
Bhopal: आज के युवा को अपने मन मुताबिक नोकरी नही मिलती, जिससे वह परेशान हो जाते है। जिससे वह अपना खुद का कोई बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग बना लेते हैं, तो हम आपके लिए एक सॉलिड मुनाफे वाला बिज़नेस आइडिया (Profitable Business Idea) लेकर आए हैं।
इस बिजनेस में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। आकड़ो के मुताबिक अगर इस बिजनेस पर सही तरीके से फोकस किया जाए और उसकी क्वालिटी पर ध्यान दिया जाए, तो हर महीने 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते है।

आपको बता दें कि वर्तमान समय में कार्डबोर्ड बॉक्स (Cardboard Box) की काफी डिमांड है और छोटे से लेकर बड़े सामान की पैकिंग के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती है। कार्डबोर्ड बॉक्स की सबसे अहम बात यह है की यह बिजनेस कोई सीजन पर निर्भर नही करता। इसकी हर महीने डिमांड बनी रहती है। ऑनलाइन शॉपिंग में बढ़ोतरी होने के साथ इसकी डिमांड में और इजाफा होने का अनुमान है।
पिछले कुछ साल में ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) का चलन पूरे देश में अपनी पहचान बना रहा है। छोटे-से-छोटे सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी की वजह से देश में गत्ते से बने बॉक्स (कार्टन) के इस्तेमाल में काफी इजाफा हुआ है। इससे कार्टन की मांग बढ़ी है।
ऐसे समय में कार्टन का बिजनेस (Cartoon Box Business) करना काफी मुनाफे देने वाला साबित हो सकता है। इसकी वजह ये है कि सामानों की पैकेजिंग (Packaging) के लिए इसकी मांग लगातार बनी रहने वाली है।
बहुत तेजी से बढ़ रहा है, इसका बिजनेस
Electric Trimmer से लेकर स्मार्ट वॉच, मोबाइल से लेकर टीवी, जूते से लेकर कांच के आइटम या फिर ग्रॉसरी की पैकेजिंग के लिए गत्ते से बने बॉक्स का उपयोग बहुत अधिक मात्रा में हो रहा है। भारत में ऑनलाइन बिजनेस की ग्रोथ के साथ कार्टन का बिजनेस में बहुत तेजी से ग्रोथ हो रही है। कई कंपनियां तो सामानों की डिलीवरी के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए कार्टन का उपयोग करती हैं।
कैसे करे स्टार्ट
किसी भी बिजनेस को सफल बनाने के लिए सबसे अहम बात होती है उस बिजनेस में आपकी लग्न आपकी मेहनत, आपका जुनून। बिजनेस स्टार्ट करने वाले व्यक्ति को उससे जुड़ी हर तरह की इन्फॉर्मेशन होनी चाहिये।
कार्टन के प्रोडक्शन का व्यापर शुरू करने से पहले आपको इसके प्रोडक्शन से जुड़ी सभी तरह की इन्फॉर्मेशन को एकत्रित करने चाहिए। इसके लिए आप इंडियन इंस्टीट्युट ऑफ पैकेजिंग से कोर्स करके इस बिजनेस से जुड़ी जरूरी चीजों की इन्फॉर्मेशन एकत्रित कर सकते हैं। यह इंस्टीट्युट तीन महीने से दो साल तक का कोर्स ऑफर करता है।
लाइसेंस की जरूरत है या नहीं
भारत में किसी भी तरह का बिजनेस शुरू करने के लिए उपयुक्त व्यापार रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता होती है। आप इस व्यापर को स्टार्ट करने के लिए MSME रजिस्ट्रेशन या उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे आपको सरकारी हेल्प मिलने में मदद होगी। इनके अलावा आपको फैक्ट्री लाइसेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और जीएसटी रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता पड़ सकती है।
Raw Materials की होगी आवश्यकता
गत्ते का कार्टन बनाने के लिए मुख्य रूप से क्राफ्ट पेपर का उपयोग किया जाता है। आपको इसके लिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। क्योंकि किसी भी प्रोडक्ट की सफलता का सबसे बड़ा राज उसकी क्वालिटी होती है। आप जितनी अच्छी क्वालिटी का क्राफ्ट पेपर इस्तेमाल करेंगे, आपके बॉक्स की गुणवत्ता उतनी ही अच्छी होगी। इसके अलावा आपको पीले स्ट्रॉबोर्ड, गोंद और सिलाई तार की आवश्यकता पड़ेगी।
किन मशीनों की होगी आवश्यकता
किसी भी काम को स्टार्ट करने के लिए सबसे पहले उसके उपकरण की आवश्यकता होती है। कोई भी बिजनेस बिना उपकरण के स्टार्ट नही हो सकता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको सिंगल फेस पेपर कॉरगेशन मशीन, रील स्टैंड लाइट मॉडल के साथ बोर्ड कटर, शीट चिपकाने वाली मशीन, शीट प्रेसिंग मशीन, एसेंट्रिक स्लॉट मशीन जैसी मशीनों की आवश्यकता होगी।
आपको इन मशीनों के बारे में जानकारी होना चाहिये। कि मशीन कैसे काम करती है, इनका कितना इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको ये सभी जानकारी होगी, तो आपको मशीन खरीदने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होगी। आप किसी भी B2B वेबसाइट से ये मशीने ले सकते हैं।
कितने खर्चा आयेगा
किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको थोड़ा तो खर्च करना होगा। यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको करीब 5,500 स्क्वायर फुट जगह की आवश्यकता होगी। क्योंकि इन मशीनो को रखने के लिए आपके पास पर्याप्त जगह होनी चाहिए।

अगर आपके पास इतनी जमीन नही है, तो फिर आपको मशीन रखने में इंवेस्ट करना होगा। अगर आप सेमी-ऑटोमैटिक मशीन के साथ बड़े पैमाने पर यह बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपको करीब 20 लाख रुपये का निवेश करना होगा। अगर आप और अच्छी क्वालिटी फुली ऑटोमेटिक मशीन खरीदना चाहते है, तो आपको करीब 50 लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
कितनी होगा मुनाफा
किसी भी बिजनेस में आपने क्वालिटी में सफलता हासिल कर ली तो आपको मुनाफा कमाने से कोई नही रोक सकता। क्योंकि उनकी क्वालिटी के कारण मार्केट में उसकी डिमांड बढ़ेगी। जिससे आपका बिजनेस भी बढ़ेगा। इस बिजनेस में मुनाफा मार्जिन बहुत अच्छा है। डिमांड भी लगातार बनी रहती है।
अगर आप अच्छे ग्राहक के साथ एग्रीमेंट कर लेते हैं, तो हर महीने आसानी से चार से छह लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं। बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको बड़े उघोगपति से डील करना होगी। जिससे आपको अच्छे ऑडर मिले और आपका बिजनेस भी बढे।



