaf) कहा जाता है। इसकी खेती एक फायदे वाला व्यवसाय है। तेज़पत्ता एक प्रकार का शुष्क और खुशबूदार पता होता है। इसकी तासीर गरम होती है और यह खाने को स्वादिष्ट बना देता है।

तेज़पत्ता का उपयोग खाने में मसाले के रूप में किया जाता है। इसकी खेती और उत्पादन (Tej Patte Ki Kheti) कई वर्षो से हो रही है। हमारे देश भारत के अलावा इसका उत्पादन रूस, अमेरिका, इटली और कुछ यूरोपीय देशो में किया जाता है। तेज़ पत्ते का इस्तेमाल कुछ आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाने में भी किया जाता है। इसमें कुछ मेडिकल प्रॉपर्टी भी पाई जाती है, जो मानव के लिए लाभप्रद होती है।

कोई भी किसान या शख्स बड़ी आसानी से तेज़पत्ता की खेती (Bay Leaf Farming) शुरू कर सकता है। इसके लिए आपको शुरू के दिनों में थोड़ा काम करना पड़ेगा । उसके बाद जैसे ही तेज पत्ते का पौधा बड़ा होगा, फिर काम करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। बस पौधों की देख रेख करनी होगी। फिर पौधा पेड़ का रूप ले लेगा और उसमे पत्ते होने लगेंगे। तेज़पत्ता की खेती से हर साल आप अच्छी कमाई कर पाएंगे।

ये पेड़ कई सालों तक जस के तस रहेंगे और इसमें पत्ते लगते रहेंगे। आप हर साल पत्ते तोड़कर बाज़ार में बेच करते हैं। इस पेड़ों को बस देख रेख की जरुरत होगी, जो की किसी छोटे या बड़े बगीचे में आप आसानी से कर सकते हैं। इस व्यवसाय में लागत भी बहुत कम आएगी और ज़मीन के हिसाब से उत्पादन कर सकते हैं। जितने पेड़ होंगे, उनसे उतने पत्तों का उत्पादन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here