
Indore: अगर आसानी से पैसा कमाना हो तो किसी भी चीज की फैंचाइजी हासिल करके पैसा कमाया जा सकता है। फैंचाइजी आजकल एक ऐसा मॉडल बनकर सामने आया है। जहॉ सिर्फ एक बार ही इन्वेस्टमेंट करना होता है। उसके बाद हमें रिटर्न ही रिटर्न प्राप्त होता है।
मेकडॉनल्ड्स (Mcdonald) के बारे में हम सभी ने सुना है। इसका आउटलेट पूरी दुनिया में है। इसे पूरे विश्व के सबसे बड़े नौवे रेस्टॉरेन्ट श्रृंखला होने के खिताब से नवाजा जा चुका है। इसकी विशेषता सबसे बड़ी यह है कि यह पूरे विश्व में प्रचलित है।
भारत में भी इसके बहुत से आउटलेट ऑपन है। आज हम आपको मेकडोनल्ड की फैंचाइसी (Mcdonald Franchise) हासिल करने की सभी आवश्यक शर्तों के विषय में बताएंगे। ताकि आप भी इसकी फैंचाइसी हासिल कर सकें और कम समय में ही पैसे कमा सके।
मैकडोनल्ड अमेरिकी फूड कंपनी 1940 में हुई थी स्थापना
मैक्डोनल्ड एक अमेरिकी फास्ट फूड की कंपनी है। इसकी स्थापना अमेरिका में 1940 में हुई थी। आज तक इसके 37,855 आउटलेट लगभग 100 देशों में है। इसके प्रोडक्ट का सेवन तो कभी ना कभी हमने अवश्य ही किया है। इसके प्रोडक्ट वेज और नानवेज दोनों प्रकार के होते है।
इसके उत्पाद की लिस्ट की बात करें तो इसमें पनीर सासा रैप, वेज मैककरी पैन, ओ फिश, चाइनीज, वेज बर्गर, सॉफ्ट ड्रिंक, फ्रेंच फ्राइज, मिल्कशेक, चिकन बर्गर, डेसर्ट, रेप्स तथा सलाद जैसे उत्पाद आते है। इसके लगभग हर प्रोडक्ट बहुत फैंमस है, लोग इसे खाना बहुत पसंद करते है। इसकी लोकप्रिकयता के विषय में हम काफी अच्छे से जानते है।
चूँकि इसकी लोकप्रियता अधिक है, ऐसे में इसकी फैंचाइजी अगर आपको मिल जाये, तो आपके लिए यह बहुत ही अच्छा बिजनेस (Good Business) हो सकता है। मैक्डोनल्ड किसी भी व्यक्ति को अपनी फैंचाइजी 20 साल तक देता है। इसकी फैंचाइजी प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में आइये विस्तार से जानते है।
इंटरनेट से एफडीडी कर सकते है डाउनलोड
इसकी फैंचाइजी हासिल करने के सबसे पहले हमारे लिए जरूरी है कि इसकी आवश्यक शर्तों के विषय में हमें पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए इंटरनेट का यूज कर सकते है। इंटरनेट से डिस्क्लोजर जिसे एफडीडी कहते है। उसके सभी डॉक्यूमेंट डाउनलोड करके हम अपने से या फिर खुद से समझने में दिक्कत हो तो किसी वकील की मदद से इसे अच्छे पढ़कर सभी शर्तों को समझ सकते है।
फेंचाइजी के लिए करना होता है आवेदन
इसे पूरी तरह से समझने के बाद इसकी फैंचाइजी हासिल करने के आगे के प्रोसेस पर फिर आप बढ़ सकते है। मेकडोनल्ड की फेंचाइजी हासिल करने के लिए सबसे आपको उसकी वेबसाइट मे जाकर आवेदन की लिंक से एक फॉर्म भरना होगा। जिसे आप खुद से या फिर किसी एम पी ऑनलाइन में जाकर भर सकते है। यह आवेदन फॉर्म आपको मेकडोनल्ड की वेबसाइट में आसानी से मिल जायेगा।
इन डॉक्यूमेंट की होगी आवश्यकता
इस आवेदन में आपसे आपकी सारी डिटेल्स मांगी जाती है। जैसे आपका नाम, एड्रेस, नंबर, आपका ईमेल आईडी नंबर, आपकी जन्मतिथि इत्यादि जिसे ध्यान से भरकर इसे सबमिट करना होता है। इसके अलावा आपको अपने पर्सनल डॉक्यमेंट भी आवश्यक होंगे। जिसमे आपकी आईडी प्रूफ, राशन कार्ड, बैंक की पास बुक, फोटो तथा प्रोपर्टी डॉक्यूमेंट और साथ ही सभी प्रकार की एनओसी भी शाामिल होगी।
जब आप यह फॉर्म भर देंगे, तो इसे मेकडोन्ल्ड से कुछ दिन बाद एक्सेप्ट कर लिया जायेगा। जब आपका फॉर्म वहां से एक्सेप्ट हो जायेगा। तो एक कॉल आपके पास आएगा। जिसमें वह आपका इंटरव्यू लेंगे। फोन कॉल पर ही आपकी परीक्षा कराई जायेगी। अगर आप इस परीक्षा को पास कर लेते है। तो मकडोनल्ड की और से आपको बुलावा आयेगा।
इंटरव्यू पास करने के बाद मिलती है फैंचाइजी
परीक्षा जब आप पास कर लेंगें, तो मैकडोनल्ड कंपनी आपको अपने रेस्टोरेंट में कुछ दिन काम देखने के लिए रखेगी। जहॉं आपको पूरा मेनेजमेंट देखना होगा। अगर आप इस काम को देखने में सफल हो जाते है। तो कुछ दिन बाद ही एक पैनल आपका इंटरव्यू ले लेगा। इस इंटरव्यू को निकालने के बाद ही आपको मेक्डोनल्ड की फेंचाइजी मिलती है।
आवश्यक कैपिटल
मैकडोनल्ड की फेंचाइजी के लिए आपको 6 से लेकर 14 करोड़ रूपये का इंवेस्टमेंट करना पड़ता है। साथ ही लिक्विड केपिटल के रूप में आपके पास 5 करोड़ रूपये अवश्य होने चाहिए।

इन सबसे अलावा आपको 30 लाख रूपये का फैंचाइजी फीस भी देना होगा। फिर इसके बाद जब आपको इसकी फैंचाइजी मिल जाती है ओर आपका रेस्टॉरेन्ट अच्छे से चलने लगता है। तो आपकी कुल बिक्रि का 4 प्रतिशत मैक्डोनल्ड को सर्विस टैक्स के रूप में देना पड़ता है।
इतने का होगा फायदा
मैक्डोनल्ड की फेंचाइजी के लिए आपके पास जमीन अधिक होना आवश्यक होता है। इसके साथ ही आपकी जमीन अच्छी जगह पर भी होना आवश्यक है। अगर आपके पास जमीन उपलब्ध नहीं है। तो कंपनी की तरफ से आपको लीज पर जगह दिलवाई जाती है।
अगर प्रॉफिट की बात करें तो मैक्डोनल्ड की एक बार फेंचाइजी मिलने के बाद आपको फायदा ही फायदा होता है। आपको ब्रिकी का 80 प्रतिशत मार्जिन लाभ के रूप में मिलता है। यह 80 प्रतिशत भाग इस बात पर डिपेंड रहता है, कि आपकी फेंचाइजी से कितना सामान बिक रहा है।




