ये दादी माँ 100 साल की उम्र में साड़ी बिज़नेस कर रही, इनकी बनाई साड़ी महंगे दामों पर बिकती हैं

0
18979
Padmavati nayar sarees price
At 100, Dadi Doing Hand-painted Saree Business. 101 year old Dadi Padmavati Nayar hobbyist with 4 great-grandchildren selling sarees.

Photo Credits: Social Media

Thrissur: हर किसी के मन में कुछ न कुछ शौक होता है। यदि यह सौक पूरा भो हो जाये और उससे अच्छा ख़ासा बिज़नेस भी खड़ा हो जाये, तो इससे अच्छा क्या होगा। कुछ लोगो का शौक बढ़ती उम्र के साथ कम या ख़त्म भी हो जाता है और वे अपने शौक को पूरा नहीं कर पाते हैं।

वहीँ कुछ लोग अपनी अधिक उम्र को इग्नोर करते हुए अपने शौक को इस अच्छे मुकाम तक ले जाते है। इसका उदाहरण यह 101 साल की दादी हैं। ये दादी इस उम्र में भी एक सफ़ल बिज़नेस कर रही हैं।

केरल (Kerala) के थ्रीसूर (Thrissur) की रहने वाली पद्मावती नायर (Padmavati Nayar ) की आज हर किसी के लिए एक मिसाल है। 100 साल से भी अधिक उम्र की ये दादी हर दिन तीन घंटे काम करती हैं। पद्मावती दादी (Dadi Padmavati Nayar) साड़ी डिजाइन करने और उस पर पेंट करने का काम करती हैं।

खुद को बिजी रखने में यकीन

उन्हें अपने काम से बहुत मोह है। उनका कहता है की “खुद को बिजी रखो और दूसरों के जीवन में इंटरफेयर नहीं करों” की कहावत को वे अमल करती है। वे हर किसी की भावनाओं और टैलेंट की कद्र करने में यकीन रखती है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दादी जी का कहना है कि, “मुझे इस काम में मज़ा आता है और इससे बहुत संतुष्टि मिलती है।” आज भी वे अपने हाथों से साड़ी के डिजाइन का लेआउट बनाने और उसमें रंग भरने का काम हैं। उनकी बेटी और बहुएं उनके लिए साड़ी लाने का काम करती।

साड़ियों के आर्डर आते रहते हैं

केरल के वडक्कानचेरी में साल 1920 में जन्मी दादी पद्मावती नायर की साड़ियों (Hand-painted Sarees) की बहुत डिमांड है। उनकी बेटी लता भी उनके काम में हाँथ बताती है। उनका कहना है की उनकी माता को एक साड़ी पर काम पूरा करने में करीब एक महीने का समय लगता है। उनके पास साड़ियों के आर्डर आते रहते है।

दादी अपने काम से होने वाली कमाई को कभी खुद पर नहीं लगाती, वो इसे अपने पोते के लिए ख़र्च करती हैं। उनके द्वारा बनाई हुई एक साड़ी की कीमत करीब 11,000 रुपये होती है और दुपट्टे की कीमत 3000 रुपये रहती है।

सबसे अच्छी बात यह है की दादी की साड़ियों की डिमांड फ़िल्मी दुनिया तक है और कई अभिनेत्रियां भी उनकी बनाई साड़ी इस्तेमाल करती है। उन्हें समय समय पर साडी डिज़ाइन करने के आर्डर मिलते रहते हैं और वे अपने काम भी व्यस्त रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here