यूट्यूब से मिला आइडिया, सिगरेट के कचरे से बनाते है खिलौने, इस युवा ने आपदा को अवसर में बदला

0
797
Punjab Man Idea
Punjab Man Is Collecting Discarded Cigarette Butts and Making Toys, Mosquito. Punjab man starts company to recycle cigarette butts into toys, mosquito repellents.

Mohali: सिगरेट एक ओर जहां स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है वहीं दूसरी ओर सिगरेट जल जाने के बाद फेंक दिये जाने वाले उसके हिस्सा बट बड़े स्तर पर पर्यावरण के लिये हानिकारक हैं। अक्षर सड़कों पर या कचरे में नज़र आने वाली ये सिगरेट का ये हिस्सा जानवरों के साथ ही इंसानों के लिए भी उतने ही हानिकारक हैं, हालांकि अब कुछ आंत्रप्रेन्योर (Entrepreneur) इस दिक्कत से निपटने के लिए बड़े ही अनूठे समाधान लेके आरहे हैं।

मोहाली (Mohali) के रहने वाले ट्विंकल कुमार (Entrepreneur Twinkle Kumar) ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया है। ट्विंकल अब सिगरेट के उस हिस्से को रिसाइकल करते हुए उनसे खिलौने, कुशन और यहाँ तक कि मच्छर भगाने वाले उत्पादों (Toys and Mosquito) का निर्माण कर रहे हैं।

ट्विंकल कुमार (Twinkle Kumar) ने पिछले साल लॉकडाउन के बीच अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा और इस दौरान अब वे नई शुरुआत करना चाह रहे थे। ट्विंकल ने तभी यूट्यूब (Youtube) पर वीडियो देखने शुरू किए जहां पर लोग अद्भूत तरीकों से समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहे थे।

तभी उनकी नज़र एक ऐसे वीडियो पर पड़ी, जिसमें सिगरेट बट (Cigarette Butts) को रिसाइकल (Recycle) कर उससे तमाम तरह की सामग्री बनाइ जा रहे थी। इन उत्पादों और सामाग्री की काफी डिमांड भी है। लोग और खासकर के बच्चे इनके बने खिलोने काफी पसंद कर रहे है।

https://twitter.com/OfficialNewsDNA/status/1436283314860609545

ट्विंकल के हिसाब से व्यवसाय (Business) को शुरू करने के दौरान भले ही कुछ दिक्कतें हुई हों, लेकिन अब स्थानीय लोगों से उनके बनाए उत्पादों को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इतना ही नहीं, ट्विंकल ने उत्पादों बनाने के लिएन स्थानीय महिलाओं को भी नौकरी पर रखा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here