
Bhopal: इस दुनिया में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदना एक कॉमन इंसान के बस की बात नहीं है। परन्तु इनमें से कोई भी अमीर बन सकता है। एक किसान भी बहुत अमीर बन सकता है, यदि वह सही चीज़ की खेती करके अपना माल सही जगह बेचे। ऐसा ही एक चंदन का पौधा है, जो आपको अमीर बना सकता है।
चंदन का पौधा पूरी दुनिया का सबसे महंगा पौधा माना जाता है। भारत में चंदन की कीमत बहुत अधिक है। चंदन का उपयोग कई खास चीजों में होता है। चन्दन के साबुन (Chandan Soap) भी बनाये जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि चंदन हमारे देश के बहुत कम हिस्सों में उगाया जाता है।
यदि आप एक पेड़ भी लगा लें, तो इससे 5 लाख रुपये तक कमा (Earn) सकते हैं। यदि आप एक एकड़ में चंदन के पौधे (Chandan Plant) लगा लें, तो आप कुछ समय में 30 करोड़ रु तक की कमाई (Income) कर लेंगे, ऐसी पूरी संभावना है। चन्दन की लकड़ी आराम से बिक जाएगी, इसकी पूरी गारेंटी है।
आपको बता दें की चंदन के पौधे को तैयार होने में लगभग 10-12 साल लगते हैं। यदि आप चंदन का एक पौधा लगाएं, तो आप 5-6 लाख रुपये की कमाई कर लेंगे। आप एक एकड़ में चंदन के 600 पौधे लगा सकते हैं। अब अगर आपको एक पौधे से 5 लाख रु मिलते है, तो 12 साल बाद आपको पूरे 30 करोड़ रु (30 Crore Ru) की कमाई संभव है। एक अनुमान के मुताबिक 12 सालों में आपकी वार्षिक कमाई 2.5 करोड़ रु हो जाएगी। मतलब लगभग 20 लाख रु प्रति हर महीने की कमाई।
Chandan Tree Plants pic.twitter.com/wnusFStcvi
— sanatanpath (@sanatanpath) September 20, 2021
अब अगर आप आपके खेत में चंदन का पौधा लगाना (Chandan Farming) चाहते हैं, तो उनकी सीडलिंग करनी पढ़ती है। वैसे तो यह काफी खर्चीला काम है। आपको चंदन का एक पौधा 500 रु तक की कीमत में मिल जाएगा। फिर चंदन के साथ एक और पौधे की खेती जरूरी होती है, जो है होस्ट की। खेत में चंदन उगाने के लिए होस्ट जरूरी है। अगर होस्ट नहीं, तो चंदन (Chandan) भी नहीं रहेगा।
बता दें की चंदन के पौधे (Sandalwood Plant) के लिए आपको अधिक पानी की जरुरत नहीं होती। उल्टा इसे इसे पानी से बचाना होता है। असल में खेत में पानी रुकना नहीं चाहिए। ऐसे में चंदन के पौधे खराब हो जाएंगे। यह बात जान लें की सरकार खुद चंदन के पौधे बेचती है। कोई प्राइवेट फर्म चंदन नहीं बेचती। यहां तक कि चंदन के प्राइवेट निर्यात पर भी रोक है। आप चंदन की खेती (Sandalwood Tree Cultivation) को कर तो सकते हैं, मगर चंदन की लकड़ी का निर्यात सरकार ही कर सकती है।
Sandalwood Tree Business pic.twitter.com/b4MSLwRGM7
— sanatanpath (@sanatanpath) September 20, 2021
चंदन का उपयोग (Chandan Uses) पूजा और हवन के अलावा सुगंध देने वाले तेल और कई आयुर्वेदिक उत्पादों में किया जाता है। सौंदर्य उत्पाद बनाने वाले भी चंदन का उपयोग किया जाता हैं। ये पौधा साल के किसी भी समय लगाया जा सकता है। इसे लगाने का कोई ख़ास समय है होता।
सबसे अच्छी बात यह है की आप खेत में चंदन के साथ कोई और फसल भी उगा सकते हैं। चंदन और अन्य फसल के बीच 20 फीट की दूरी रखनी होती है। घ्यान रहे की आप इसे गन्ना या चावल के साथ नहीं उगा सकते, क्योंकि इनके चंदन को खतरा हो सकता है। एक बार लगाने के बाद आप निश्चिंत रह सकते है और पौधे के बड़े होने और पेड़ बनने का इंतज़ार करना होता है। इसके बाद इंतज़ार और सब्र का फल आपको धनवान बना सकता है।



