
Jabalpur: हिन्दू पुराणों में तुलसी (Tulsi) को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। पद्मपुराण, ब्रह्मवैवर्त, स्कंद पुराण और गरुड़ पुराण में तुलसी के पौधे की कई खूबियां बताई गई है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण की पूजा तुलसी के बिना पूरी नही मानी जाती है।
तुलसी दल का भोग हनुमान जी (Hanuman Ji) को लगाया जाता है। हनुमान जी को तुलसी बहुत प्रिय है। ऐसा भी कहा जाता है कि तुलसी का पौधा घर (Tulsi Plant At Home) के आंगन में लगाने से पिछले जन्म के सारे पाप समाप्त हो जाते हैं।
तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) को घर में रखने की परंपरा पुराणिकों से जुड़ी है। इसे धन की लक्ष्मी भी माना जाता है। कहते हैं कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा भरा रहता है, वहां किसी भी तरह का दोष नही होता। आयुर्वेद में भी इसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। तुलसी का महत्व पौराणिक कथाओं में भी बताया जाता है।
आयुर्वेद में भी तुलसी को एक औषधीय पौधा के रूप में माना गया है। इसलिए तुलसी को कोई धर्म और आस्था से जोड़ कर देखता है, तो कोई सेहत के लाभ उठाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल करता है। यही मुख्य कारण है कि तुलसी का पौधा हर घर में दिखाई देता है। मगर तुलसी के पौधे को लेकर लोगो की कई शिकायत होती है कि वह बहुत जल्दी सूख जाता है।
अगर आपके घर की तुलसी भी सूखने लगती है या सड़ने लगती है, तो कुछ चीजों को दिमाग में रखकर हम इन्हें दोबारा हरा भरा बनाने में सफल हो सकते हैं। इन सारी परेशानियों को देखते हुये कुछ टिप्स (Tips) को अपनाकर आंगन की तुलसी को फिर से हरा-भरा बना सकते है। कुछ ही दिनों में अपके घर की तुलसी हरी भरी हो उठेगी।
सूखने की वजह (Tulsi Plant Dry Reason)
तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) सूखने के बहुत से कारण हो सकते हैं। तुलसी के पौधे में बहुत अधिक पानी देने या देख-रेख की आवश्यकता नहीं होती, ये कम पानी, कम धूप और कम हवा में भी अच्छा बढ़ सकता है।
Let's all recall the Benefits we get from Tulsi and while acknowledging them promise ourselves to plant more tulsi plants and take care of them
on the day of Tulsi diwas. pic.twitter.com/sQ2YZ41E1a— Vedic Army⁷ ᵇʸ ʲᵏ|SLOW| (@ArmysVedic) December 25, 2021
बहुत से लोग यह अनुमान लगाते हैं कि तुलसी का पौधा गर्मी में लू लगने के कारण सूखने लगता है, तो किसी के विचार होते है कि सर्दियों में ओस की बूंद गिरने पर तुलसी का पौधा नष्ट होने लगता है। मगर कुछ लोगो का तो बारिश के मौसम में भी तुलसी का पौधा सरवाइव नहीं कर पाता है, ऐसे में उनके सभी अनुमान असफ़ल साबित हो जाते हैं।
ऐसा इसलिए है, क्योंकि तुलसी के पौधे को बहुत अधिक पानी की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। एक तरह से यह कहा जा सकता है कि तुलसी के पौधे को बहुत ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं पड़ती है, क्योंकि यह एक ट्रॉपिकल प्लांट है, इसलिए तुलसी का पौधा कम पानी, कम धूप और कम हवा में भी बड़ सकता है, लेकिन यदि यह सूख रहा है, तो कुछ उपाय करके उसे फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है।
सूखे हुए तुलसी के पौधे के लिये रामबाण है नीम
अगर आपके घर पर लगा तुलसी का पौधा पूरी तरह से सूख चुका है और आप चाहते हैं कि वह दोबारा हरा-भरा दिखाई देने लगे, लेकिन अगर पौधा सूखने लगा है और इसका कारण आपको समझ में नहीं आ रहा, तो नीम की पत्तियों के पाउडर (Neem Powder) का उपयोग करें।
We have Tulsi plant at our homes and we worship it daily 🙏
Best wishes to everybody on Tulsi Pujan Divas 🙏
Lets reconnect to our culture and roots.
Jai Shri Ram 🚩#तुलसी_पूजन_दिवस pic.twitter.com/dVk40SMC4l— Prachi Singh 🇮🇳 (@PrachiS27494368) December 25, 2021
ये तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने (Save Drying Tulsi Plant) का अचूक उपाय माना गया है। इसके लिए आपको ये करना होगा नीम की पत्तियों को सुखाकर सिर्फ दो चम्मच पाउडर तुलसी के पौधे में डालें। आप पाएंगे कि कुछ ही दिनों में पौधे में नई पत्तियां आना शुरू हो जाएंगी और पौधा सूखने से बच जायेगा। नीम की पत्तियों के पाउडर को तुलसी के पौधे की मिट्टी में अच्छी तरह से मिक्स कर दें। जिससे पौधों को फिर से जान मिल जाये।
ऑक्सीजन का महत्वपूर्ण रोल
बारिश के मौसम में जब तुलसी के पौधे में अधिक पानी एकत्रित हो जाता है, तो पत्ते गिरना प्रारंभ हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि पौधे को उसकी आवश्यकता से ज्यादा मॉइश्चर मिल रहा होता है। ऐसे में पौधे की जडो को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है और देखते ही देखते यह स्थिति आ जाती है कि धीरे-धीरे तुलसी का पौधा सूखने लगता है।
इस स्थिति से बचने के लिए एक आसान उपाय बताते हैं। पौधे से 15 सेंटीमीटर दूर मिट्टी को 20 सेंटीमीटर गहराई तक खोदें, आप पाएंगे कि मिट्टी में मॉइश्चर है। यदि ऐसा दिखाई देता है, तो इसमें सूखी मिट्टी और बालू को भरें, इससे पौधे की जड़ें दोबारा सांस लेने लगेंगी।
Tulsi तुलसी plant (Ocimum tenuiflorum) in the front yard & back yard of our home. Tulsi तुलसी is a sacred plant for Hindus with a lot of religious significance! pic.twitter.com/lzEJqN1g2N
— Yadu Singh (@dryadusingh) January 8, 2022
एक लीटर पानी में सिर्फ एक चम्मच Gypsum नमक को मिलाकर पौधे की पत्तियों और मिट्टी पर डालें, इससे पौधा बिल्कुल हरा भरा खड़ा हो जायेगा। नए तुलसी के पौधे में अधिक पानी ना डालें। सर्दियों में 4 से 5 दिनों में एक बार ही पानी डालें। जड़ में पानी एकत्रित होने पर भी पौधे खराब हो जाते हैं।
इसकी सबसे ऊपर वाली पत्तियों को तोड़ दें, जिससे पौधा सिर्फ ऊपर से न बढ़े, बल्कि अन्य पत्तियों की तरफ से भी हरा भरा हो। पौधे में अगर मंजरी यानी तुलसी के बीज आने लगे हैं, तो उन्हें अलग कर दे। सूखी मंजरी हटाने से पौधे की लाइफ बढ़ जाती है। आपके तुलसी के पौधे में अगर कीड़े नजर आ रहे हैं, तो उस पर नीम ऑयल स्प्रे करना ना भूले।




