अपनी कार पर गोबर का लेप करवाया, अब 5 हजार के खर्च से गाडी को ठंडा रखेगा यह शख्स

0
1601
car with cow dung
Gujarat Patan man applied cow dung layer on his car to keep cool in summer days. Covering car with cow dung to avoid heat and Bright Sun.

Photo Credits: Twitter

Patan: इस बार गर्मी बहुत अधिक पढ़ रही है। अब देश में लोगो का हाल इस गर्मी के चलते बहुत खराब होता देख रहा है। बीते साल ठण्ड भी बहुत अधिक पड़ी और बारिश भी अच्छी हुई। ऐसे में अब गर्मी भी अधिक पढ़ रही है। आने वाले दिनों में यह गर्मी और तेज़ बढ़ने के आसार हैं।

इस तपती तेज़ धूप (Bright Sun) और गर्मी (Heat) ने बहुत मुश्किलें बढ़ा दी है। अब हमारे अलावा जानवर और पशु-पक्षियों को भी काफी परेशानी हो रही है। इस तेज़ गर्मी में अपनी कार से कहीं जाने आने में भी काफी दिक्कत होती है। दिन की तेज़ धूप में कार बहुत तप जाती है।

ऐसे में सफर के दौरान परेशानी ना हो, इसके लिए गुजरात (Gujarat) के पाटण (Patan) के रहने वाले जतिन पटेल (Jatin Patel) ने अपना दिमाग चलाया और गाये के गोबर के इस्तेमाल से एक अजीब जुगाड़ निकला। गुजरात समेत कई भारतीय राज्य ऐसे हैं, जहां ज्यादातर शहरों का तापमान रोज 40°C से ज्यादा दर्ज हो रहा है।

कार पर गोबर का लेप चढ़वाया

इस बार गर्मियां (Hot Session) रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। इससे निजात पाने के लिए जतिनभाई पटेल (Jatinbhai Patel) ने अपनी कार पर गोबर का लेप (Cow dung layer on Car) चढ़वा लिया है। उन्होंने हमारे एक करीबी को बताया की गोबर की परत चढ़ने के बाद कार के अंदर बाहर की तुलना में कम गर्मी का अहसास होता है। अब कार के अंदर का टेम्प्रेचर कम रहता है।

उन्होंने आगे बताया की वे अपने किसी काम से 26 मार्च को कालोधी गांव गए थे। वहां पर एक घर पर गोबर की लिपाई (Gobar Ki Lipai) का काम चल रहा था। वहां उन्हें पता चला कि गर्मी से पहले इस तरह लिपाई करने से घर में ठंडक बनी रहती है। वह सब देखकर और जानकार उन्होंने सोचा कि अगर वे अपनी कार पर ऐसा ही लेप करवा लें, तो तेज़ धूप में भी कार में थोड़ी ठंडक बनी रहेगी।

इसमें 5 हजार रुपए का खर्च आया

जतिन ने बताया की ऐसे में करीब 3 घंटे लगाकर कार पर गोबर का लेप चढ़वा (Cow Dung applied on Car) लिया। ऐसे में 5 हजार रुपए का खर्च करके उनका यह काम हो गया। इसे करवाने के बाद अब सीधी धूप आने पर भी कार के अंदर तापमान कम बना रहता है।

उन्होंने एक मोबाइल एप्लिकेशन से खुद कार के अंदर का तापमान (Temperature) चेक किया और रिजल्ट अच्छा रहा। दिन में बाहर का तापमान जब 39 डिग्री सेल्सियस था, तो मेरी कार के अंदर उससे कम तापमान बना हुआ था। उन्हें अपना यह आईडिया बहुत पसंद आया और अब वे इससे संतुष्ट हैं।

आपको बता दें की इससे पहले भी गुजरात की एक महिला सेजल शाह (Sejal Shah) ने कुछ ऐस ही किया था। उन्होंने तेज गर्मी और धूप से बचने के लिए अपनी को पर गायें के गोबर की लिपाई करवा दी थी। इससे उन्हें तेज़ धूप से भी काफी राहत मिली थी। इस खबर को सबसे पहले ANI न्यूज़ ने कवर किया था। भारत को गाये के गोबर को पहले से ही धरो और आँगन में लीपा जाता रहा हैं। अब कारों में भी इसे चढ़ाकर नया इनोवेशन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here