इस बुजुर्ग कुम्हार ने ऐसा मिट्टी का फ्रिज बनाया, जो दूध, दही और सब्जियों को 4 दिनों तक फ्रेश रखता है

0
16401
potter M Sivasamy
Tamil Nadu potter M Sivasamy has built a portable and eco-friendly refrigerator, which can keep vegetables fresh for up to four days.

Coimbatore: वैसे तो हर आम व्‍यक्‍ति सब्जियों को, दही को, दूध को तथा अन्‍य खाद्य पदार्थ को खराब होने से बचाने के लिए महंगे फ्रिज इस्‍तेमाल करते है। इसके लिए लोग अच्‍छी खासी अपनी जैब ढीली करने से भी पीछे नहीं हटते। परन्‍तु आज हम आपको एक ऐसे कुम्‍हार के बारे में बताएंगे। जिसने मिट्टी का फ्रिज बनाया है।

जी हॉं मिट्टी का फ्रिज, जोकि आम व्‍यक्‍ति के बजट का होगा इसके लिए लोगों को ज्‍यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। यह फ्रिज दूसरे फ्रिज की ही तरह सब्‍जी, दूध तथ अन्‍य पदार्थो को ताजा रखेगा। आाखिर कौन है वह व्‍यक्‍ति जिसने यह फ्रिज बनाया तथा किस तरह उनको मिट्टी का फ्रिज बनाने का आइडिया आया आइये जानते है।

तमिलनाडू के कुम्‍हार ने बनाया मिट्टी का फ्रिज

आज की हमारी कहानी एक कुम्‍हार (Potter) की है। यह कुम्‍हार (kumhaar) तमिलनाडू (Tamil Nadu) राज्‍य का रहने वाला है। इस कुम्‍हार का नाम एम शिवसामी (M Sivasamy) है। शिवसामी ने एक ऐसा फ्रिज लोगों के लिए बना दिया है जो काफी पोर्टेबल होने के साथ साथ इको फ्रेडली भी है।

आपको बता दे इन्‍होंने जो रेफ्रिजरेटर (Refrigerator) बनाया है। वह पूरी तरह से मिट्टी (Mitti Ka Fridge) का है। इसे आप देशी फ्रिज भी कह सकते है। इस फ्रिज में आप अपनी जरूरत के हिसाब से दही, दूध तथ सब्‍जी रख सकते है।

इसकी खास बात यह है कि इसमें आप 4 दिन तक कोई भी खाद्य पदार्थ रख कर खराब होने से बचा सकते है। चार दिन तक आप पेय पदार्थ ताजा इसकी मदद से रख सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार से बिजली के इस्‍तेमाल की आवश्‍यकता आपको नही होगी।

चार दिन तक ताजा रहता है खाद्य पदार्थ

इस फ्रिज को बनाने में शिवसामी ने काफी मेहनत की है। वह कहते है कि पहले वह सिर्फ मिट्टी के आम बर्तन ही बनाया करते थे। लेकिन बाद में उनके मन में एक अनोखा उपकरण बनाने का आईडिया आया। आज शिवसामी 70 साल के है।

उन्‍होंने जो इको फैंडली फ्रिज बनाया है। वह 2020 में उन्‍होंने बनाया था। इसकी विशेषताओं के विषय में शिवसामी बताते है कि इस इको फेंडली फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि दूसरे इलेक्‍ट्रिक फ्रिज की ही तरह इसमें चार दिन सब्‍जी, दूध तथ अन्‍य खादृय को ताजा रखा जा सकता है।

अंदर स्थित बर्तन में रखी जाती है सब्‍जी

फ्रिज के साथ साथ यह पानी पीने के लिए एक मटके की तरह कार्य करता है। इसमें आगे की और एक नल लगा हुआ है तथा पीछे से इसमें पानी डालने के लिए छोटी सी जगह भी है। जिससे पानी डालकर इसे मटके की तरह इस्‍तेमाल किया जा सकता है।

इस पानी के ठंडे होने से इसके अंदर का खाद्य पदार्थ ठंडा और ताजा रहता है। इस मिट्टी के फ्रिज में अंदर की तरफ एक बर्तन होता है। जिसमें सब्जियॉं रखी जाती है। उसमें खाद्य पदार्थ रखने के बाद इसे ढक्‍कन से ढक देते है।

2 प्रकार के फ्रिज बनाते है शिवसामी

शिवसामी से जब उनके फ्रिज की कीमत और इसकी खासियत के विषय में जानकारी ली गई, तो वह जानकारी देते हुए बताते है, कि उनके इस इको फ्रेडल फ्रिज में 15 लीटर से लेकर 18 लीटर का पानी भरा जा सकता है।

वह कहते है कि उनके पास डेढ फीट लंबा तथा 2 फीट लंबा फ्रिज है। जिसकी कीमत अलग अलग है। डेढ फीट लंबे फ्रिज की कीमत 1700 रूपये है तथा वही बात करें 2 फीट लंबे फ्रिज की उसकी कीमत 1800 रूपये है। वह कहते है उनका फ्रिज पूरी तरह से इको फ्रेडली है। उनके यह फ्रिज आम लोगों के बजट के है।

वह कहते है, उन्‍होंने जो फ्रिज बनाया है, उसमें लोग निश्‍चिंत होकर 4 दिन तक किसी भी खाद्य पदार्थ को रख सकते है। वह खराब नहीं होगा। वह बताते है कि अब तक वह लगभग 100 से भी ज्‍यादा अपने इको फैंडली फ्रिज को बेच चुके है। जिसका मतलब यह है कि वह लगभग 2 लाख रूपये की कमाई अपने इस मिट्टी के फ्रिज की बतौलत चुके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here