कानपुर की बेटी पायल को Google ने 32 लाख की जॉब दी, होनहार बिटिया के पिता प्रिंटिंग का काम करते हैं

0
36395
Payal Khatri Google Job
Campus Placemnet 2022: Google has given a package of Rs 32 lakh to Payal Khatri, a final year student of Computer Science of NIT Patna.

Photo Credits: Social Media

Kanpur: हर माता दिता का सपना होता है की उनके बच्चे पढ़ लिख कर एक अच्छी नौकरी पा जाएँ और सेटल हो जाएँ। अधिकतर स्टूडेंट्स भी यही चाहते हैं की पढाई के बाद उन्हें अपनी ड्रीम जॉब मिले और वे अपने पेरेंट्स और क्षेत्र का नाम रोशन करें। बहुत से लोग गूगल (Google) जैसी टेक कंपनी (Tech Company) में जॉब करना चाहते हैं।

गूगल ऐसी कंपनी में हर कोई जॉब करना चाहता है, लेकिन बहुत ही कम लोगों को यहां काम करने का मौका मिल हासिल हो पाता है। कड़ी मेहनत करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कोई भी सफलता प्राप्त करना कोई बहुत कठिन काम नहीं है। आज एक ऐसा की किस्सा बिहार (Bihar) से आया है, जहाँ एक बेटी ने कामयाबी पाई है।

पायल खत्री को गूगल से 32 लाख का पैकेज मिला

पटना NIT की पायल खत्री (Payal Khatri) आज कई स्टूडेंट्स के सामने उदाहरण बन गई हैं। यहाँ हम उनकी सक्सेस स्टोरी (Success Story) जानेंगे। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) की छात्रा पायल खत्री को गूगल से 32 लाख का पैकेज मिला है। कंप्यूटर साइंस (Computer Science) ब्रांच की अंतिम साल की छात्रा कानपुर (Kanpur) की रहने वाली हैं।

Success Story and Money
Success Presentation Image

इससे पहले भी पायल को कई और टेक कंपनियों ने ऑफर दिए थे, लेकिन उनका सपना गूगल में काम करने का था। फिर जब गूगल से ऑफर आया, तो उन्होंने हाँ कर दी। वह जल्द ही बेंगलुरु के कार्यालय में ज्वाइन करेंगी।

उन्हे अन्य बड़ी कंपनियों से भी ऑफर आए

पायल की इस सफलता से घरवाले भी बहुत खुश है और बधाई देने के लिए पड़ोसियों, परिचितों और रिश्तेदारों की लाइन लग गई है। पायल ने बताया कि उन्हें अमेरिकन एक्सप्रेस और अन्य बड़ी कंपनियों से भी ऑफर आए हैं, लेकिन वह गूगल को ज्वाइन करेंगी। पायल जून-जुलाई में फाइनल ईयर परीक्षा देने के बाद कंपनी ज्वाइन करेंगी।

कानपुर शहर के शारदानगर की मूल निवासी पायल खत्री अब दुनिया की टॉप कंपनी गूगल में नौकरी बनने जा रही हैं। कंपनी ने उन्हें 32 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर जॉब ऑफर किया है। बेटी के चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है।

पिता दीपक खत्री प्रिंटिंग का काम करते हैं

पायल के पिता दीपक खत्री प्रिंटिंग और डिजाइनिंग का काम करते हैं और उनकी मां हिमांशी खत्री गृहिणी हैं। उनकी बहन अनीशा खत्री सीए अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। हाल ही में आफ कैंपस प्लेसमेंट में उन्होंने यह सफलता पाई। मई में उनकी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा होनी है। जुलाई में कंपनी के बेंगलुरु स्थित कार्यालय में उन्हें ज्वाइन करना होगा।

Money Notes
Money Presentation Photo

एनआइटी पटना (NIT Patna) के अधिकारी ने मीडिया में बताया कि अभी तक टोटल 118 कंपनियां आ चुकी हैं और प्लेसमेंट (Campus Placemnet 2022) 116 प्रतिशत रहा है। ये पहला मौका नहीं है, जब किसी कंपनी ने NIT पटना के स्टूडेंट्स को भारी-भरकम पैकेज दिया है।

आपको बता दें की इससे पहले NIT की छात्रा आदिती को फेसबुक ने 1.6 करोड़ का पैकेज आफर किया था। आदिति इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन की लास्ट इयर की स्टूडेंट हैं। अभी तक का अधिकतम पैकेज केवल 50 से 60 लाख का था। अदिति के पिता टाटा स्टील में काम करते हैं, जबकि उनकी मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here